मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर। भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है। भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (06 फरवरी 2022 से 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है (1/2) — CMO…

मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बघेल ने कहा है- स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। तीस से भी ज्यादा भाषाओं में अपने गायन…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वाेच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। यह विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना का भी पर्व है। ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और…

केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज संसद में प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन है। बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। श्री बघेल ने कहा कि बजट को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि किसानों को, मजदूरों को कुछ मिलेगा, लेकिन इसमें कुछ नहीं है। किसानों की आय…

सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान सुरेन्द्र नाग को किया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के हजारों किसान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में योजना के एक लाखवें हितग्राही सुरेन्द्र नाग को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्रेडा (CREDA – छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा सौर सुजला योजना के तहत बस्तर जिले के किसान श्री नाग की कृषि भूमि में एक लाखवां सोलर…

मुख्यमंत्री की घोषणा का शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों के हित में की गई दो महत्वपूर्ण घोषणाओं का सभी अधिकारी-कर्मचारी संघों ने स्वागत किया है। सभी संघों एवं संगठनों से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस का उपहार दिया है। इससे शासकीय सेवकों का मनोबल बढ़ेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए…

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण और शहरी गौपालकों को आजीविका का नया जरिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में न्याय, नागरिक अधिकारों और जन सशक्तीकरण का काम मिशन मोड में किया है, यही वजह है कि आज प्रदेश में चारों ओर न्याय, विश्वास, विकास और उसमें जन-जन की भागीदारी देखने को मिल रही है। हमने हर समाज, हर वर्ग के लोगों के सपने को पूरा करने की रणनीति अपनाई है। लोगों की जरूरत के मुताबिक…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में गीदम रोड स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धुरवा समाज सहित विभिन्न समाज के प्रमुखोें तथा जनप्रतिनिधियों से भेंटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर जगदलपुर के समीपस्थ ग्राम परपा में कोया कुटमा समाज के लिए दो एकड़ और हल्बा समाज के लिए 33 डिस्मिल जमीन का सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 1910 में…

मुख्यमंत्री ने माता की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद एवं संभगायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।