फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए हर विकासखण्ड में आयोजित की जाएं कार्यशाला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर किसानों को इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में जमीन की गुणवत्ता के अनुसार अधिक लाभ देने वाली फसलों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही साथ कृषि विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी किसानों से सम्पर्क कर उन्हंे अधिक लाभ देने वाली फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 09 जनवरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 09 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। #LOKVaani 🎙️मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 09 जनवरी को होगा। 🎙️ इस बार "युवा सपने और छत्तीसगढ़" विषय पर आप सबसे बातचीत होगी छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, FM रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों पर सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक आप सुन सकते हैं। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel)…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजेन्द्र तिवारी को राज्य के और राष्ट्रीय मुद्दों की अच्छी समझ थी। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी जी के निधन का समाचार दुखद है। वे राज्य के और राष्ट्रीय मुद्दों की अच्छी समझ रखते थे। उन्होंने अपनी धनी लेखनी से पत्रकारिता जगत की लंबी सेवा की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति…

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हर सम्भव उपाय करें : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मेें कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना। इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत…

मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हर संभव उपाय करने को कहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी मंत्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जिलों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए हर संभव प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे विश्व एवं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि चिन्ताजनक है। उन्होंने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की अतिशीघ्र वर्चअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। मुख्यमंत्री…

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत, पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 11 प्रतिशत को लगाए गए टीके

रायपुर। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। पहले ही दिन 3 जनवरी को प्रदेश भर में एक लाख 85 हजार 906 किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों के 11 प्रतिशत से अधिक है। मुंगेली और धमतरी जिले में पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 39-39 प्रतिशत, कोंडागांव में 37 प्रतिशत, कांकेर में 20 प्रतिशत, गरियाबंद और दुर्ग में 19-19 प्रतिशत, बालोद में 18 प्रतिशत,…

राष्ट्रीय कला उत्सव में छत्तीसगढ़ के जयंत व साधना ने दी ऑनलाइन प्रस्तुति

रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन कला उत्सव में छत्तीसगढ़ के दो प्रतिभागियों ने आज एकलवादन शास्त्रीय संगीत में तबलावादन प्रस्तुत कर देशवासियों का मन मोह लिया। रायपुर के जे.एन. पाण्डेय स्कूल के जयंत चौहान और जांजगीर चांपा जिले से साधना साहू ने यह प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जयंत चौहान और साधना साहू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के अजय पिल्ले, प्रशांत पाण्डेय, नीलम कुशवाहा, शैलेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय…

बचाव ही सुरक्षा: कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन हो : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय परिसर से सभी सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित दो नग एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत प्रदत्त दोनों एम्बुलेंस में से एक एम्बुलंेस उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर तथा एक एम्बुलेंस उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर को प्रदाय किए गए हैं। एम्बुलेंस का उपयोग दोनों अस्पतालों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोयल गु्रप…

मुख्यमंत्री ने छुईखदान-गण्डई क्षेत्र को 58.89 करोड़ रूपए के विकास कार्यों दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के गण्डई में समाज सुधारक सावित्री बाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह, मां भगवती शाकम्भरी पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर छुईखदान एवं गण्डई क्षेत्र को 58 करोड़ 89 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने छुईखदान एवं गण्डई में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सावित्रीबाई एवं ज्योतिबा फुले के सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि मेरे जीवन की सबसे बड़ी…

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां ग्रीन काउंसिल गठित की गई, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ग्रीन काउंसिल की प्रथम बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश में रि-जनरेटिव डेव्हलपमेंट को गति प्रदान करने के लिए गठित छत्तीसगढ़ ग्रीन काउंसिल की प्रथम बैठक आयोजित की गई। ग्रीन काउंसिल के माध्यम से राज्य में हरित एवं टिकाऊ अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। रि-जनरेटिव डेव्हलपमेंट (पुनरूत्पादन विकास), सस्टेनेबल डेव्हलपमेंट से अधिक प्रगतिशील अवधारणा है जिसमें उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ-साथ संसाधनों की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ न्यू एज ग्रीन ईकोनॉमी के तहत लाईवलीहुड से स्थानीय लोगों की…