यह साल किसानों की समृद्धि का रहा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। हमारी सरकार की योजनाओं की वजह से कृषकों को खेती पर भरोसा लौटा है। 2500 रूपए में धान खरीदी एवं कर्जमाफी के निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिला। इस साल प्रदेश के किसानों की समृद्धि का साल रहा, यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पतोरा में आयोजित कार्यक्रम में कही। वे सार्वजनिक हनुमान मन्दिर उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने न केवल कृषकों को फसल का उचित दाम दिलाने को लेकर पहल की है अपितु ग्रामीण विकास की…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ख्यातिनाम लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बारूका पहुंचकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के ग्राम बारुका पहुंचकर राज्य के सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री साहू के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी माता मनटोरा बाई, धर्मपत्नी श्रीमती आशालता, पुत्र खुमन साहू एवं शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्री बघेल ने मंत्रीगणों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर…

राजभवन में उप राष्ट्रपति श्री नायडू का आत्मीय स्वागत

रायपुर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का आज यहां छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर प्यारेलाल स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पंचायत-रूरल डेवलपमेंट के निदेशक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्यपाल के विधिक सलाहकार एन.के. चन्द्रवंशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति श्री नायडू को राज्यपाल ने भेंट किया प्रगति प्रतिवेदन

रायपुर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को आज यहां राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में अब तक किए गए कार्यों पर आधारित प्रगति प्रतिवेदन पुस्तिका भेंट की।

यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ नेशनल ट्राइबल डॉन्स फेस्टिवल में शामिल होने पहुंची रायपुर

रायपुर। भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंच गई है। माना विमानतल पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने उनका स्वागत किया। We welcome you in Chhattisgarh.@tribalfest2019 #CGTribalFest2019 https://t.co/JxrjrRZJuA — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2019

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मान-सम्मान की सुखद स्मृति लेकर जाएं देश-विदेश से पहुंचे कलाकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम बेमेतरा से रायपुर वापसी के दौरान सीधे राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी का विस्तार से जायजा लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे तथा खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन स्थल पर मुख्य मंच, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, कलाकारों के लिए बनाए जा रहे वातानुकूलित…

कबीरवाणी आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चार दिवसीय संत समागम मेले में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर शाम बेमेतरा के निकटवर्ती ग्राम लोलेसरा में आयोजित चार दिवसीय कबीर संत समागम मेला के प्रथम दिवस में शामिल हुए। पंथ हुजूर उग्रनाम साहेब स्मृति में आयोजित इस मेले का यह छठवां वर्ष हैं। मुख्यमंत्री ने प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा देश संत, महापुरूष,…

पच्चीस राज्यों 6 देशों के आदिवासी कलाकारों सहित थिरकेगा पूरा देश, आदिवासी थाप पर एक समय पर एक ही स्थान पर

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को शुरू होने में अब बस एक ही दिन बाकी है। परसों शुक्रवार से आरंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले दलों का रायपुर पहुचना शुरू हो चुका है। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे धुर उत्तर के राज्यों के दल आ चुके हैं और कल शाम तक बाकी 23 राज्यों के दल भी रायपुर पहुच जाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी…

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके बताए दया, करुणा, प्रेम…

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम, करूणा और क्षमा का मार्ग दिखाया। आप सभी को क्रिसमस पर्व मुबारक हो।आइये! इस दिन हम सब प्रत्येक जरूरतमंद की मदद करने एवं सभी के साथ खुशियां बांटने का संकल्प लें।#HappyChristmas pic.twitter.com/St6EnRI56p — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 25, 2019 प्रभु यीशु ने…