न्यूज़ डेस्क। कुवैत में काम करने वाले भारतीय श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है। मोदी सरकार के प्रयास से भारत और कुवैत ने एक सहमति पत्र पर दस्तखत किया है, जिसके तहत इस खाड़ी देश में काम करने वाले भारतीय घरेलू कामगारों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कानूनी संरक्षण भी मिलेगा। इस सहमति पत्र पर भारतीय राजदूत सिबी जार्ज और कुवैत के उप विदेश मंत्री माजदी अहमद अल-दारिफी ने दस्तखत किया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके कुवैती समकक्ष शेख अहमद नासेर अल-मुहम्मद…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
कोविड-19: कोरोना से मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने पर विचार कर रहा केंद्र, सुप्रीम कोर्ट से मांगा 14 दिन का समय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों को 4 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देने की याचिका पर विचार कर रहा है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस अशोक भूषण और एमआर शाह की पीठ के समक्ष कहा कि जनहित याचिकाओं में उठाया गया मुद्दा महत्वपूर्ण है और सरकार इस मामले में अपना जवाब दाखिल करेगी। मेहता ने कहा कि सरकार एक राष्ट्रीय नीति पर विचार कर रही है। उन्होंने…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राज्य सरकारों को सलाह, इस उपाय से वैक्सीन की बर्बादी 1 फीसदी से करें कम
नई दिल्ली। देश में वैक्सीन की कमी के बीच वैक्सीन की बर्बादी की खबरें भी खूब आई थी। अभी हाल ही मे एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें ये दावा किया गया था कि झारखंड में मई के महीने में 33.95 प्रतिशत डोज बर्बाद हो गई। इस रिपोर्ट के आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना टीके की बर्बादी को एक प्रतिशत से कम रखा जा सकता है और ये लक्ष्य अवास्तविक नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान इस…
कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों को वैक्सीन की जरूरत नहीं…PM मोदी को हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सुझाया
नई दिल्ली। पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स के एक ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, उन्हें वैक्सीन देने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही इस समूह ने सरकार को चेताया है कि बड़े पैमाने पर, अंधाधुंध और अपूर्ण टीकाकरण कोरोना वायरस के उत्परिवर्तित स्वरूपों के उभार की वजह बन सकता है। उन्होंने सुझाव दिया है कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, उनके टीकाकरण की कोई आवश्यकता…
कोरोना के बाद डायबिटीज और किडनी में सूजन बढ़ा रहे लोगों की टेंशन, इन बातों का रखें ख्याल
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से मुक्त लोगों में डायबिटीज व किडनी में सूजन की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों व विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में कोरोना संक्रमित होने वाले लगभग एक तिहाई यानी 30 से 35 प्रतिशत मरीजों में शुगर का प्रकोप बढ़ा है। यही नहीं लगभग 15 प्रतिशत लोगों में किडनी व मूत्र संबंधी विकार बढ़ा है। चिकित्सकों की मानें तो कोरोना के कारण नए शुगर मरीजों की संख्या पिछले दो महीने में काफी बढ़ी है। आईजीआईएमएस के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के…
कोविड-19 : अब भी पहले जैसा कातिल कोरोना, नए केस 1 लाख से कम, पर मौतें 3400 से ज्यादा, जानें- क्या हैं आंकड़ा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े डर बढ़ाने वाले हैं। बीते एक दिन में 91,702 नए केस मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 3,403 मौतें हुई हैं। भले ही कोरोना के नए केस बीते 4 दिनों से 1 लाख से कम पर बने हुए हैं, लेकिन मौतों का यह आंकड़ा चिंताजनक है। उल्लेखनीय है कि जब कोरोना के नए केसों की संख्या तीन लाख के करीब थी, तब भी मौतों का आंकड़ा यही थी। इससे पता चलता…
बच्चों को लेकर सरकार की गाइडलाइन: रेमडेसिविर पर रोक, कहा- घर पर करें 6 मिनट का वॉक टेस्ट
नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच एक्सपर्ट का मानना है कि इस लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होगा। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बच्चों को संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए स्वास्थ्य गाइडलाइन जारी की गई है। यह गाइडलाइन 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई है, जिसमे विस्तार से बताया गया है कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जोरदार तरीके से चल रहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य तेज गति से चल रहा है। भारत में कोरोना वैक्सीन के रोज करीब 29 लाख डोज लगाए जा रहे हैं और अब तक 24 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। ब्लूमबर्ग वैक्सीन ट्रैकर के मुताबिक पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने के मामले में भारत दूसरे नंबर है। मोदी सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है और 21 जून से बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की तैयारी चल रही है। मोदी…
मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी से किसानों की आय बढ़ेगी, जीवन स्तर में सुधार होगा: PM मोदी
न्यूज़ डेस्क। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना काल में किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में धान सहित कई खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि कर दी गई है। धान का एमएसपी पिछले साल के 1868 रुपये प्रति क्विंटल से 72 रुपये बढ़ाकर साल 2021-22 के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार पिछले सात साल से किसानों के हित में फैसले…
पीएम मोदी ने लेखकों के लिए युवा योजना की घोषणा की, जानें कैसे करें आवेदन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को युवाओं को अपने लेखन कौशल का उपयोग करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय योजना ‘युवा की शुरूआत की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर योजना का लिंक साझा करते हुए कहा, “यहां युवाओं के लिए अपने लेखन कौशल का उपयोग करने और भारत के बौद्धिक प्रवचन में योगदान करने का एक दिलचस्प अवसर है।” यह योजना पूरे भारत में युवा लेखकों को सलाह देने के लिए है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “यह योजना 30 साल से कम उम्र…
