मतदाताओं को जागरूक करने मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित पोस्टर एवं सेल्फी जोन पोस्टर लगाने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 21 दिसम्बर को होने वाले नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केन्द्रों में दो पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि मतदान दिवस के लिए दो पोस्टरों (सेल्फी जोन एवं मतदान की प्रक्रिया के संबंध में) प्रकाशित कराया गया है। इन दोनों पोस्टरों को प्रत्येक मतदान केन्द्र में प्रदर्शित किया जाए। पोस्टर नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों की…

गुरू बाबा घासीदास जी के उपदेश मानव जाति के लिए अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरू बाबा घासीदास जी की जयंती 18 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा कि गुरू बाबा घासीदास जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। गुरू बाबा घासीदास के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दलित-शोषित समाज…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नई सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार ने जनता से किए अनेक वायदे पूरे किए हैं। राज्य सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रही है। किसानों के कर्ज माफी और 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा की गई, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने ’’नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी’’…

गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना होगी साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिये सुराजी गांव योजना क्रियान्वयन की जा रही है। इस योजना में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संवर्धन और विकास के काम शुरू किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी में आयोजित पंच-सरपंच महासम्मेलन और कृषि उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने सीपत को तहसील का दर्जा देने और…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक गायक मिथलेश साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक मिथलेश साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री साहू का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिथलेश साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री साहू के साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मिथलेश साहू को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों के गायन में विशेष महारत हासिल थी। वे छत्तीसगढ़ी लोककला के प्रति बेहद समर्पित कलाकार थे। उन्होंने…

वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा कैरेबियन द्वीप से चलकर आया हूँ, आपका काम देखनेे

रायपुर। वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के पाहंदा पहुंचे। उन्होंने यहां के गौठान में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने ब्रावो को बताया कि किस प्रकार गौठान के माध्यम से उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर खुले हैं। ब्रावो के साथ दुभाषिये भी आए थे, जिनके माध्यम से वे अपनी बात महिलाओं से कर रहे थे। ब्रावो ने महिलाओं से कहा कि उनकी यह सोच है कि दुनिया महिलाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगी। दुनिया को…

आजादी की लड़ाई के साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में समाज के पुरखों और विभूतियों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के ग्राम चरौदा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि इस समाज के पुरखों और विभूतियों ने केवल आजादी की लड़ाई ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शिक्षा, सहकारिता, कृषि के साथ-साथ समाज सुधार जैसे उल्लेखनीय क्षेत्रों में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। यह एक प्रगतिशील समाज है और ऐसे समाज में जन्म लेना और सदस्य बनना गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा दो दिन…

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 4 हजार 101 लोगों के विरूद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा से राज्य के नगरीय निकायों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। राज्य में आदर्श आचरण संहिता के पालन में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत अब तक चार हजार 101 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज 4 हजार 460 प्रकरणों में की गई कार्रवाई से 18 लाख 47 हजार 200 रूपए समन शुल्क की प्राप्ति हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से…

प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति और भलाई सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। वें आज जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत सलियाटोली में आयोजित तीन दिवसीय जशपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति और भलाई है। उन्होंने जशपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है, यहां के लोग मेहनतकश है। यहां के…

अमर शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान को हमेशा किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें सोनाखान पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सोनाखान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की और वहां बनाए गए स्मारक को नई भव्यता देकर वहां विभिन्न सुविधाएं विकसित करने की बात कही। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, कसडोल विधायक शकुंतला साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और…