श्रीनगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के जम्मू कश्मीर कैडर का बृहस्पतिवार को ‘एजीएमयूटी’ (अरूणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित क्षेत्र) कैडर में विलय कर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित और कानून एवं न्याय मंत्रालय जारी एक अधिसूचना के मुताबिक जम्मू कश्मीर कैडर के IAS, IPS और भारतीय वन सेवा के अधिकारी अब ‘एजीएमयूटी’ कैडर का हिस्सा होंगे। अब, पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर कैडर के अधिकारियों को अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम तथा केंद्र शासित प्रदेश में नियुक्त किया जा सके। आवश्यक संशोधन केंद्र सरकार…
श्रेणी: दिल्ली
किसान आंदोलन पर SC ने जताई चिंता, कहा- तबलीगी जमात जैसे हो सकते हैं हालात
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों और सरकार के बीच 4 जनवरी को मीटिंग बेनतीजा रहा और अगली तारीख 8 जनवरी की तय हुई है। लेकिन अब किसान आंदोलन में कोरोना के हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या किसानों को कोविड से बचाने के लिए क्या ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं? मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि…
बर्ड फ्लू के कहर के बीच गिरिराज सिंह की सलाह, कहा – घबराएं नहीं, मीट-अंडे अच्छे से पका कर खाएं
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच चार राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्यों से पक्षियों की असामान्य मौत होने पर सतर्कता बरतने व उपाय लागू करने संबंधी परामर्श जारी कर दिए है। इसी बीच हुए केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों को इस फ्लू को लेकर आगाह किया है। उन्होंने मीट और अंडे का सेवन करने वालों को इसे पूरी तरह से पकाकर खाने की अपील की है। कुछ जगहों पर बर्ड फ़्लू से ज़्यादातर प्रवासी और…
देश के कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, कुछ इलाकों में बारिश से बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर भारी बर्फबारी जारी है जिसके कारण बुधवार सुबह कश्मीर का मौसम खराब रहा। जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DMA) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों की उच्चतर पहुंच के लिए उच्च, मध्यम और निम्न स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी फिर जारी की। पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला, कुपवाड़ा बांदीपोरा और कुलगाम जिलों को हिमस्खलन से अधिक खतरे…
US हिंसा पर पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता, कहा- शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए सत्ता परिवर्तिन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन DC में दंगों, हिंसा पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सत्ता का शांतिपूर्ण ढंग से हस्तांतरण होना चाहिए। मोदी ने आगे कहा कि गैरकानूनी विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अड़चन नहीं पैदा की जा सकती। जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटोल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। ट्विटर और फेसबुक ने ट्रंप के…
गणतंत्र दिवस समारोह में इस साल नहीं होगा कोई विदेशी मुख्य अतिथि तो कांग्रेस-शिवसेना ने कर दी समारोह रद्द करने की मांग
नई दिल्ली। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस जब दूसरे देशों के राष्ट्रप्रमुख, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता रहा है। इसी तरह इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर बोरिस जाॅनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। इधर बोरिस जॉनसन के गणतंत्र दिवस पर नहीं आने की खबर आई और उधर विपक्षी दलों ने इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह ही रद्द…
देखिए किसान नेता का असली चेहरा, मोहन भागवत और RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की दी धमकी, FIR दर्ज
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन पर असामाजिक तत्वों का कब्ज है, इसकी पुष्टि तथाकथित किसान नेताओं के बयानों से हो रही है, जो किसान के वेश में अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति में लगे हैं। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के किसान नेता अरुण बानकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बानकर ने एक भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय के साथ-साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बीजेपी के बैतूल जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला ने कहा…
राहुल के करीबी कांग्रेस नेता थरूर ने की गणतंत्र दिवस समारोह रद्द करने की बात, कपिल ने लगाई लताड़
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी शशि थरूर ने कोरोना को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा रद्द होने पर इस बार गणतंत्र दिवस समारोह नहीं करने की बात की है। शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि अब जब इस महीने होने वाली बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा कोविड की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई है और हमारे पास गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि नहीं है, तो ऐसे में एक कदम आगे क्यों न जाएं और जश्न को पूरी तरह से रद्द…
चुनाव आयोग ने 3 राज्यों में विधान परिषद के उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश और बिहार में विधान परिषदों की 3 सीटों के लिए होने वाले उप-चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, ये चुनाव 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होंगे और मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। बिहार…
बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए राज्यों को एडवायजरी जारी, प्रकोप से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी की तैयारी
नई दिल्ली। बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड ब्लू के प्रकोप की रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को एडवायरी जारी की गई है जिसमें पक्षियों के इस रोग से निपटने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय कार्ययोजना को अमल में लाने को कहा गया है। यह जानकारी केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई। मंत्रालय ने बताया…
