मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बाल दिवस अगली पीढ़ी और राष्ट्र के भविष्य निर्माण…

मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी बरखा ताम्रकार ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की भारतीय विदेश सेवा की प्रथम महिला अधिकारी बरखा ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में प्रोमोट करने के संबंध में विचार-विमर्श किया। ताम्रकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, हस्तशिल्प, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और विशेषकर यहां के आर्गेनिक उत्पाद जैसे मुनगा आदि अपने आप में अनूठे हैं और इन्हें वैश्विक स्तर पर प्रचारित कर छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि एडवेंचर…

कोरोना संकट काल में भी रियल इस्टेट रहा मंदी से अछूता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों का ऐसा असर हुआ कि जब पूरे देश का रियल इस्टेट सेक्टर जहां मंदी से प्रभावित रहा, छत्तीसगढ़ का रियल इस्टेट सेक्टर कोरोना संकट काल में भी मंदी के प्रभाव से अछूता रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लिए गए फैसले से राज्य में अब आम आदमी और कमजोर तबके के लोगों के लिए जमीन के छोटे और मध्यम भू-खंडों की खरीद और बिक्री संभव हो पा रही है। यह यू ही नहीं हुआ, राज्य सरकार ने आम आदमी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है।पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश -दुनिया मे अमन- शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस दिन दुनिया में , इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हजरत साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों…

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ी पकवानों का अनूठा स्वाद गढ़कलेवा में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ी खानपान एवं व्यंजन विक्रय केन्द्र गढ़कलेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में प्रयोग के तौर पर छत्तीसगढ़ी खानपान एवं व्यंजन विक्रय केन्द्र संचालित है। यह रायपुर शहर के अन्य खान-पान केन्द्रों से प्रतिस्पर्धा करते हुए, गुणवत्ता और मानकों पर खरा उतरा है, जिससे पारंपरिक और स्वास्थ्यकर, स्वादिष्ट खान-पान को बल मिला है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप संस्कृति विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़कलेवा शुरू किया गया है।…

विशेष लेख : सामाजिक जागरूकता से एनीमिया पर मिलेगी जीत

रायपुर। एनीमिया या शरीर में खून की कमी आज एक बड़ी समस्या है जो कुपोषण का ही एक प्रकार है। इसमें रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं अर्थात हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। सामान्यतः महिलाओं में 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम हीमोग्लोबिन, गर्भवती महिलाओं में 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर और पुरूषों में 13 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन से कम होना एनीमिया माना जाता है। हीमोग्लोबिन शरीर में आक्सीजन के परिवहन के लिए आवश्यक होते हैं। इसकी कमी से उत्पन्न विकार को ही एनीमिया कहा जाता है। हीमोग्लोबिन मुख्य रूप…

विशेष-लेख : देश के पर्यटन मानचित्र पर तेजी से ऊभर रहा छत्तीसगढ़

रायपुर। वैसे तो छत्तीसगढ़ की पहचान विकासोनमुखी और जनकल्याणकारी कार्यो तथा कुशल आर्थिक प्रबंधन से देश-दुनिया में होने लगी है। यहां की बहुमूल्य खनिज, वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन स्थलों ने लोगों को आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को जनजातीय संस्कृति से परिचित कराने और स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास और सौंदर्यीकरण की कार्य योजना पर काम प्रारंभ…

सीएम बघेल के नरवा कार्यक्रम को मिली बड़ी उपलब्धि, केन्द्र सरकार ने बिलासपुर और सूरजपूर जिले को नेशनल वाटर आवार्ड के लिए किया चयनित, ’नदी-नालों के पुनरोद्धार में बिलासपुर और जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने देश में बनाया प्रथम स्थान’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री के नरवा कार्यक्रम को केन्द्र सरकार पुरस्कृत करेगी। नरवा कार्यक्र के तहत पिछले दो साल में नदी-नालों के पुनरोद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदेश के बिलासपुर जिले और जल संरक्षण के कार्यो के लिए सूरजपुर जिले को भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है। केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये दोनों…

कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ के त्यौहारी बाजार में हुई वाहनों की जमकर खरीदी, पिछले नवरात्रि की तुलना में इस साल ज्यादा बिके ट्रेक्टर और मोटर कार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना काल में आर्थिक विकास को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अपनाई गई रणनीति के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। संकट के बावजूद प्रदेश के त्यौहारी बाजार में अच्छी रौनक दिख रही है। वाहन बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले नवरात्रि की तुलना में इस बार की नवरात्रि में ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्र के लोगों ने जमकर वाहनों की खरीदी की है। वर्ष 2019 में नवरात्र के दौरान जहां 417 एग्रीकल्चर ट्रेक्टर बिके थे, वहीं…

छ.ग. कैबिनेट के निर्णय : कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘ जल जीवन मिशन ‘ के सारे टेंडर निरस्त, प्रदेश के बाहरी ठेकेदारों को ठेका दिए जाने के चलते निरस्त हुआ टेंडर, पढ़िए और कौन से महत्वपूर्व निर्णय लिए भूपेश कैबिनेट ने

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रस्ताव को अनुमति दी गई। जिसमें राज्य के वनोपज, हर्बल तथा वन पर आधारित अन्य उत्पादों का प्रसंस्करण, खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्माण और मूल्य संवर्धन के कार्य राज्य में ही किए जाने को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज (वनांचल उद्योग पैकेज) का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत लघु उद्योगों को औद्योगिक नीति 2019-24 के प्रावधान में पूर्व से घोषित आर्थिक निवेश…