रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देव चार महीने सोने के बाद जागते हैं। इस दिन धूमधाम से भगवान शालीग्राम का तुलसी से विवाह किया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिन्दुओं…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
सुकमा जिले के विकास में कोई कमी नहीं होगी: भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित पंच-सरपंच, किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुकमा जिले के विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छिंदगढ़ में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। तोंगपाल में अगले शिक्षा सत्र से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होगा। उन्होंने एक हजार किसानों के सिंचाई पंप ऊर्जीकरण के लिए 13 करोड़ रूपए और छिंदगढ़-गंजेनार की पेयजल व्यवस्था के लिए 8 करोड़ रूपए की घोषणा की। श्री बघेल ने…
राज्योत्सव पौनी-पसारी बाजार में उमड़ा जन सैलाब, सूपा-चरहिया, कुम्हारी, आचार-पापड़ और पारंपरिक गहनों की हो रही खूब बिक्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नगरीय प्रशासन विभाग के स्टॉल में ‘पौनी-पसारी‘ बाजार में खरीददारों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं बाजार लोगों के आकर्षक का केन्द्र बना रहा। स्टॉल में राज्य सरकार की पौनी-पसारी योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सूपा, चरहिया, टूकना, कुम्हारी समान, मिट्टी के बर्तन, सो पिस, लोहे के कलाकृति, ढोकरा कला, बांस कला, पारंपरिक गहनों की खूब बिक्री हो रही है। साथ ही लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। पौनी-पसारी बाजार में उमड़ा…
‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ में सभी की सहभागिता जरूरी: डॉ. चरणदास महंत
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तीसरे दिन के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की संस्कृति और सभ्यता का सम्मान हो रहा है। उन्होंने ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी की सहभागिता पर जोर…
राज्योत्सव में 8 विभूतियों और संस्थाओं को दिया गया राज्य अलंकरण
रायपुर। राज्योत्सव के तीसरे दिन आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में 8 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और अलंकरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण प्रदान किया। इस दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले चार पुलिस कर्मियों को शौर्य पदक भी दिए गए। राज्य अलंकरण के अंतर्गत सामाजिक समरसता के लिए रायपुर के रामजी लाल अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान…
डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत ‘‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार‘‘ राज्यगीत घोषित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत ‘‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार‘‘ को प्रदेश का राज्यगीत घोषित किया। इस राज्यगीत को राज्य शासन द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रम और आयोजनों के शुभारंभ में बजाया जाएगा। कल 4 नवम्बर को डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की है जन्मजयंती है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा का जन्म सेवाग्राम वर्धा में 4 नवम्बर 1939 को हुआ था और 8 सितम्बर 1979…
2019 राज्योत्सव में “कमार विलेज” बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के साईंस कालेज के मैदान में आयोजित राज्योत्सव की विभागीय प्रदर्शनी ’कमार विलेज’ के सजीव चित्रण ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के पंडाल जीवंत बना दिया है। यह पंडाल राज्योत्सव में प्रदर्शनी देखने के लिए आए लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। विभागीय पंडाल में विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति कमार, बैगा, अबूझमाड़िया, पहाड़ी कोरबा, बिरहोर, पन्डो और भुजिया जाति के पारम्परिक रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं परम्परा की झलकी प्रदर्शित की गई है। इसमें कमार गांव भी…
उच्च शिक्षा में आज गुणवत्ता सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता: भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां सायाजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं, अनुसंधानकर्ताओं, नवाचार करने वालों और प्राध्यापकों को ऑरोपाथ ग्लोबल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया। यह अवार्ड ऑरोपाथ सर्विस ट्रस्ट और श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार, विद्यार्थियों की रोजगार दक्षता बढ़ाकर उन्हें भावी जीवन के लिए तैयार करने और अध्ययन-अध्यापन में नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 15 श्रेणियों में ग्लोबल अवार्ड…
माहेश्वरी समाज अपने प्रबंधन कौशल का योगदान गौठानों के सुचारू संचालन में दे : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माहेश्वरी समाज से अपने प्रबंधन कौशल का योगदान गौठानों के सुचारू संचालन में देने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री आज यहां साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन और अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने माहेश्वरी समाज को दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महेश्वरी समाज ने प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष दक्षता हासिल की है , यदि यह समाज अपने इस कौशल का योगदान गौठानों के प्रबंधन में देता है,…
छत्तीसगढ़ के आर्थिक मॉडल की चर्चा पूरे देश में : मुख्यमंत्री श्री बघेल, मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 20वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा है कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश में उत्साह का माहौल बना है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसे समावेशी विकास का है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति और पिछड़े तबकों के लोगों को विकास का लाभ मिले। राज्य सरकार हर हाथ को काम देना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में यह चर्चा का विषय है कि छत्तीसगढ़ देशव्यापी आर्थिक मंदी से अछूता है।…
