छत्तीसगढ़ में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। पुनर्याेजी विकास (रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट) की अवधारणा को नवीन दिशा देने तथा छत्तीसगढ़ को इस कार्य में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से राज्य ग्रीन काउंसिल का गठन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस काउंसिल के अध्यक्ष होंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रीन काउंसिल के उपाध्यक्ष होंगे। काउंसिल में सदस्य सचिव एवं तकनीकी सलाहकार के अतिरिक्त कुल 12 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। वन विभाग रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट कार्य हेतु प्रशासकीय विभाग होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ राज्य ग्रीन काउंसिल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘स्वरोजगार के बढ़ते कदम’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बलौदाबाजार भाटापारा द्वारा प्रकाशित स्वरोजगार के बढ़ते कदम पुस्तक का विमोचन किया। उक्त पुस्तक का विमोचन शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि समारोह सोनाखान के मुख्य मंच से किया गया। प्रकाशित इस पुस्तक में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार’ के तहत स्वरोजगार को अपनाकर अपनी जिंदगी में बदलाव लाने वाले सफल एवं प्रभावी हितग्राहियों की कहानी है। जो अब सफल उद्यमी बन कर लोगों के लिए प्रेरणा बन गए है। पुस्तक…

सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। श्री बघेल आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास के लिए 11 लाख रूपए, शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद प्रतिमा स्थापना और स्मारक निर्माण के लिए 30…

राजधानी के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जयस्तंभ चौक पर ही 10 दिसम्बर 1857 को तत्कालीन अंग्रेजी सरकार द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) के शहीद स्मारक में वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की। श्री बघेल ने सोनाखान को तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद…

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों ने तय की आईआईटी-एनआईटी की मंजिल

रायपुर। मंजिलें उनकों मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उडान होती है। कुछ ऐसा ही हौसला इन नक्सल प्रभावित जिले के बच्चों में था कि आज वे सफलता के शिखर पर पहुचने के साथ अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कभी ठीक से हाई स्कूल तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाने वाले नक्सल प्रभावित जिले के बच्चों को जब उनके क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से स्वर्गीय राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालय जैसी उच्च गुणवत्ता वाली…

छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत सिर्फ उन्हें तराशने और अवसर देने की : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उनकी प्रतिभा को तराशने और उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करने की है। मुख्यमंत्री आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि…

थर्ड जेंडर के युवाओं को मुख्यमंत्री ने पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित, थर्ड जेंडर समुदाय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तेंदुआए नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च ;आईडीटीआरद्ध के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सरोना के शेल्टर होम में रहकर पढ़ाई कर रहे थर्ड जेंडर के युवा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थर्ड जेंडर के युवाओं से बातचीत की और उन्हें आगे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। थर्ड जेंडर के युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च…

मुख्यमंत्री से दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री से भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख के नेतृत्व में आए दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 51 वें महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाधिवेशन दुर्ग जिले के समोदा में 25 व 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज से अशोक देशमुख,…

मुख्यमंत्री से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योग हित में लिए जा रहे विभिन्न निर्णयों और उद्योग व व्यापार बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले इंडस्ट्रियल एक्सपो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सराफा एवं दाल-पोहा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सराफा एवं दाल-पोहा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री बघेल को सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन सहित छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन से उत्तम गोलछा, मदन जैन, सुनील जैन, पवन बड़जात्या मगेलाल मालू, मोहम्मद हिरानी और छत्तीसगढ़ दाल पोहा एसोसिएशन से राम मंधानी, किशोर भाई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।