न्यूज़ डेस्क। एजेंडा पत्रकारिता का पर्याय बन चुके NDTV न्यूज चैनल की दोगली पत्रकारिता जगजाहिर है। कांग्रेस के शासनकाल में चैनल जिस कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के कसिदे पढ़ रहा था और उसकी उपयोगिता बता रहा था, अब मोदी सरकार में उसमें खामिया नजर आने लगी है। चैनल कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए बने कानून को ‘काला कानून’ बताकर प्रोपेगैंडा में लगा है। लेकिन चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने चैनल की पोल खोलकर रख दी है। पुराने वीडियो में सुना जा सकता है कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग…
श्रेणी: दिल्ली
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किस देश की बात कर रहे हो, भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में अब कोई लोकतंत्र नहीं रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को आतंकवादी या राष्ट्रविरोधी करार दिया जाता है। तीन कृषि कानूनों के संबंध में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाना चाहिए और इन कानूनों को वापस लेना चाहिए। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद…
विश्व भारती विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह: गुरुदेव का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर का विजन था कि जो भारत में सर्वश्रेष्ठ है, उससे विश्व को लाभ हो और जो दुनिया में अच्छा है, भारत उससे भी सीखे। गुरुदेव, सर्वसमावेशी और सर्व स्पर्शी, सह-अस्तित्व और सहयोग के माध्यम से मानव कल्याण के बृहद लक्ष्य को लेकर चल रहे थे। विश्व भारती के लिए गुरुदेव का यही विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है। आत्मनिर्भर…
सोशल मीडिया पर एक बार फिर उड़ा राहुल गांधी का मजाक, आप भी देखिए…
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी आज एक बार फिर मजाक के पात्र बन गए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 24 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में ‘कोई लोकतंत्र नहीं’ है। उन्होंने कहा कि आपके पास एक अक्षम व्यक्ति है, जो कुछ भी नहीं समझता और सिस्टम को उन तीन-चार लोगों के पक्ष में चला रहा है, जो सब कुछ समझते हैं। राहुल के इस बयान पर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। सोशल…
UK से दिल्ली आई महिला में मिला स्ट्रेन कोरोना, क्वारंटाइन से भाग पहुंची राजमंड्री, मचा हड़कंप, जारी की है
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमंड्री में नये प्रकार के स्ट्रेन कोरोना वायरस से हड़कंप मच गया है। यूके से दिल्ली आई महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उस महिला को क्वारंटाइन में रखा। मगर वह महिला क्वारंटाइन से भाग खड़ी हो गई। बताया गया है कि राजमंड्री ग्रामीण क्षेत्र के रामकृष्णनगर निवासी और एंग्लो-इंडियन महिला इस महीने की 22 तारीख को यूके से फ्लाइट से दिल्ली पहुंची। उसका बेटा उसे लेने के लिए दिल्ली गया था। पता चला है कि महिला…
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2020: जानें… क्यों मनाया जाता है, आपके क्या क्या है अधिकार ?
नई दिल्ली। आज की दुनिया में कहीं न कहीं हम सभी उपभोक्ता हैं। आज के समय में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी हो चुका है। हर साल 24 दिसंबर को हम राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस (National Consumer Rights Day 2020) के तौर पर मनाते हैं। यह दिन हम सभी के लिए एक मौका है कि हम उपभोक्ता आंदोलन की महत्ता को अच्छी तरह से समझ सकें। यही नहीं, यह दिन एक मौका है जिससे आप यह समझ सकें कि उपभोक्ता होने के नाते आपके क्या क्या अधिकार…
जम्मू-कश्मीर के DDC चुनावों के परिणाम अलगाववादियों के मुंह पर जोरदार तमाचा: केंद्रीय कानून मंत्री प्रसाद
नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू और कश्मीर के जिला विकास परिषद चुनावों के परिणामों को इस केंद्र शासित प्रदेश के भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच की जीत करार दिया और दावा किया कि जनादेश जनता द्वारा अलगाववादियों, आतंकवादियों, चरमपंथियों और उनके संरक्षकों पर लगाया गया ‘‘जोरदार तमाचा’’ है। केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के नेतृत्व में बने सात दलों के गुपकर गठबंधन द्वारा नतीजों को अपनी जीत बताने के…
डॉक्टर, नर्स, शिक्षक को वेतन देने के लिए पैसे नहीं और दिवाली पूजा इवेंट पर केजरीवाल सरकार ने हर मिनट खर्च किए 20 लाख रुपये, RTI से खुलासा
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली सरकार डॉक्टरों, नर्सों और शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है। वहीं फंड को लेकर दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर और कर्मचारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने धरना देने पर मजबूर है। इसी बीच RTI के एक खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। इस साल दिवाली पूजा पर आयोजित कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार ने 6 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 30 मिनट के इवेंट के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च आपकी हैरानी तब और बढ़ जाएगी, जब कार्यक्रम की अवधि जानेंगे। सिर्फ…
कोरोना वैक्सीन : कई देशों में टीकाकरण हुआ शुरू, राहुल गांधी ने पूछा, इंडिया का नंबर कब आएगा मोदी जी?
नई दिल्ली। दुनियाभर में Covid-19 की कई वैक्सीन बनकर तैयार हो गई हैं और अब इसे लोगों को लगाया जा रहा है। कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले चीन, अमेरिका, युनाइटेड किंगडम और रूस में लोगों को लगाई जा रही है। हालांकि भारत में अभी तक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू नहीं हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। अलग-अलग देशों में कितने लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी, इसका इंफोग्राफिक साझा…
69 पूर्व IAS-IPS नौकरशाहों का पीएम मोदी को खुला खत- अर्थव्यवस्था में गिरावट के समय सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को प्राथमिकता क्यों?
नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा परियोजना पर पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिख सवाल खड़े किए हैं। पूर्व नौकरशाहों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि शुरुआत से ही गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया जा रहा है। ‘कांस्टिट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप के बैनर तले 69 सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने दावा किया है कि देश का लोक स्वास्थ्य ढांचा निवेश का इंतजार कर रहा है और सवाल किया कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी…
