प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को किया संबोधित, कहा जीवन में आत्ममंथन बेहद जरूरी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सौ वर्ष का समय सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, इसके साथ अपार उपलब्धियों का जीता जागता इतिहास जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नीयत के साथ इच्छा शक्ति का होना भी बहुत जरूरी है। इच्छा शक्ति न हो तो सही नतीजे नहीं मिल पाते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक जमाने में यूरिया उत्पादन के बहुत से कारखाने थे, फिर भी बाहर…

गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित पुस्तक का PM मोदी ने किया विमोचन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिखों के पहले गुरु नानक देव के जीवन व आदर्शों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। चंडीगढ़ के रहने वाले कृपाल सिंह ने इस पुस्तक की रचना की है। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਪੁਸਤਕ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਪੁਸਤਕ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਾਸੀ ਸ਼੍ਰੀ ਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਲਿਖੀ ਗਈ ਹੈ । pic.twitter.com/RycJ7BEvuz — Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020 मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित एक…

सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक में विलय को दी मंजूरी, हटाई निकासी सीमा

नई दिल्ली। सरकार ने संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank) के डीबीएस बैंक इंडिया लि. (डीबीआईएल) में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने जमाकर्ताओं के लिए बैंक से निकासी की सीमा को भी हटा लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने एलवीबी के डीबीएस बैंक इंडिया लि. में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां बैंक के 20…

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का 83 वर्ष में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक…

दुष्कर्मियों को बना दिया जाएगा नपुंसक, महिला सुरक्षा को ध्यान में रख इस देश ने बनाया सख्त कानून

नई दिल्ली। दिसंबर का महीना जैसे ही दस्तक देना शुरू करता है, देश की ज्यादातर महिलाओं के अंदर खौफ का मंजर अंदर ही अंदर घर करने लग जाता है। दिल्ली में फिजियोथेरेपिस्ट निर्भया का मामला हो या फिर हैदराबाद की वेटेनरी डॉक्टर दिशा रेप केस । घटना की याद आते ही दिल अंदर तक दहल उठता है। ऐसे में किसी भी महिला के दिल से बस यही आवाज निकलती है- इन दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दो। वहीं, कुछ अन्य खुलकर कहती हैं- इन्हें नपुंसक बना दो। हमारे देश में…

कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पटेल ने तड़के करीब तीन बज कर 30 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पटेल पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ गई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक पटेल उनके राजनीतिक सलाहकार थे। Saddened by the demise of Ahmed…

बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन, देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा, देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बार फिर चीन के 43 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। दरअसल सरकार को इन ऐप्स को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, जिनमें कहा गया था कि ये ऐप्स देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर ही सरकार ने इन ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मोदी सरकार ने भारत चीन के बीच बढें तनाव के बाद 29 जून को 59 ऐप्स पर बैन लगाया था।…

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए उनकी सेवाओं को स्‍मरण करते हुए कहा कि सर छोटू राम जी ने न केवल किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कि‍या, बल्कि वह समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज बन गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव अविस्‍मरणीय रहेगा। जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम जी को…

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने लचित दिवस पर की लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज, 24 नवंबर को लचित दिवस पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लचित दिवस के विशिष्‍ट अवसर पर हम लचित बोरफूकन के साहस के समक्ष नतमस्‍तक हैं। वह एक अद्भुत नेता और रणनीतिकार थे, जिन्‍होंने असम की अनूठी संस्‍कृति के संरक्षण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने गरीबों और पिछड़े लोगों को सशक्‍त बनाने की दिशा में भी अमिट योगदान दिया।” On the special occasion of Lachit Diwas, we bow to the courageous Lachit Borphukan. He…

तमिलनाडु-पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार’ तूफान का खतरा, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

न्यूज़ डेस्क। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदलने की आशंका है। यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 24 नवंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात की। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने…