रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में NMDC के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार से मुलाकात के दौरान कहा कि NMDC की माईनिंग लीज जो 30 मार्च 2020 को समाप्त हो रही है उसे राज्य सरकार आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने NMDC से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुमार के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि NMDC और सीएमडीसी महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के हीरा धारित क्षेत्र में पूर्वेक्षण का काम करेगी। चर्चा के दौरान यह भी तय हुआ की छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
प्रदेशवासियों को मिली दो नई स्वास्थ्य योजनाएं, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में 5 लाख रूपए एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक इलाज की सुविधा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में दो नई स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के नाम से जानी जाएगी। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल परिवार के साथ ही नई योजना में सभी प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को…
गोठान के ईंधन से अनमोतिन बाई के घर पकने लगा भोजन
रायुपर। पति की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही अनमोतिन बाई को अब न तो जंगल से लकड़ी लाने की जरूरत पड़ती है, न ही गैस सिलेण्डर में गैस भराने की। कुछ समय पहले गांव की अनमोतिन बाई को जब मुफ्त में गैस सिलेण्डर मिला था तब वह बहुत खुश थी। लेकिन जब गैस खत्म हुई तब घर की विपरीत परिस्थितियों के बीच सिलेण्डर में गैस भराने के लिये पैसे इक्टठा करना उसके लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया। घर में चूल्हा जलाना ही था और खाना पकाना…
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन, स्टॉलों का किया अवलोकन ली जानकारी
रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में शिरकत कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कारीगरों की प्रशंसा करते हुए विजिटर बुक में भी उल्लेख किया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के स्टॉल में हमारे मेहनतकश कारीगरों…
किसानों की सम्पन्नता से ही बाजारों में आती है रौनक: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जहां किसान आर्थिक रूप से सशक्त और सम्पन्न होंगे वहां बाजारों में भी रौनक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित दैनिक नवभारत समाचार पत्र के कार्यालय में पहुंचकर वहां के सम्पादकीय एवं समाचार प्रभाग के प्रतिनिधियों से मिले और समसायिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों का धान दो हजार पांच सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। किसानों का कर्ज माफ किया और…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों के दल के साथ 14 नवम्बर को जाएंगे दिल्ली, राष्ट्रपति और केन्द्रीय कृषि मंत्री से करेंगे मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 14 नवंबर को पूर्वान्ह में अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ नई दिल्ली जाएंगे और वहां महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय पूल के लिए छत्तीसगढ़ से चावल का उपार्जन कराने का अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का दल शाम को केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी मुलाकात कर राज्य के किसानों के हित में सेन्ट्रल पूल में चावल खरीदी का आग्रह करेंगे। मुख्यमंत्री के…
करतारपुर साहिब जाने के इच्छुक छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की रेल यात्रा के व्यय का वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर। प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के मोहन नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन प्रारम्भ किया। आप सभी को बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश के जो भी श्रद्धालु पवित्र करतारपुर साहिब जाकर पुण्य लाभ उठाना चाहेंगे, प्रदेश सरकार उनकी रेल यात्रा का खर्च वहन करेगी। जिस पूज्य भूमि में गुरुनानक देव जी ने इतने बरस गुजारे, उस पवित्र…
देश के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का बहुत बड़ा योगदान – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान वकील, राजनेता और संगठक थे। देश के एकीकरण में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह और कुर्मी महाधिवेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने कुर्मी समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में उन्नत कौशल प्रशिक्षण संस्थान निर्माण हेतु ढाई एकड़ जमीन आबंटित करने के साथ ही रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर भव्य भवन…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रात महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। Sharing some more glimpses of the…
मुख्यमंत्री शामिल हुए गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में, सिख समाज ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर किया स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने गुरू ग्रन्थ साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत थे जिन्होंने जीवन जीने की कला सिखलाई। उन्होंने प्रेम, सदाचार, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव के जीवन से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते…
