रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की कामयाबी का साक्षी बना राजपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना के कामयाबी की मिसाल इस बार गणतन्त्र दिवस के परेड के दौरान देखने को मिली। इस कामयाबी के साक्षी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों बने। इस बार गणतन्त्र दिवस पर नई दिल्ली के राजपथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने प्रदेश के गाँव और गौठान को प्रदर्शित किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य का प्रदर्शन किया। राजपथ पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों सहित लाखों दर्शकों ने छत्तीसगढ़ के झांकी की तालियों की गड़गड़ाहट के…
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कई नई सौगातें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को कई सौगातें दी। उन्होंने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान कई नई घोषणाएं की। उन्होंने अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी वर्ष एक व्यवहारिक, सरल एवं पारदर्शी कानून बनाने की घोषणा की। इससे अनेक नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे और वे अपनी मेहनत से किए गए निर्माण को नियमित कराकर स्वाभिमान से जीवन-यापन एवं रोज़गार कर सकेंगे। उन्होंने रिहायशी क्षेत्रों में संचालित…
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का मूलपाठ, जगदलपुर, लाल बाग परेड मैदान
हमर सियान, दाई-दीदी, भाई, बहिनी, संगवारी अऊ मयारू, नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! आज भारत के तिहत्तरवां गणतंत्र दिवस हवय। ‘हम भारत के लोग’ के बनाए अपन संविधान ल लागू करे के पावन दिन हे। ये बेरा म मे ह आप मन के हार्दिक अभिनंदन करथंव। जब हम अपने गौरवशाली संविधान की बात करते हैं तो हमारी आंखों के सामने उन अमर शहीदों के चेहरे नजर आते हैं, जिनकी बदौलत भारत आजाद हुआ था। अमर शहीद गैंदसिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर जैसी विभूतियों की बदौलत 1857 की…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, तिरंगे झंडे को दी सलामी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस एवं सैनिक टुकड़ियों के द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अबूझमाड़ के विकास का द्वार खोला, इन्द्रावती नदी पर बने छिंदनार पुल जनता को किया समर्पित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले में इन्द्रावती नदी पर 47 करोड़ रूपए की लागत से बने छिंदनार पुल को बस्तर अंचल की जनता-जनार्दन को समर्पित कर पूरे बस्तर अंचल सहित अबूझमाड़ के विकास का एक नया द्वार खोल दिया है। यह पुल दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर जिले को और बस्तर को अबूझमाड़ से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदनार का यह पुल कोई साधारण पुल नहीं, बल्कि यह बस्तर से लेकर अबूझमाड़ तक के विकास का असाधारण पुल है। इसके जरिए विकास की किरणें अब अबूझमाड़ में…
उद्योगपति लाएं एप्रोच में परिवर्तन, तभी ग्रामीणों से मिलेगा समर्थन : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समुंद चौक के पास स्थित संस्था के भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बस्तर के विकास में उनके निरंतर योगदान देने की आशा व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने भाषण के दौरान चेंबर आफ कामर्स जगदलपुर को भवन निर्माण के लिए किफायदी दर पर जमीन देने की घोषणा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिटी ग्राउण्ड फुटबाल मैदान में चल रहे विकास कार्यों का किया अवलोकन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के फुटबाल मैदान सिटी ग्राउंड में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने 36 क्वाटर्स रिडेवलेपमेंट के तहत 138 आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी। जर्जर हो चुके 36 क्वार्टर्स को ध्वस्त कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा यहां भव्य बहुमंजिला इमारत बनायी जाएंगी। जिसमें भूतल के अलावा 6 मंजिल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 48 आवास 3 बेडरुम, हाल, किचन युक्त तथा 90 आवास 2 बेडरुम, हाल, किचन वाले होंगे। इनमें आधे आवास शासकीय कर्मचारियों को आबंटित किए जाएंगे तथा…
बस्तर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सहित समूचे बस्तर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा बस्तर के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर जनभावनाओं के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर एक खुशहाल, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण बस्तर का निर्माण कर विकास की गंगा बहायेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान दलपत सागर के समीप समुंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 109 करोड़ रूपए लागत के कुल 29 विकास कार्यों का…
बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समुंद चैक के पास स्थित संस्था के भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बस्तर के विकास में उनके निरंतर योगदान देने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के…
