राम वन गमन पथ के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए इसी महीने होगा काम शुरु, पथ पर पग-पग पर होंगे श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन

रायपुर। कोरिया से सुकमा तक निर्मित होने वाला राम वन गमन पथ कदम-कदम पर राम-मय होगा। छत्तीसगढ़ शासन ने जो कार्ययोजना तैयार की है, उसमें तीर्थ एवं पर्यटनों स्थलों के द्वार से लेकर लैंप-पोस्ट और बैंच तक के सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राम वन गमन पथ की यात्रा के दौरान पग-पग पर भगवान श्रीराम के दर्शन होंगे। राम वन गमन पथ के मुख्य मार्ग सहित उप मार्गाें की कुल लम्बाई लगभग 2260 किलोमीटर है। इस मार्ग के किनारे जगह-जगह संकेतक तीर्थ स्थलों एवं…

सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है। आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से ले। लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है। यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है। मुख्यमंत्री आज प्रदेश की जनता…

इस रखी, घर मे बनाएं बाजार जैस काजु पिस्ता रोल, नही महसूस होगी बाजार के मिठाई की कमी

न्यूज़ डेक्स। त्योहारों के मौसम में मुंह मीठा करवाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है। जल्द ही भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी दस्तक देने वाला है। ऐसे में सभी बहनों ने अपने भाई की पसंद की चीजों को खरीदना अभी से शुरू कर दिया है। लेकिन बात जब मुंह मीठा करवाने की आती है तो इस बार कोरोना वायरस के चलते बहनों के लिए अपने भाई की पसंदीदा मिठाई बाहर दुकानों से खरीदना थोड़ा मुश्किल सा हो गया है। ऐसे में आपकी मुश्किल दूर…

छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडॉउन, सीएम ने दिया निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि को अब 6 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में कोरोना संक्रमण वाले इलाकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक लिए में महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके राजधानी रायपुर निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: – गोधन न्याय योजना: राज्य के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम – नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के स्वीकृत गोठानों को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ का अनुमोदन किया गया। प्रदेश में हरेली पर्व से इस योजना की शुरूआत होगी। प्रदेश में अब तक 5300 गोठान स्वीकृत किए जा चुकें है जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 2408 और शहरी क्षेत्रों में 377 गोठान बन चुकें हैै।…

अनलॉक होते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, सकारात्मक पहल से GST, ऑटोमोबाईल, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में आयी तेजी: छत्तीसगढ़ सरकार ने किया दावा

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पूरे देश में जहां आर्थिक मंदी का माहौल है, वहीं अनलॉक के बाद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पूरी रफ्तार से चल पड़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों से राज्य में जीएसटी, आटोमोबाईल, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में तेेजी देखी जा सकती है। राज्य में जीएसटी संग्रहण पिछले वर्ष की तुलना में जहां 22 प्रतिशत अधिक बढ़ा है, वहीं वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मई माह की तुलना में जून माह में साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्ज की…

छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज पर आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं है। वनोपज आधारित उद्योगों से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं इसका लाभ उद्योगों को भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत सी बहुमूल्य औषधि और लघु वनोपज है, जिनका वेल्यू एडिशन कर देश भर में फैले बाजार का लाभ उठाया जा सकता है। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में उरला इंडिस्ट्रीज एशोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य…

लोकप्रिय सीएम की रैकिंग में देश में श्री बघेल को दूसरा स्थान मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की जन हितैषी योजनाओं एवं जन कल्याण के कार्यक्रमों ने उन्हें जनता के बीच चहेता बना दिया है। देश की एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के काम काज और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान पर रहे हैं छत्तीसगढ़ की 81.06 फीसद जनता ने मुख्यमंत्री के काम काज और उनकी जनहितैषी नीतियों को पसंद किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के कामकाज की…

संशोधित लॉकडाउन 30 जून तक, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में तथा 30 जून तक संशोधित लॉकडाउन लागू करने के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में ई-पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर आवागमन हो सकेगा। व्यक्तियों…

शनिवार-रविवार को नहीं रहेगा पूर्ण लाॅकडाउन, दुकानें और व्यावसायिक संस्थान सप्ताह के छह दिन सवेरे 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे, विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गत दिवस आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राज्य शासन द्वारा आर्थिक गतिविधियों के संचालन, क्वारेंटीन सेंटर्स की व्यवस्थाओं, रेड, आरेंज जोन निर्धारण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देशों के अनुसार मई माह के अंतिम शनिवार-रविवार को होने वाले पूर्ण लाॅकडाउन को निरस्त कर दिया गया है। इसलिए आगामी शनिवार और रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन नहीं रहेगा। सभी दुकानें और संस्थान जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित नहीं हैं…