मनखे-मनखे एक समान के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 दिसम्बर को बाबा गुरू घासीदास की जयंती के एक दिन पूर्व राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित सार्वजनिक गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है। हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए। साधु-संतों और महापुरूषों के बताए रास्ते पर चलकर…

गोवा मुक्ति संग्राम में हमारे पुरखों का भी रहा है महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोवा मुक्ति संग्राम में हमारे पुरखों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के लोगों ने जिस तरह योगदान दिया, उसी तरह गोवा के मुक्ति संग्राम में भी छत्तीसगढ़ के योद्धाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में गोवा मुक्ति संग्राम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सत्याग्रहियों के त्याग…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में काशी ज्योतिष शाखा पीठ के शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद ग्रहण कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समाज सभी वर्गों के उत्थान विशेषकर गरीबों, ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों, युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर सरहाना की। शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ राज्य में गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शुरू की…

भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को सीसीटीएनएस (क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) और आईसीजेएस (Inter&operable Criminal Justice System) में बेहतर क्रियान्वयन हेतु द्वितीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, नई दिल्ली द्वाराGood Practices in CCTNS & ICJS पर दो दिवसीय (16-17 दिसम्बर 2021) आनलाइन कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश के समस्त राज्य सम्मिलित हुये।ICJS योजना के अन्तर्गत फॉरेन्सिक में बेहतर क्रियान्वयन हेतु पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य को दूसरा स्थान प्रदान करते हुये राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा…

मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती 18 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरू गुरुघासीदास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान…

छत्तीसगढ़ में आए सुखद बदलाव में संत महात्माओं का आशीर्वाद और जनता का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुँचे और यहां पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर प्रांगण में स्थित श्री राम पांचाल मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में हम सभी विपरीत परिस्थिति में एकजुट होकर सभी समस्याओं का निराकरण करने में सफल हुए। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसका सहयोग ना मिला हो, चाहे कोरोना के मामले हो या अन्य कोई भी मामला…

मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश निर्माण में भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में आज की तिथि 16 दिसम्बर 1971 के ऐतिहासिक दिन का स्मरण करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल बदला और बंग्लादेश का जन्म हुआ। उनके इस नेतृत्व के कारण ही विश्व मे उनकी पहचान आयरन लेडी के रूप में हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 17 दिसम्बर को हमारी सरकार के छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा…

राज्य में अब तक 28.08 लाख मीटरिक टन धान खरीदी

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 16 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 82 हजार 878 किसानों से 28 लाख 08 हजार 195 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान वहां धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी…

‘खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ : खेल विकास प्राधिकरण से बन रहा राज्य में खेलों के प्रति नया वातावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाने के लिए ‘‘खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ नारा दिया है। उनकी पहल पर खेलों के विकास और विभिन्न खेल अकादमियों इकाइयों में समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नई खेल सुविधाएं विकसित होने से युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों भौरा, गेड़ी दौड़ और फुगड़ी सहित अन्य खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। युवा उत्सव के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में, व्यवस्था का लिया जायजा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान खैरागढ़ विकासखंड के जालबांधा और वहां से लौटते हुए दुर्ग जिले के ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जालबांधा धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से मिलकर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिए और धान खरीदी व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा धान की तौलाई करवा रहे किसानों से धान के किस्म और बारदाने की उपलब्धता की जानकारी पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि वे केन्द्र में अच्छी व्यवस्था…