न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर को 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 10 राज्यों की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क परिवहन और हाइवे, आवास और शहरी विकास से संबंधित मामले शामिल है। उन्होंने कई योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों के साथ ही शिकायतों की स्थिति का भी जायजा लिया। जिन राज्यों की परियोजनाओं की समीक्षा की गई उसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और…
श्रेणी: दिल्ली
किसान आंदोलन : सरकार और किसान संगठनों की बैठक में 4 में से इन 2 मुद्दों पर बानी सहमति, बाकी 2 मुद्दों पर 4 जनवरी को होगी चर्चा
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है। सरकार और किसान संगठनों के बीच बुधवार को मैराथन बैठक हुई, बैठक के बाद देर शाम कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, बैठक में चार में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई है। पहला यह कि सरकार पराली को लेकर सजा और जुर्माना कानून को वापस लेने को तैयार है। तोमर ने कहा, पहला मुद्दा पर्यावरण से संबंधित एक अध्यादेश था। पराली के साथ किसानों को शामिल किए जाने के बारे में…
Happy New Year 2021: दिल्ली वालों के लिए फीका हो सकता है नए साल का जश्न, दिल्ली में आज- कल नाइट कर्फ्यू लागू, जानें सभी गाइडलाइन्स
नई दिल्ली। 31 दिसंबर आज साल का आखिरी दिन है। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते ही नए साल का इस बार का जश्न भी फीका पड़ सकता है। कोविड-19 के नियमों का अच्छे से पालन हो इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों में प्रशासन ने कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। दिल्ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा देश के कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। इसलिए अगर आज के दिन आप नए साल के…
ज्वाइन करने के कुछ देर बाद ही BJP ने कपिल गुर्जर को दिखाया बाहर का रास्ता, शाहिन बाग में की थी फायरिंग
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के दौरान शाहीन बाग में 3 राउंड फायरिंग कर सुर्खियों में आया कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला आज गाजियाबाद में बीजेपी में शामिल हो गया। लेकिन शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इससे पहले गाजियाबाद में बीजेपी के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नेताओं ने माला पहनाकर कपिल को पार्टी का आधिकारिक सदस्य बनाया था। भाजपा में शामिल होने के बाद कपिल गुर्जर…
दिल्ली में हमेशा के लिए बंद होगा मैडम तुसाद म्यूजियम, कंपनी ने इस वजह से लिया फैसला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम शुरू से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोम के पुतले रखे हैं। मार्च में जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो म्यूजियम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसके संचालकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत वो इस म्यूजियम को हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं। अब इसके लिए नई जगह की तलाश हो रही है। वैक्स म्यूजियम का संचालन करने…
मोदी मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को दी मंजूरी, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताई खुशी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही निर्यात को तेजी से सुगम बनाने के लिये एक समिति गठित करने का भी निर्णय किया गया। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, आत्मनिर्भर भारत के तहत देश रक्षा उपकरणों और मिसाइलों के व्यापक प्रारूपों के निर्माण की क्षमता बढ़ा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आकाश देश की महत्वपूर्ण मिसाइल है और यह 96 प्रतिशत स्वदेशी प्रकृति की है। आकाश सतह से हवा में मार करने…
सुभाष चंद्र बोस ने भारत की धरती पोर्ट ब्लेयर में 1943 को फहराया था तिरंगा, के 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लिया किया याद
न्यूज़ डेस्क। आज से दो साल पहले 30 दिसंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारत की धरती पर तिरंगा फहराने के 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। आज इस कार्यक्रम को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया। 30th December 1943…a day etched in the memory of every Indian, when the brave Netaji Subhas Bose…
‘लव जिहाद’ कानून पर बोले राजनाथ सिंह, ‘शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करता, रूकना चाहिए
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी तो वहीं इससे पहले भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में इस अध्यादेश को लागू किया गया था। इस अध्यादेश का समर्थन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से किसी शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करते हैं। निजी न्यूज़ एजेंसी को दिए गए खास इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि लोग सवाल करते हैं लेकिन मैं भी ये पूछना चाहता…
US ने बनाया दि तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट, किया तिब्बतियों को ‘आजादी’ देने वाले कानून पर हस्ताक्षर, चुन सकेंगे अगला दलाई लामा
नई दिल्ली। चीन और अमेरिका के बीच जारी तनातनी और बीजिंग की ओर से मिल रही चेतावनियों को दरकिनार करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जो तिब्बतियों को उनके धर्म गुरु दलाई लामा के अगले उत्तराधिकारी को चुनने का हक देता है। ‘दि तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट’ को अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही पास किया था जिससे चीन बुरी तरह चिढ़ गया और उसके विदेश मंत्रालय ने इस कानून को चीन के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी की कोशिश बताया…
प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू भाउपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन की शुरुआत की, PM मोदी बोले- आजादी के बाद सबसे बड़ा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन’ और प्रयागराज में EDFC के परिचालन नियंत्रण केन्द्र(OCC) का उद्घाटन किया। साथ ही न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत को 21वीं सदी की नई पहचान देने वाला है। भारत और भारतीय रेल का सामर्थ्य बढ़ाने वाला है। आज हम आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा और आधुनिक…
