मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है कि बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गुरू नानक देव ने मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारा का संदेश दिया है। गुरू नानक देव ने लोभ का त्याग करने, मेहनत से धन कमाने, जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहने, महिलाओं का आदर करने, तनावमुक्त रहकर अपने कार्य को निरंतर करते रहने और…

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिरमिरी की सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ शान्ति का टापू है। यहाँ की जनता अमन चैन पसन्द करती है। हम अयोध्या मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने सभी से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की है।

​​​​​​​मुख्यमंत्री ने ईद-मिलाद-उन-नबी की दी मुबारकबाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है। उन्होने अपने संदेश में कहा है कि इस दिन दुनियाभर में इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन बड़े जश्न के रूप में मनाया जाता है। हजरत साहब ने अल्लाह के वचनों को लोगों तक पहुंचाया। वे धरती पर अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। पैगम्बर हजरत के विचारों ने एक नई संस्कृति, सभ्यता और नये युग का सूत्रपात किया। उनके संदशों ने लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला।

​​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोबाईल क्लिनिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केनापारा पर्यटन स्थल पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना के तहत साप्ताहिक हाट-बाजारों में जाकर ग्रामीणों का उपचार करने वाले चार मोबाईल क्लिनिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री अमरजीत भगत तथा उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल मौजूद थे। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकास…

फेम इंडिया सर्वे में सर्वश्रेष्ठ मंत्री सर्वे में योग्य मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दिल्ली में हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के हाथों सम्मानित हुए। श्री साहू का सम्मान फेम इंडिया के सर्वे में एक योग्य मंत्री की कैटेगरी में किया गया है। फेम इंडिया और एक सर्व एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्तित्व की छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता, कार्य शैली और काम के परिणाम जैसे सभी बिंदुओं को आधार मानकर देश भर से 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया…

अयोध्या फैसले पर बोले मुख्यमंत्री कमलनाथ, फैसले का करे सम्मान, उत्साह, जश्न या विरोध का ना बनें हिस्सा

भोपाल। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है। एक बार फिर आपसे अपील करता हूं कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान एवं आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा ना बनें। अफवाहों से सावधान…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जमीन में बैठकर ‘धुसका-पताल चटनी’ का आनंद लिया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान सामरी विधायक चिन्तामणि महाराज के घर में जमीन में बैठकर सादगी के साथ सरई के पत्तल में छत्तीसगढ़ी व्यंजन धुसका और पताल की चटनी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को जमीन पर बैठकर भोजन करते देख सभी लोगों ने उनकी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति लगाव और सरलता की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री आज बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान सामरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीकोट पहुंचे थे। वहां आयोजित कार्यक्रम के बाद सामरी के विधायक चिन्तामणि महाराज के घर आये।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील का पड़ा गहरा असर, दिवाली में कम हुआ प्रदूषण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली पर्व पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए की गई अपील का लोगों पर गहरा असर पड़ा। इसके फलस्वरूप इस साल दीपावली के अवसर पर ध्वनि और वायु दोनों के प्रदूषण स्तर में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आयी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से ’खुशियां फैलाएं, धुऑ नहीं, प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं’ की अपील की थी। इसमें कहा गया था कि लोग कम धुऑ तथा ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखे ही फोड़ेें। इसे फोड़ने में निर्धारित समय और स्थल का विशेष ध्यान रखें।…

छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल खाड़ी देश सऊदी अरब, कुवैत, कतर में बिखरेगी खुशबू, एक्सपो मार्ट से आई चावल की डिमांड

रायपुर। देश के जैविक खाद्य उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सात से नौ नवंबर तक किया जा रहा है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की जबर्दस्त मांग दिख रही है। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल की खुशबू अब खाड़ी के देशों में भी बिखरेगी। यहाँ छत्तीसगढ़ से आए संस्थाओं से सबसे ज्यादा माँग सुगंधित चावल की मांग दिख रही है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा खाड़ी के देश सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, यूएई, कतर…

नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी अब कोठार कहां हे संगवारी? : सांसद साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यप्रणाली पर ऊंगली उठाते हुए कहा कि धान खरीदी करने में भूपेश सरकार विफल हो रही है और इसका ठीकरा केंद्र सरकार के सिर पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी का नारा देकर सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को सब्जबाग तो दिखाई। अब जनता से वादा निभाने की बारी आई है तो घोषणानुरूप 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर धान नहीं खरीदकर इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों…