पटना। बिहार के नालंदा में एक दिल दलहाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के बेवफाई कर दूसरी लड़की से शादी करने की खबर से प्रेमिका बौखला गई और उसने अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन पर हमला बोल दिया। उसने पहले तो दुल्हन के बाल काट दिए और फिर उसकी आंखों में फेवीक्विक (किसी चीज को चिपकाने वाला सुपर ग्लू) डाल दिया। मंगलवार देर रात इस घटना की सूचना मिली। बिहार शरीफ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने घटना की पुष्टि की। लड़की अपने प्रेमी गोपाल…
श्रेणी: बिहार
बिहार : वैवाहिक समारोह में सड़कों पर बैंड-बाजा और नाचने की मनाही, नियम तोड़ने वालों का होगा ये हाल…
पटन। बिहार में भी कोरोना के संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको देखते हुए नीतीश कुमार सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। बिहार सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए शादी समारोह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा बजाने और डांस करने पर रोक लगा दी गई है। गृह विभाग के सचिव आमिर सुबहानी ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गृह विभाग द्वारा नई गाइड…
नीतीश सरकार गिराने के लिए बीजेपी विधायक को मंत्री पद का ऑफर देकर जेल से चारा डाल रहे थे लालू यादव, ऑडियो वायरल
न्यूज़ डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में लालू यादव नीतीश सरकार गिराने के लिए बीजेपी विधायकों को मंत्री पद का चारा डाल रहे है। रांची जेल में बंद लालू यादव पिरपैती से बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन करके मंत्री पद का ऑफर दे रहे हैं। RJD प्रमुख फोन पर बीजेपी विधायक से कह रहे हैं कि स्पीकर चुनाव में एब्सेंट हो जाओ। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने ऑडियो क्लिप जारी…
नहीं काम आया लालू का दांव-पेंच, हंगामे के बीच बिहार विधानसभा के स्पीकर बने विजय सिन्हा
पटना। बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत हुई है। भारी हंगामे के बीच आज विधानसभा के स्पीकर पद का चुनाव हुआ और एनडीए के प्रत्याशी विजय सिन्हा बाजी मार गए। इस दौरान महागठबंधन के विधायकों ने भारी हंगामा किया और गुप्त मतदान कराने की अपील भी की। हालांकि इसे ठुकरा दिया गया स्पीकर के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को 126 वोट मिले जबकि महागठबंधन को 114 वोट मिले। आज इस बात को लेकर भी हंगामा हुआ कि लालू यादव ने भाजपा…
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग
पटना। बिहार में नवगठित नीतीश सरकार में आज मंत्रियों को प्रभार दिया गया है। सभी मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब नई कैबिनेट की बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी। वहीं विधानसभा का विशेष सत्र 23 नवंबर को बुलाया गया है। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहेगा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त विभाग वाणिज्य विभाग के अलावा छह विभाग, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी पिछड़ा कल्याण विभाग, पंचायती राज और उद्योग विभाग दिया गया है। यहां जानें किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है…
बिहार चुनाव : नीतीश कुमार का बड़ा बयान! बोले- CM पद पर फैसला NDA करेगा, शपथ का समय तय नहीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर हमारा दावा नहीं है। CM पर फैसला NDA करेगा। बिहार में NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को तय करना है कि लोक जनशक्ति पार्टी अब राजग का हिस्सा रहेगी या नहीं, LJP द्वारा कई सीटों पर JDU को नुकसान पहुंचाए जाने की…
बिहार चुनाव में Nota से भी कम वोट पाने वाली AIMIM की जीत ने बिखरे हिन्दुओं को दिया बड़ा संदेश, भविष्य में एकजुट नहीं हुए तो होगी दुर्गति
न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को अप्रत्याशित सफलता मिली है। ओवैसी की पार्टी ने बिहार चुनाव में 20 उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 5 ने जीत हासिल की है। वहीं LJP ने 134 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन उसे एक सीट पर सफलता मिली। AIMIM और LJP की सीटों की संख्या और वोट शेयर के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में चार करोड़ से ज्यादा मत डाले गए और इनमें से 1.24 प्रतिशत…
बिहार चुनाव में NDA को बहुमत मिलने पर नीतीश ने जनता का जताया आभार, PM मोदी को दिया धन्यवाद
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने पर बुधवार को जनता का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद पहली प्रतिक्रिया में नीतीश कुमार ने यह बात कही। नीतीश ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जनता मालिक है। उन्होंने राजग को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता हूँ।’’…
EVM पर उठ रहे सवालों पर बोला चुनाव आयोग, इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती
पटना। EVM की विश्वसनीयता के संबंध में कांग्रेस के नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि यह मशीन पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो फिर EVM हैक क्यों नहीं की जा सकती?…
बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव 38,000 मतों से अधिक के अंतर से राघोपुर सीट जीते
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव 38,000 मतों से भी अधिक के अंतर से राघोपुर सीट से जीत गए हैं। चुनाव परिणाम मंगलवार देर रात घोषित हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 38,174 मतों से हराया। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी 21,000 से भी अधिक मतों से हसनपुर सीट से जीते हैं। राघोपुर सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कर चुके हैं।
