रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत गिरौदपुरी धाम के समीप मड़वा गांव में प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निर्मित सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण किया। धर्मशाला का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से समाज के लोगों द्वारा आपसी सहयोग से किया गया है। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने प्रगतिशील सतनामी समाज की ओर से धर्मशाला निर्माण के दानदाताओं को सम्मानित किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया ने लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
अमर शहीद वीर नारायण सिंह को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमर शहीद वीर नारायण सिंह को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वीर नारायण सिंह के एतिहासिक योगदान और उनकी वीरतापूर्वक शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। श्री बघेल आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वीर मेला के समापन समारोह में एक विशाल आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल…
मैं प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करता हूँ कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेगी, इसके लिए चाहे धान खरीदी का समय बढ़ना पड़े या धान खरीदी किश्तों की संख्या।मान लीजिए तीन फेरी में या पांच फेरी में जमा करना है, तो यदि आवश्यकता पड़ती है तो इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री आज सवेरे यहां पुलिस लाइन मैदान में बालोद और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रवाना होने के पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा…
मुख्यमंत्री से पोलेण्ड के राजदूत ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेे आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारत में पोलैण्ड के राजदूत एडम बुराकोवस्की ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कोल के क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं के सबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के अभनपुर के पास स्थित कुष्ठ आश्रम की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आए थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एडम बुराकोवस्की को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। गत दिवस मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी से उनके निवास कार्यालय में भारत में पोलैण्ड…
मुख्यमंत्री से अमेरिका के काउंसलेट जनरल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेे आज यहां उनके निवास कार्यालय में अमेरिका के काउंसलेट जनरल डेविड जे.रेंज ने नेतृत्व में मुम्बई से प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल ने एग्रीकल्चर और फुड प्रोसेसिंग सेक्टर में संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डेविड जे. रेंज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। गत दिवस मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी से उनके निवास कार्यालय में अमेरिका के काउंसलेट जनरल श्री डेविड जे.रेंज के नेतृत्व में मुम्बई से प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।इस…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दो वॉलीवाल खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता के लिए दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दो युवा वॉलीवाल खिलाड़ियों दीपेश कुमार सिन्हा और शिखर सिंह को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इन दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान जानकारी दी गई कि दीपेश कुमार सिन्हा काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में और शिखर सिंह अण्डर 23 एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीवाल टीम के…
किसान चिंता न करें, सरकार पूरा धान खरीदेगी, अफवाहों से रहे दूर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार पूरा धान खरीदेगी। किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। धान खरीदी के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से वे दूर रहें। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर धान खरीदी की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने राज्य के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल अधिकारियों के साथ आज सुबह पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे ईलाकों के साथ ही राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा जिले के कई…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिल्ली में हुई आगजनी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह दिल्ली के रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी में हुई आगजनी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अनाज मंडी दिल्ली में स्थित फैक्ट्री में आग की खबर बेहद भयावह एवं दुखद है। इस भीषण आग में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों…
राजधानी में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों ने मुख्यमंत्री का खुमरी और नांगर भेंट कर किया अभिनंदन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हम अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहे हैं, लेकिन हम अपना वादा पूरा करेंगे। किसानों की जेब में धान का प्रति क्विंटल 2500 सौ रूपया जाएगा। धान के मूल्य की अंतर की राशि नई योजना बनाकर दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम में किसान संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।…
छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई औद्योगिक नीति ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की मूल भावना पर आधारित होगी : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ की 5वीं कड़ी की शुरूआत ‘जय जोहार’ के सहज अभिवादन के साथ की। उन्होंने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, वनांचल तथा आदिवासी अंचलों की जनता से सीधे संवाद पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की। श्री बघेल ने रेडियो वार्ता के दौरान अमर शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को है। इसी प्रकार 18 दिसम्बर को गुरू बाबा घासीदास की जयंती और 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु का जन्म…
