प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यहां के एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 361 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की आबादी का 64 प्रतिशत है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के 97 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 38 प्रतिशत…

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को दिया पुरस्कार

रायपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में दसवें और ग्यारहवें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के महानिदेशक डी एम…

छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेव दीक्षांत समारोह मे शामिल…

छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान को बड़ी सफलता, ढाई साल में करीब एक लाख 60 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शुरू हुए कुपोषण मुक्ति अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के 2020-21 में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 5 वर्ष तक बच्चों के वजन के आंकड़े देखे जाएं तो कुपोषण की दर 6.4 प्रतिशत कम होकर 31.3 प्रतिशत हो गई है। यह दर कुपोषण की राष्ट्रीय दर 32.1 प्रतिशत से भी कम है। वर्ष 2015-16 में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के अनुसार प्रदेश में 5 वर्ष तक के बच्चों में वजन के अनुसार कुपोषण…

राज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के सहयोग और सावधानी से हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को भी हराएंगे। उन्होंने लोगों से राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करने और सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, टीकाकरण से छूटे लोगों और 15 से 18 वर्ष के किशोरों से उन्होंने अनिवार्य रूप से टीका लगवाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। उन्होंने कहा कि भक्तिन तेलिन माता का त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी होगी पहली किश्त : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली किश्त का भुगतान किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के 3 लाख 56 हजार 485 पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इन परिवारों को सालाना 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में यह घोषणा की। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए 1 सितम्बर 2021…

मुख्यमंत्री ने गौठानों को पैरा दान करने वाले किसानों को बधाई दी, गौठानों को किसान भाईयों ने दिया 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा दान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने वाले राज्य के किसान भाईयों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी अपील का राज्य के किसान भाईयों ने न सिर्फ मान रखा है, बल्कि इस साल पराली भी नहीं जलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के किसान भाईयों ने अभी तक 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा का दान गौठान में गौमाता के चारे के लिए किया है, यह बेहद खुशी की बात है। मुख्यमंत्री ने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरगांव के नवनिर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बिरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, मोतीलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वेब पोर्टल किया लॉन्च

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वर्तमान प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुये तैयार किया गया पोर्टल लॉन्च किया। भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा की इस सरलीकृत प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमाकर प्रोसेसिंग फीस एवं भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क जमा करना होगा। कम्प्यूटर द्वारा मानचित्र का भूमि नियमों के अनुसार परीक्षण कर तत्काल सैद्धांतिक सहमति जारी की जायेगी…