देश भर के 216 साहित्यकारों की बिहार के मतदाताओं से अपील, सुशासन और विकास को आगे बढ़ाने वाले को करें वोट, जातिवाद-भ्रष्टाचार और गुंडाराज को बढ़ाने वालों का करें बहिष्कार

न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर से मतदान होने जा रहा है। मतदान से पहले देश भर के 216 साहित्यकारों ने बिहार के मतदाताओं से सुशासन और विकास को आगे बढ़ाने वाले को वोट करने के साथ जातिवाद-भ्रष्टाचार और गुंडाराज को बढ़ाने वालों का बहिष्कार करने की अपील की है। साहित्यकारों का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इस उत्सव के सामने जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और गुंडाराज से भयानक खतरा उपस्थित है। इसे मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। साहित्यकारों ने कहा कि चुनाव…

बिहार: मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, एक की मौत, 6 से ज्यादा घायल

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात शादीपुर में बड़ी दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई। बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत…

बिहार चुनाव 2020: पहले चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 28 को वोटिंग, 8 मंत्री समेत कई दिग्गज हैं मैदान में

पटना। बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर सोमवार की शाम को थम गया। 28 अक्टूबर को इस चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होना है। पहले चरण में राज्य सरकार के आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 28 को ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस चरण में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार,विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय…

बिहार में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी- कमल का बटन दबाने से घर आएंगी लक्ष्मी

पटना। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने शनिवार को बिहार में एक चुनावी रैली में कहा कि कमल का बटन दबाने से लक्ष्मी घर आएंगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी ना तो कांग्रेस का हाथ पकड़कर आती हैं और ना ही लालटेन लेकर आती हैं, लक्ष्मी कमल पर बैठकर आती हैं। केंद्रीय मंत्री ने चारा घोटाले को लेकर राजद पर तंज कसते हुए कहा, ”जब मनुष्य भगवान की आराधना करता है, मां भगवती से आशीर्वाद मांगता है तो बिहार का स्वाभिमानी नागरिक कहता है कि मां बाजुओं…

दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल की राह पर तेजस्वी, RJD का वादा, सरकार बनी तो ये चीजें होंगी फ्री… यहाँ पढ़ें..

पटना। बिहार चुनाव में 3 दिन बाद पहले चरण की वोटिंग होनी है। अधिकांश पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। शनिवार को तेजस्वी ने भी राष्ट्रीय जनता दल का घोषणा पत्र प्रण हमारा नाम से जारी किया। इसमें तेजस्वी ने युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान रखा है। आरजेडी ने कई चीजें फ्री देने का वादा किया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि तेजस्वी बिल्कुल केजरीवाल की राह पर चल पड़ हैं। जिस तरह से दिल्ली सरकार ने चुनाव में लोगों को बिजली, पानी सहित कई…

चुनाव 2020 : नवादा रैली में बोले तेजस्वी यादव- 9 नवंबर को लालू जी रिहा होंगे और 10 की नीतीश कुमार की विदाई

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चुनावी रैलियों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव के छोटे सुपुत्र और RJD नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा, ‘कुछ लोग ​जाति के नाम पर, कुछ धर्म के नाम पर लड़ाएंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार बेरोज़गारी, काम के मुद्दे पर लड़ेंगे। किसान और मज़दूर के मुद्दे पर लड़ेंगे। 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई होगी, 9 नवंबर…

चुनाव 2020: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा- देश की नीतियां कमजोर, चीन ने हमारी 1200 किमी जमीन पर किया कब्जा

पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कमजोर कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था दबी हुई है। किसान कुचले जा रहे हैं और मजदूर आर्थिक बोझ तले दबे हैं। कहलगांव के एसएसवी कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि देश की नीतियां कमजोर हैं और इसी का फायदा उठाते हुए चीन ने हमारी 1200 किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि चीन ने हमारे देश के…

चुनाव 2020 : बिहार की जमीं से विपक्षियों पर बरसे PM मोदी, बोले- MSP तो बहाना है, असल में दलालों को बचाना है

पटना। PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार चुनाव प्रचार में एंट्री करते हुए पहले ही दिन एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन रैलियों से बीजेपी के प्रचार अभियान को धारदार बनाया। रोहतास, गया और भागलपुर में CM नीतीश कुमार के साथ रैलियों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने एक तरफ लोगों को RJD शासन की याद दिलाते हुए दोबारा राज्य में जंगलराज ना लौटने देने की अपील की तो रोजगार और किसानों के मुद्दे पर तेजस्वी और राहुल गांधी को घेरा। PM ने LJP का जिक्र तो नहीं…

बिहार चुनाव 2020 : बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना संकल्पपत्र, 11 बड़े संकल्पों के साथ सभी को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने का किया वादा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने अपना संकल्पपत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर उन्हें पूरा करने का दावा किया है। संकल्पपत्र जारी करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में 15 साल पहले जहां बजट 23 हजार करोड़ था, वो अब दो लाख करोड़ हो गया है। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2005 तक जहां 3 फीसदी था, वो आज बढ़कर 11.3 फीसदी तक पहुंच गया है। जंगलराज के समय आपने देखा कि…

बिहार में बोले योगी- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से सबसे ज्यादा दर्द राहुल गांधी और ओवैसी को हो रहा है

जमुई (बिहार )। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में उतरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भी विपक्ष पर तीखा हमला जारी रखा। मुख्यमंत्री ने बिहार के जमुई में हुई रैली में कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने का सबसे ज्यादा दर्द राहुल गांधी और ओवैसी को हो रहा है। राजद के 10 लाख नौकरी देने के चुनावी वादे को बिहार के युवाओं के साथ मजाक बताते हुए योगी ने कहा कि नौकरी देने की बात वो लोग कर रहे हैं, जिन्होंने…