नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि 2 साल पुराने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्रकार अर्नब गोस्वामी और दो अन्य को दी गई अंतरिम जमानत तब तक जारी रहेगी जब तक बंबई उच्च न्यायालय याचिका का निपटारा नहीं कर देता और साथ ही कहा कि न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपराधिक कानून नागरिकों का चुनिंदा तरीके से उत्पीड़न करने के लिए हथियार ना बनें। उच्चतम न्यायालय ने अर्नब को 11 नवंबर को अंतरिम जमानत दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली…
श्रेणी: दिल्ली
संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को सिर्फ चर्चा का विषय नहीं देश की जरूरत बताया
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर केवड़िया में जारी एक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में पीठासीन अधिकारियों से संविधान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अभिनव उपाय करने को कहा। पीएम मोदी ने इस दौरान मुंबई हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम वो जख्म कभी नहीं भूल सकते हैं। इसी के साथ पीएम मोदी ने एक बार फिर देश का ध्यान वन नेशन-वन इलेक्शन की ओर खींचा और इसे वक्त की जरूरत बताया।…
वूमेन ऑफ 2020 में 13 साल की रिद्धिमा पांडे को मिली जगह, जलवायु परिवर्तन को लेकर कर रही हैं काम
नई दिल्ली। दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की बीबीसी ने एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में बीबीसी ने उत्तराखंड के हरिद्वार की 13 वर्षीय रिद्धिमा पांडे को भी जगह दी है। इस लिस्ट में उन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने अशांत समय में भी अग्रणी बदलाव में अपनी भूमिका अदा की है। रिद्धिमा पांडे एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। रिद्धिमा उस वक्त खबरों में आई थीं जब उन्होंने नौ साल की उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम न उठाने पर भारत सरकार के खिलाफ केस…
सिविल मैरिज : विवाह, दुनिया के इन देशों में है अलग धर्म में शादी करने की है मनाही, बड़े ही सख्त हैं कानून
नई दिल्ली। इन दिनों देश में लव जिहाद पर बहस छिड़ी हुई है, इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने धर्म परिवर्तन से जुड़ा अध्यादेश पारित कर दिया है। इस अध्यादेश में लव जिहाद का जिक्र नहीं है लेकिन प्रावधान ऐसे हैं कि अगर कोई धर्म छुपाकर या किसी लड़की का जबरन धर्मांतरण कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। धर्मांतरण कराए जाने पर अधिकतम 10साल की जेल और जुर्माने की सजा का प्रावधान है। प्रस्ताव के मुताबिक, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा। इस कानून के…
26/11 मुंबई हमला : अमित शाह ने मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, किया सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन
नई दिल्ली। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के आज 12 साल हो गए हैं। मुंबई के अलग-अलग जगहों में हुए आतंकी हमले में 170 लोगों की जान चली गई थी, और लगभग 300 लोग घायल हुए थे। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 26/11 के मुंबई अटैक को याद करते हुए ट्वीट कर जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने गुरुवार को किए ट्वीट में लिखा है, ”मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…
आज भारत बंद, ट्रांसपोर्ट और बैकिंग सेवा पर पड़ेगा असर, जानें क्यों हो रहा देशव्यापी प्रदर्शन, यहां पढ़े सबकुछ
नई दिल्ली। सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ आज 26 नवंबर को भारत बंद बुलाया गया है। इसमें 10 केंद्रीय यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से हड़ताल की योजना बनाई गई है। गुरुवार को 25 करोड़ से अधिक श्रमिकों के देशव्यापी भारत बंद में भाग लेने की उम्मीद है। कई परिवहन, बैंक यूनियन इस भारत बंद का हिस्सा हैं। बता दें कि भारत बंद के चलते देश भर में बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना है। आज सड़क पर कम ऑटो और टैक्सी हो सकते हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश…
वयस्क लड़की किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र : दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि वयस्क लड़की अपनी स्वेच्छा से कहीं भी और किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र है। हाईकोर्ट ने 20 साल की लड़की द्वारा परिवार वालों की मर्जी के बगैर घर छोड़कार प्रेमी से शादी करने के मामले में यह टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही लड़की के पिता को निर्देश दिया है कि वह अपनी बेटी और उसके पति को किसी भी तरह से डराने धमकाने का काम नहीं करे और न ही कानून को अपने हाथ में लेने…
प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को किया संबोधित, कहा जीवन में आत्ममंथन बेहद जरूरी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सौ वर्ष का समय सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, इसके साथ अपार उपलब्धियों का जीता जागता इतिहास जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नीयत के साथ इच्छा शक्ति का होना भी बहुत जरूरी है। इच्छा शक्ति न हो तो सही नतीजे नहीं मिल पाते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक जमाने में यूरिया उत्पादन के बहुत से कारखाने थे, फिर भी बाहर…
गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित पुस्तक का PM मोदी ने किया विमोचन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिखों के पहले गुरु नानक देव के जीवन व आदर्शों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। चंडीगढ़ के रहने वाले कृपाल सिंह ने इस पुस्तक की रचना की है। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਪੁਸਤਕ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਪੁਸਤਕ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਾਸੀ ਸ਼੍ਰੀ ਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਲਿਖੀ ਗਈ ਹੈ । pic.twitter.com/RycJ7BEvuz — Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020 मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित एक…
सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक में विलय को दी मंजूरी, हटाई निकासी सीमा
नई दिल्ली। सरकार ने संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank) के डीबीएस बैंक इंडिया लि. (डीबीआईएल) में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने जमाकर्ताओं के लिए बैंक से निकासी की सीमा को भी हटा लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने एलवीबी के डीबीएस बैंक इंडिया लि. में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां बैंक के 20…
