आधी रात को साफ हुई बिहार की तस्वीर, नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ बिहार में…नीतीशे कुमार बा… तेजस्वी का बजा बाजा, नीतीश फिर बने राजा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जीत की तस्वीर साफ हो ही गई। तेजस्वी यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार नीतीश कुमार की नैया पार हो ही गई और 125 सीटों के साथ बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार बनने वाली है। बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन यानी NDA ने बिहार…

Exit poll से उत्साहित RJD कार्यकर्ताओं ने, रिजल्ट से पहले ही तेजस्वी यादव को बताया मुख्यमंत्री, जगह-जगह लगाए पोस्टर

पटना। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के परिणामों के रुझान 10 नवंबर की सुबह 9 बजे से आने लगेंगे। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल RJD समर्थकों का आत्मविश्वास अभी से देखते बनता है। दरअसल राजद नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और इस अवसर पर उनके समर्थक उन्हें बिहार को होने वाले मुख्यमंत्री कहकर बधाई दे रहे हैं। पटना की सड़कों पर कुछ इसी तरह के पोस्टर लगे हुए हैं जिनपर लिखा है- बिहार के होने वाले युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इन पोस्टरों…

बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी का जन्मदिन आज, क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? करें एक दिन का इंतजार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर है। 10 को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्म दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के लाल तेजस्वी को हालांकि एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यंत्री बताकर पहले ही बर्थडे गिफ्ट दे दिया है लेकिन हकीकत में क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? इसके लिए अब एक दिन का इंतजार और करना पंड़ेगा। क्रिकेट से करियर की शुरूआत करने…

बिहार चुनाव के तीसरे चरण में 55.22 फीसदी हुआ मतदान, आंकड़ा बढ़ने की संभावना: चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा आंकड़ाऔर बढ़ने की संभावना है। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में रात तक आंकड़ा बढ़ने की संभावना है और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के करीब है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ और इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में थे।…

बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी, मधेपुरा में RJD समर्थकों ने की गुंडागर्दी, JDU को वोट देने पर बुजुर्ग की पिटाई

न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान मधेपुरा में आरजेडी समर्थकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। मुख्यमंत्री के रेस में शामिल तेजस्वी यादव के समर्थक वोटरों को दूसरी पार्टियों को वोट देने से रोक रहे हैं। यहां तक कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए डराने-धमकाने से लेकर मारपीट पर उतर आए है। मधेपुरा में आरजेडी के गुंडों ने एक बुजुर्ग गजेंद्र साव को इस लिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने जेडीयू के प्रत्याशी को अपना वोट…

बिहार चुनाव LIVE : कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के 15 जिलों में तीसरे चरण का मतदान जारी, 78 सीटों पर हो रही वोटिंग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अंतिम चरण में राज्य के 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 2.35 करोड से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए 33,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में…

बिहार चुनाव : ‘सुशासन बाबू’ का संन्‍यास, क्‍या बिहार के रण में कोई गुल खिला पाएगा नीतीश का यह ‘ब्रह्मास्त्र’?

न्यूज़ डेस्क। ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जाने जाने वाले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन अपने संन्‍यास के बारे में संकेत देते हुए कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है। नीतीश के इस ऐलान से देश की राजनीति में नई हलचल मच गई और बिहार के रण में JDU की एक नई रणनीति भी सामने आई। 7नवम्‍बर को 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले बिहार के लोगों के सामने नीतीश की इस…

बिहार चुनाव : PM मोदी ने पत्र लिखकर की भावनात्मक अपील, बोले- मुझे बिहार के विकास के लिये नीतीश जी की सरकार की जरूरत है

नई दिल्ली। बिहार में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार थमने से कुछ वक्त पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए चार पन्नों का एक पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘बिहार के भाइयों और बहनों के नाम मेरा पत्र’ । इस पत्र के जरिए प्रधानमंत्री ने योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि मैं बिहार के विकास को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। बिहार के विकास में कोई कमी न आए, विकास की योजनाएं अटकें नहीं, भटकें नहीं इसलिए मुझे बिहार में…

बिहार चुनाव 2020 : आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं : केंद्रीय मंत्री चौबे

पटना। भाजपा के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को RJD नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है। वे रोजगार क्या देंगे। उन्होंने कहा, “राजद, कांग्रेस एवं इनके सहयोगी दल बिहार की जनता को झांसा देने का काम कर रहे हैं। डबल युवराज को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।” चौबे ने भोजपुरी गायक दिनेश प्रसाद…

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 53.51 प्रतिशत हुआ मतदान, आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान में 53.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्योंकि कई स्थानों पर मतदान निर्धारित समय के बाद भी जारी है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। आयोग ने कहा कि दोनों चरणों को मिलाकर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.79 प्रतिशत दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनावों में इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 55.35 प्रतिशत मतदान…