रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत वैद्यों के ज्ञान को लिपिबद्ध करने, जड़ी बूटियों के संरक्षण- संवर्धन तथा वैद्यों के ज्ञान का लाभ पूरे समाज तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में ‘राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण‘ कार्यक्रम में यह घोषणा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग, राज्य औषधि पादप बोर्ड, लघु वनोपज संघ तथा वन विभाग के संयुक्त…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
प्रदेश सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना से आय अर्जित करने सरकार चला रही मुहिम: मुख्यमंत्री श्री बघेल
धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज दोपहर धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने स्थानीय गांधी चैक पर आयोजित आमसभा में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए, साथ ही मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत पांच हितग्राहियों को चाबी सौंपी। इसके अलावा 11 महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को एक लाख 10 हजार रूपए की आवर्ती राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना एक व्यापक मुहिम है, जिसके…
दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा हमारा मूलमंत्र होना चाहिए : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने हमें दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा का रास्ता बताया। प्रदेश और देश के विकास के लिए यही हमारा मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना चाहते हैं। इसके लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री आज यहां न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं के संगठन ’वानी’ द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को फिर लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ में 2500 रूपए प्रति क्विंटल दर पर धान खरीदने और 32 लाख मेट्रिक टन चावल केन्द्रीय पूल में लेने का पुनः किया आग्रह
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर धान उपार्जन करने और 32 लाख मेट्रिक टन चावल केन्द्रीय पूल में लेने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि यदि भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं की जाती है, तो राज्य को वर्ष 2017 और वर्ष 2018 की भांति ही उपार्जन के एम.ओ.यू. की शर्तों में शिथिलता प्रदान की जाए ताकि राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से प्रदेश…
स्वास्थ्य सेवा के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम स्थान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित
रायपुर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में चल रहे छठवें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में अच्छे और अनुकरणीय व्यवहार एवं नवाचारों के लिए वर्ष 2018-19 में उच्च फोकस राज्यों की श्रेणी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के हाथों से छत्तीसगढ़ के सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिहं और मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ प्रियंका शुक्ला ने प्राप्त किया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान मिलने पर स्वास्थ्य…
आंगनबाड़ी केंद्र और लक्ष्य सुपोषण योजना का सचिव श्री परदेशी ने किया निरीक्षण
रायपुर। सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम भनपुरी एवं सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों तथा यहां संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का निरीक्षण किया। भनपुरी आंगनबाड़ी केंद्र में लक्ष्य सुपोषण योजना अंतर्गत कुपोषित बच्चों के लिए जन सहयोग से संचालित योजना का अवलोकन कर उन्होंने हितग्राहियों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा तथा महतारी जतन योजना एवं रेडी टू ईट की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। लक्ष्य सुपोषण योजना अंतर्गत बहुत कम समय में भनपुरी सेक्टर…
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन मुख्य आकर्षण का केंद्र
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन यहाँ आने वाले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रगति मैदान में आयोजित 39 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में छत्तीसगढ़ का मंडप, व्यापारियों और आगंतुकों को बेहद लुभा रहा है। हॉल नंबर 12 ए में छत्तीसगढ़ का मंडप राज्य के जनजातीय और ग्रामीण शिल्पों की एक सुंदर झलक देता है। वन उपज के अलावा, छत्तीसगढ़ के मंडप में महिला आगंतुकों को लुभाने के लिए रंगीन कपड़े, हथकरघा और पोशाक सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला है। मंडप में प्रवेश…
सरपंच द्वारा प्रतिदिन एक लीटर दूध देकर कुपोषण दूर करने की जा रही कवायद
रायपुर। ग्राम पंचायत बोड़रा निवासी कृषक चंदन साहू एवं रजनी साहू के सवा साल का पुत्र सयांश अब सुपोषित होने की ओर अग्रसर है। सयांश के जन्म के समय में उसका वजन सामान्य था। जन्म के बाद उसका तालू कटा होने की वजह से स्तनपान करने में कठिनाई होने लगी और सयांश का वजन अपेक्षाकृत नहीं बढ़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सविता साहू द्वारा गृहभेंट कर वजन माप लिया गया, तब पता चला कि सयांश का वजन जन्म की अपेक्षा कम होता जा रहा है। इसके बाद सयांश को जिला अस्पताल…
मंत्रिपरिषद के निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु नई स्वास्थ्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। (अब ट्रस्ट मोड पर कार्य किया जाएगा ) 1. डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में राज्य में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाली समस्त योजनाएं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री…
हाट-बाजार क्लीनिक से दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही योजना
रायपुर। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। हाट-बाजार में आने वाले लोगों को अब हाट-बाजार में ही क्लीनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से आसानी हो गई है। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बलरामपुर-रामानुजगंज में ऐसे दुर्गम इलाके जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की त्वरित उपलब्धता नहीं है, वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच के लिए 76 हाट-बाजारों में यह योजना लागू की गई है। योजना के तहत मोबाइल टीम, चिकित्सकों और आवश्यक उपकरणों सहित पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है।…
