नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण रोकने में लापरवाही होता देख केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। जिस पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दिल्ली सरकार से नोटिस पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। कहा है कि सीपीसीबी की नोटिस पर दिल्ली सरकार को हरकत में आना चाहिए जिससे दिल्ली की आबोहवा ठीक हो सके। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर है। पराली जलना बंद हो गया।…
श्रेणी: दिल्ली
सर्वदलीय बैठक में PM मोदी बोले- कुछ ही हफ्तों में आने वाली है कोरोना वैक्सीन, हरी झंडी मिलते ही होगा टीकाकरण शुरू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज सर्वदलीय बैठक हो रही है। इस दौरान देश में कोरोना संकट और आगामी वक्त में वैक्सीन के वितरण को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार होगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेताओं की कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। Speaking at the All Party Meeting. https://t.co/TZaJ5DJBXz — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020 कांग्रेस…
सरकार – किसानों के बीच चौथे दौर की वार्ता रही बेनतीजन, अब 5 दिसंबर को होगी अगली बैठक
नई दिल्ली। सरकार, किसानों के बीच चौथे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। हालांकि सरकार ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक में उनकी सभी आशंकाओं को दूर किया है। किसान यूनियन से मुलाकात के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज किसान यूनियन के साथ भारत सरकार के चौथे चरण की चर्चा पूरी हुई। किसान यूनियन ने अपना पक्ष रखा और सरकार ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि आज बहुत अच्छे वातावरण में चर्चा हुई…
OTT प्लेटफॉर्म : मुफ्त में Netflix देखने का बढ़िया मौका, यहां जानिए पूरी प्रकिया आप भी उठा सकते है लाभ
नई दिल्ली। पॉप्युलर OTT प्लेटफॉर्म Netflix भारत में इस वीकेंड फ्री रहने वाला है। दरअसल कंपनी भारत में दो दिन के लिए Netflix StreamFest का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान 5 दिसंबर और 6 दिसंबर के लिए सभी के लिए नेटफ्लिक्स मुफ्त रहेगा। यानी आप इसे सब्सक्राइब किए बिना ही दो दिन तक फिल्मों, वेब सीरीज या डॉक्यूमेंट्री का मजा ले सकते हैं। यह पहली बार है कि नेटफ्लिक्स इस तरह का प्रयोग कर रहा है और इसकी शुरुआत भारत से की गई है। नेटफ्लिक्स स्ट्रीमफेस्ट की शुरुआत…
इस साल केजरीवाल का मफलर देख AAP नेता सहित लोग ले रहे मजे, कहा- ‘मफलरमैन रिटर्न’, अब आधिकारिक रूप से सर्दी की घोषणा हुई है
न्यूज़ डेस्क। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनका मफलर एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं। मफलर केजरीवाल की एक खास पहचान बन चुका है, क्योंकि ठंड के दिनों में केजरीवाल के मफलर की काफी चर्चा होती है। ‘मफलरमैन’ के नाम से मशहूर केजरीवाल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जाती हैं। आम लोग ही नहीं, आम आदमी पार्टी के नेता भी हल्के-फुल्के अंदाज में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर शेयर कर मौज लेते हैं। केजरीवाल की मफलर वाली नई तस्वीर का इंतजार बुधवार को खत्म…
प्रधानमंत्री मोदी के नाम जमीन करना चाहती हैं 85 साल की महिला, PM काम और योजनाओं से प्रभावित है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। देश की जनता उनसे बेशुमार प्रेम करती है। ये लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अगाध प्रेम ही है कि लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान किसी ने अन्न त्याग दिया तो किसी ने मोदी नाम का टैटू बनवा लिया। किसी ने यज्ञ का अनुष्ठान किया तो किसी ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बाइक से 15 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर डाली। अब 85 साल की एक ‘अम्मा’ अपनी सारी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री…
मास्क न पहनने वाले लोग अन्य नागरिकों के मौलिक अधिकारों का कर रहे है उल्लंघन : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बगैर मास्क के पकड़े जा रहे लोगों को कोरोना मरीजों के सुविधा केन्द्रों में सामुदायिक सेवा के लिए भेजने के गुजरात हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को रोक लगा दी है। कोर्ट ने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों के सख्ती से क्रियान्वयन को लेकर केंद्र और पक्षकारों से सुझाव देने को कहा। कोर्ट ने कहा है कि मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम संबंधी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन होने पर हम चिंतित हैं। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की…
CBSE 10th 12th Exam 2021 : Online नहीं, कागज-कलम से ही देनी होंगी परीक्षाएं, सीबीएसई ने किया साफ, लिखित ही आयोजित होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई, बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होंगी। 2021 में होने वाली यह परीक्षा छात्रों को यह पहले की तरह कागज पर पैन से ही देनी होगी। सीबीएसई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। ये परीक्षाएं बीते वर्षों की तरह सामान्य लिखित रूप में ली जाएंगी। हालांकि इसकी डेट अभी तय नहीं हुई है। सीबीएसई ने आधिकारिक जानकारी देते कहा, “2021 की बोर्ड परीक्षाएं सामान्य लिखित तरीके से होंगी न कि…
SC का आदेश: सभी CBI, ED, NIA कार्यालयों और थानों के ‘इंट्रोगेशन रूम’ में लगाये जाए ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ CCTV कैमरे, नहीं चलेगी पुलिस की बर्बरता
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी पुलिस स्टेशनों, CBI, NIA, प्रवर्तन निदेशालय (ED) समेत सभी जांच एजेंसियों को नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिये हैं। खासकर पूछताछ वाले कमरों में इस तरह के कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के साथ पूछताछ के दौरान ज्यादती को रोकने को लेकर इस तरह का आदेश जारी किया है। एक तरह से सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है। पुलिस लॉकअप और पूछताछ के दौरान कई आरोपियों…
PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को औपचारिक रूप से मुख्य अतिथि बनने का न्योता दिया है। सूत्रों ने कहा कि 27 नवंबर को फोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन को मोदी ने यह निमंत्रण दिया था। 27 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन का प्रधानमंत्री अगले महीने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले जॉन मेजर 1993 में नई दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके हैं।…
