15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए एक बेहद ही खास दिन है। इसी दिन पूरे भारतवर्ष को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस स्वतंत्रता प्राप्ति में कई वीर और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। ब्रिटिश शासन के 200 साल की गुलामी से स्वतंत्रता पाना इतना भी आसान नहीं था। देश इस बार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत के स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू करवा रहे हैं-…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, मोदी बोले- देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया…
आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद: दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण भारत में ला रहा है एक नई क्रांति- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला और स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों से बातचीत भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “स्वयं सहायता समूह और दीन दयाल अंत्योदय योजना, आज ग्रामीण भारत में एक नई क्रांति ला रही है। और इस क्रांति की मशाल महिला सेल्फ हेल्प समूहों से संभव हुआ है और उन्होंने संभाल करके रखी है। बीते 6-7 वर्षों…
इसरो का EOS-03 मिशन फेल, क्रायोजेनिक इंजन में खराबी के चलते मिशन नहीं हुआ पूरी तरह सम्पन्न, वैज्ञानिक हुए निराश
नई दिल्ली। भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ईओएस-3 को लॉन्च कर दिया है। इसे सुबह 5.43 मिनट पर लॉन्च किया गया। 18.39 मिनट तक की यात्रा तय करने के बाद क्रायोजेनिक इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से वैज्ञानिकों को आंकड़े मिलने बंद हो गए। आंकड़े मिलने बंद होने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के माथे पर चिंता साफ दिखने लगी। जिसके बाद इसरो के चीफ डॉक्टर के सिवन ने जानकारी दी कि ईओएस-03 मिशन आंशिक रूप से विफल हो…
ATM में कैश नहीं होने पर बैंकों पर लगेगा जुर्माना, 1 अक्टूबर से लागू होगा RBI का नियम
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM में नकदी नहीं होने के कारण लोगों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए सख्त कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने निर्णय किया है कि ATM में समय पर पैसा नहीं डालने वाले संबंधित बैंक पर वह 10,000 रुपये का जुर्माना लगाएगा। RBI किसी एक महीने में ATM (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) में 10 घंटे से अधिक समय तक नकदी नहीं रहने पर संबंधित बैंकों पर यह जुर्माना लगाएगा। यह व्यवस्था एक अक्टूबर, 2021 से लागू होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)…
लोकसभा से पारित हुआ OBC आरक्षण बिल, राज्यों को मिलेंगे बड़े अधिकार, अब राज्यसभा में होगा पेश
नई दिल्ली। राज्य सरकारों को OBC आरक्षण के लिए जातियों की सूची तैयार करने का अधिकार देने वाले बिल पर लोकसभा ने मुहर लगा दी है। लोकसभा ने इस विधेयक को 386 मतों से पारित किया है, वहीं इसके खिलाफ कोई मतदान नहीं पड़ा। संविधान में 127वें संशोधन के लिए लाए गए विधेयक के तहत राज्यों को अपने मुताबिक ओबीसी आरक्षण के लिए सूची तैयार करने की ताकत मिलेगी। अब इस बिल को राज्यसभा में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह देश…
पीएम मोदी ने किया उज्ज्वला 2.0 का शुभारंभ, बोले उज्ज्वला योजना ने देश की महिलाओं के जीवन को रोशन किया
न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी ने मंगलवार को महोबा, उत्तर प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला 2.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला के लाभार्थियों से बातचीत भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें रक्षाबंधन से पहले यूपी की बहनों को संबोधित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से जिन लोगों का जीवन रोशन हुआ है, उनकी संख्या अभूतपूर्व है और इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की हैं। यह योजना, 2016 में यूपी…
LPG Cylinder New Connection: मिस्ड कॉल दें और नया एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करें, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया?
न्यूज़ डेक्स। अब आपको नया एलपीजी कनेक्शन (New LPG Connection) लेने के लिए वितरक के कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। अब अगर आप एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते हैं तो सिर्फ एक कॉल करनी होगी। इसके बाद आपको गैस सिलिंडरमिल सकता है। हालांकि, यह सुविधा अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से एलपीजी कनेक्शन लेने पर ही मिलेगी। इसके लिए आपको 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। अगर आप गैस सिलिंडर भराना चाहते हैं तो भी वही नंबर काम आएगा। आपको बस अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देनी है।…
पीएम मोदी ने जारी की PM-KISAN की 9वीं किस्त, बोले देश की कृषि नीतियों में अब छोटे किसानों को दी जा रही है सर्वोच्च प्राथमिकता
न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने बटन दबाकर 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि, 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि आज प्राप्त हुई राशि से किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की निधि वाली किसान इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की योजना के एक…
किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी, पीएम मोदी की अपील का असर, ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़े 44.33 लाख किसान, क्षेत्रफल बढ़कर हुआ 38.9 लाख हेक्टेयर
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ ही पर्यावरण और स्वास्थ्य के अनुकूल कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने आज (9 अगस्त, 2021) किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की गई। उधर ऑर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर दिखाई दे रहा है। नेशनल सेंटर ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग के मुताबिक 2003-04 में भारत में…
