रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुरखों के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबों और श्रमिकों के श्रम को सम्मान दिलाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुरखों के सपने को पूरा करने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल में ‘‘किसानों को दाम, युवाओं को काम, महिलाओं को सम्मान, संस्कृति को पहचान, आदिवासियों का उत्थान, श्रमिकों और ग्रामीणों का कल्याण’’ का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बालोद जिले के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित विशाल किसान…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
मुख्यमंत्री ने जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर मंे गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के…
मुख्यमंत्री ने ‘‘कहत कबीर’’ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सन्त कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केन्द्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार सन्त कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पुस्तक में किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि सन्त कबीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में यह प्रयास सार्थक साबित होगा। उन्होंने पुस्तक…
मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा को 28 दिसम्बर को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने जाने वाले पंडित सुंदरलाल शर्मा ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। शर्मा जी किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधारों में…
‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’ थीम पर केन्द्रित है छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क आयुक्त दीपांशु काबरा और संयुक्त सचिव जनसम्पर्क उमेश मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कैलेण्डर में माह जनवरी के पन्ने पर धान के…
मुख्यमंत्री से कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात विधानसभा के सदस्य जिग्नेश मेवाणी ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवाणी को बस्तर के ढोकरा शिल्प का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा और आर पी सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री को रामनामी बड़े भजन मेला में शामिल होने का न्योता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम कोसमंदा (सपोस) के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन दिवसीय रामनामी बड़े भजन मेला का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक किया जाएगा। इस मेले में संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामनामी बड़े भजन मेला का न्योता स्वीकार करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भिलाई विधायक देवेंद्र…
‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान
रायपुर। ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को 8वें अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ का स्टॉल लगाया गया था। मेला में ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल का विशेष आकर्षण रहा। यही वजह है कि अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों के स्टॉल…
छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित माँ परमेश्वरी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि समाज को राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में सामाजिक भवन बनाने के लिए 1 एकड़ का भूखंड भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की शुरुआत देवांगन समाज की आराध्य देवी…
संत कबीर के विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर के उत्कृष्ट विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके सैकड़ों उदाहरण समाज में विद्यमान हैं। संत कबीर के ज्ञान का प्रकाश आज भी मानव समाज को आलोकित कर रहा है। वे न सिर्फ एक संत, कवि और प्रखर समाज सुधारक थे, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने लोगों को जीवन जीने की शैली बताई। श्री बघेल आज धमतरी विकासखण्ड के डोंगेश्वर धाम (डोंगापथरा) देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।…
