पटना। बिहार चुनाव में नेताजी भैंस पर सवार होकर निकले थे। सोच रहे थे लोगों का ध्यान खींचेंगे। लेकिन भैंस के कारण नेताजी पर कानूनी डंडा चल गया और सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज हो गई। जी हां, पशु क्रूरता अधिनियम और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी के कारण राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के गया शहरी विधानसभा के उम्मीदवार परवेज मंसूरी पर FIR हो गई है। प्रत्याशी अपने वोटरों को लुभाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में कुछ गलतियां भी कर दे रहे है। कुछ ऐसा…
श्रेणी: बिहार
बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच JDU उम्मीदवार ने बच्चे को दिया जन्म, नीतीश कुमार ने जमकर की प्रशंसा
आरा (बिहार)। चुनावी गहमागहमी के बीच जगदीश विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी प्रशंसा की। नीतीश जो रविवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ जगदीशपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि शनिवार रात सुषुमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने मां और नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया। सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल नहीं हो…
बिहार चुनाव 2020 : वोट मांगने पहुंचे नीतीश के मंत्री महेश्वर हजारी को जनता ने भगाया, जमकर हुई फजीहत, मंत्री को देखते ही ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के लगाये नारे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी प्रत्याशी क्षेत्र में जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं, लेकिन जनता ने भी इस बार तय कर लिया है कि सिर्फ नाम पर नहीं बल्कि काम पर वोट मिलेगा। इसकी एक बानगी समस्तीपुर में देखने को मिली, जहां बिहार सरकार के मंत्री जब वोट मांगने क्षेत्र में पहुंचे तो वहां की जनता ने उन्हें उल्टे पांव लौटा दिया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस का ‘थीम सॉन्ग’ किया जारी, नीतीश के शासन पर साधा निशाना
पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपनी पार्टी कांग्रेस का ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किये गये पार्टी के गीत बोले बिहार, बदले सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के शासन के दौरान शिक्षा की बदतर स्थिति, भारी बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, अनियंत्रित अपराध, राज्य की…
रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, पिता की चिता को आग लगाते हुए बेहोश हुए चिराग पासवान
पटना। बिहार के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हाजीपुर के पास दीघा स्थित जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता के अंतिम संस्कार के वक्त बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी। लेकिन मुखाग्नि, इस दौरान वह बेहोश हो गए। चिराग पासवान कभी गंगा घाट पर मां को संभाल रहे थे तो कभी पिता के याद कर गमगीन हो जा रहे थे। इस दौरान मौजूद लोगों ने चिराग को उठाया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान…
CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को लिखा पत्र, कहा- अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं बल्कि गर्व का विषय, सक्षम बिहार बनाने के संकल्प को दोहराया
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष के हैसियत से लिखे गए इस पत्र में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अगर इस विधानसभा चुनाव के बाद जनता उन्हें मौका देती है तो वे क्या करेंगे। सीएम नीतीश ने इस पत्र में लिखा है कि अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं बल्कि गर्व का विषय है। हमने जो किया वह…
बिहार चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का ऐलान, JDU 115, हम 7 और BJP+ 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया। जेडीयू के हिस्से में 122 सीटें और बीजेपी के हिस्से में 121 सीटें आई हैं। जेडीयू अपने हिस्से से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा को 7 सीट देगी। इस तरह, जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि NDA की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से भी बात चल रही है। बीजेपी आने वाले समय में अपने हिस्से से कुछ सीटें विकासशील इंसान पार्टी को देगी। बिहार विधानसभा चुनाव…
बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने मानी मीडिया की सलाह, बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए घर तक पहुंचाए जाएंगे डाक मतपत्र
नई दिल्ली। कोरोना काल में चुनावों ने कुछ तो बेहतर करने का सोचा, यह भी एक अच्छी पहल कही जा सकती है। कोरोना काल के दौरान अन्य देशों ने जिस तरह का उदाहरण पेश किया है, भारत भी उससे कुछ बेहतर सीखने की कोशिश कर रहा है, यह सब सुकून और राहत पहुंचाने वाली खबर कही जा सकती है। चुनाव आयोग ने दिए कुछ निर्देश ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने कुछ निर्देश दिए हैं। उनमें से एक 80 साल से अधिक उम्र के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार को सौगात, कोसी रेल मेगा ब्रिज समेत कई रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क। PM नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार को रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कोसी रेल मेगा ब्रिज का उद्घाटन किया। इस ब्रिज के चालू होने के साथ दशकों के बाद कोसी और मिथिलांचल आपस में रेल मार्ग से जुड़ गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने रेलवे से संबंधित 12 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उत्तर बिहार के क्षेत्र, जो दशकों से विकास से वंचित थे, वहां विकास को नई गति मिली है। आज मिथिला और कोसी क्षेत्र…
Video : जब रिपोर्टर ने गधे का इंटरव्यू लेकर बगैर मास्क बाहर निकले लोगों को सिखाया सबक
नई दिल्ली। कोविड-19 कोरोना वायरस की मार से पूरी दुनिया बुरी तरह जूझ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद यह महामारी काबू में नहीं आ रही है। सरकार की ओर से लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने की गाइडलाइन दी जा रही हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन ही नहीं कर रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार के TV रिपोर्टर ने एक मेजदार और क्रिएटिव तरीका निकाला।…
