प्रधानमंत्री मोदी ने रखी नये संसद भवन की आधारशिला, कहा- 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी करेगा भवन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये संसद भवन के शिलान्यास को ‘‘ऐतिहासिक’’ और भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में ‘‘मील का पत्थर’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि नया भवन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का गवाह बनेगा और 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी करेगा। नये संसद भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि नये संसद भवन का निर्माण समय और जरूरतों के अनुरूप परिवर्तन लाने का प्रयास है और आने वाली पीढ़ियां इसे देखकर गर्व करेंगी कि…

फेसबुक-गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों के परिचालन के नियमन के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, वित्तीय संकट और व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग की चिंता की जाहिर

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर भारत के वित्तीय क्षेत्र में फेसबुक, गूगल और अमेजन जैसी वित्तीय प्रौद्योगिकी (टेकफिन) कंपनियों के संचालन को विनियमित करने के एक विस्तृत कानूनी ढांचे की मांग की गयी है। एक अर्थशास्त्री द्वारा दायर याचिका के अनुसार, ये टेकफिन कंपनियां दरअसल प्रौद्योगिकी, दूरसंचार या ई-वाणिज्य कंपनियां हैं, जो अब वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिये वित्तीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी हैं। याचिकाकर्ता रेशमी पी भास्करन ने अधिवक्ता दीपक प्रकाश के माध्यम से दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया कि…

विपक्षी दलों का बुलाया गया भारत बंद हुआ विफल, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ #हर_शहर_चालू_है, #भारत_बन्द_नहीं_बुलंद_है

न्यूज़ डेस्क। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ कुछ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के आह्वान का कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। लेकिन देश में इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में जनजीवन पहले की तरह सामान्य है, बाजार खुले हैं और सड़कों पर भी ट्रैफिक नॉर्मल है। सोशल मीडिया पर भी भारत बंद का कोई असर नहीं है। बल्कि किसानों की गैर जरूरी मांगों के विरोध में ट्विटर पर #हर_शहर_चालू_है,#भारत_बन्द_नहीं_बुलंद_है। टॉप ट्रेंड कर रहा है और…

महागठबंधन को कांग्रेस की दो टूक, महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहते हैं तो पार्टी नेतृत्व पर टिप्पणी करने से बचें

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में अपने सहयोगी दलों को चेतावनी दे दी है। कांग्रेस ने शनिवार को दो टूक कहा कि अगर राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं तो पार्टी के नेतृत्व पर टिप्पणी करने से बचें। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष यशोमति ठाकुर ने यह चेतावनी दी है। ठाकुर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं। ठाकुर की यह चेतावनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार के उस…

किसान आंदोलन : किसान नेताओं ने ठुकराया संशोधन प्रस्ताव, कहा- बहुत चर्चा हुई, लिखित में जवाब चाहिए, अगली बैठक 9 दिसंबर को

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। लगातार दसवें दिन किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। आज किसानों और सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत जारी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रही इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और किसान नेता शामिल हैं। बैठक में किसान संगठनों के 40 प्रतिनिधि भी शामिल हैं। बैठक में सरकार ने कानून रद्द करने के अलावा कोई और रास्ता निकालने और संशोधन की बात रखी…

10 दिसंबर को नए संसद भवन की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, आजादी के 75वें वर्ष पर होगा शुभारंभ, एक साथ बैठ सकेंगे 1224 सांसद

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 दिसंबर को नए संसद भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि संसद का नया भवन 64,500 वर्गमीटर क्षेत्र में होगा और इसके निर्माण पर कुल 971 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। बिरला ने प्रस्तावित भवन के बारे में विवरण पेश करते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र का वर्तमान मंदिर अपने 100 साल पूरे कर रहा है। यह देशवासियों के लिये गर्व का विषय होगा कि नए भवन का…

भाजपा ने किसानों के प्रदर्शन पर कनाडा के रुख को बताया पाखंड

नई दिल्ली। भाजपा ने भारत में किसानों के प्रदर्शन पर कनाडा के रुख की आलोचना करते हुए शनिवार को इसे ‘पाखंड’ करार देते हुए कहा कि वह डब्ल्यूटीओ में न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य कृषि नीतियों का विरोध करता है और भारत के खाद्य एवं जीविकोपार्जन सुरक्षा सहित घरेलू कृषि उपायों पर सवाल उठाता है। भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाइवाले ने ट्वीट किया, ‘‘वह (कनाडा) भारत के किसानों को बचाने के लिए लागू आयात पांबदियों का विरोध करता है। डल्ब्यूटीओ में भारत की कृषि नीतियो कनाडा ने…

खुशखबरी : WHO ने कोरोना को लेकर, कहा- अब महामारी के खत्म होने के सपने देखना शुरू कर सकते हैं

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख ने कहा है कि कोरोना वायरस के सफल परीक्षणों को देखते हुए अब हम इस महामारी के जल्द खत्म होने के सपने देखना शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शक्तिशाली और अमीर देशों से अपील की है कि टीकाकारण के दौरान सभी यह सुनिश्चित करें कि उनके देश के गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों को भी इसका लाभ आसानी से मिले। कोविड-19 पर यूएन जनरल असेंबली में डब्लूएचओ के महानिदेशक डॉक्‍टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने चेतावनी देते हुए कहा कि…

कनाडाई सरकार को भारत की कड़ी चेतावनी, आंतरिक मामले में दखलंदाजी से द्विपक्षीय संबंध होंगे प्रभावित, विदेश मंत्रालय उच्‍चायुक्‍त को किया तलब

न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान प्रदर्शन के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और कुछ कैबिनेट मंत्रियों के बयानों को मोदी सरकार ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को मोदी सरकार ने कनाडाई सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी का सिलसिला जारी रहा तो इससे द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयानों पर आपत्ति जताते हुए कनाडा के उच्‍चायुक्‍त को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायुक्त से कहा कि इन बयानोंं…

UN में पाकिस्तान की हुई अंतरराष्ट्रीय किरकिरी, PAK के प्रस्ताव से दूर रहे 100 से ज्यादा देश

नई दिल्ली। पाकिस्तान की एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर किरकिरी हुई है। पहली बार पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र में पेश किए गए प्रस्ताव पर आधे से अधिक सदस्यों ने मतदान नहीं किया। दरअसल पाकिस्तान पारस्परिक और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव लेकर आया था। लेकिन इसमें इस्लामोफोबिया और धर्म विशेष के जिक्र की वजह से सर्वानुमति नहीं बन सकी। अमूमन इस तरह के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होते हैं लेकिन पाकिस्तान की खराब नीयत और प्रस्ताव की भाषा में धर्म विशेष पर फोकस से मत देने…