न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज युवा का मन बदल चुका है और आज का युवा मन घिसे-पिटे पुराने तौर तरीकों से कुछ नया करना चाहता है, हटकर के करना चाहता है। आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। अननॉन…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
1 दिन में लगे एक करोड़ टीके; भारत की उपलब्धि देख गदगद हुईं WHO की चीफ साइंटिस्ट, तारीफ में क्या कहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने वह कामयाबी हासिल की है, जिसका इंतजार महीनों से था। देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाकर इतिहास रच दिया है। भारत में भले ही टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही, मगर अब इस बढ़ती रफ्तार के साथ सरकार ने बता दिया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगने की इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही…
किसी और के लिए देखा है इतना प्यार! बेंगलुरू के छात्र ने बनाई प्रधानमंत्री की खूबसूरत पेंटिंग, पीएम मोदी ने कहा- पेंटिंग की तरह आपके विचारों में भी सुंदरता
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू के छात्र स्टीवेन हैरिस को पत्र लिखकर उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सराहा है। 20 वर्षीय इस उभरते कलाकार ने एक चिट्ठी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दो खूबसूरत पेंटिंग बनाकर उन्हें भेजी थी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखकर स्टीवेन का हौसला बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि रचनात्मक क्षेत्र में युवाओं की लगन और मेहनत को देखना अत्यंत सुखद है। स्टीवेन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि आपकी पेंटिंग से आपमें चीजों को…
दूसरी खुराक के बाद भी मास्क जरूरी : ICMR महानिदेशक भार्गव
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि टीका बीमारी में सुधार लाने के लिए है न कि इसे रोकने के लिए, इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग जारी रखना बहुत जरूरी है। भार्गव देश में कोविड-19 की स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भार्गव ने कहा, टीके बीमारी की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को कम करते हैं और मौतों को 98-99 प्रतिशत तक कम करते हैं। पूर्ण टीकाकरण गंभीर…
गन्ना किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, एफआरपी बढ़ाकर हुआ 290 रुपये प्रति क्विंटल, 5 करोड़ किसानों और 5 लाख शुगर मिल श्रमिकों को मिलेगा फायदा
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए इतना कुछ किया गया है, जो 70 वर्षों में नहीं हुआ। बुधवार (25 अगस्त, 2021) को मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में एक और अहम फैसला किया। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चीनी सीजन 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य (एफआरपी) बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया…
असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए होगी e-Shram पोर्टल की शुरुआत, जानें ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?
न्यूज़ डेक्स। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी। मंत्री ने कहा कि पोर्टल 26 अगस्त को शुरू किया जाएगा और उसी दिन पंजीकरण कराने में श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा। इस कदम का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। ई-श्रम पोर्टल क्या है? सरकार का लक्ष्य निर्माण मजदूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी वाले और…
तीनों सेना की परंपरा के अनुरूप सम्मान के साथ सैल्यूट करने वाले देश के इकलौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
न्यूज़ डेस्क। तीनों सेना की परंपराओं और प्रक्रिया के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पूरे सम्मान के साथ सैल्यूट करने वाले नरेंद्र मोदी अभी तक देश के इकलौते प्रधानमंत्री हैं। जिस सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ सेना की प्रक्रियाओं और परंपराओं को प्रधानमंत्री निभाते हैं उतनी प्रतिबद्धता के साथ कोई और प्रधानमंत्री ने कभी नहीं निभाया है। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि इसका मतलब यह नहीं है कि किसी और प्रधानमंत्री ने ऐसा कर देश या तिरंगे का अपमान किया है। यहां बात सिर्फ प्रतिबद्धता के…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया ₹6 लाख करोड़ का नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन प्रोग्राम: जानें इसकी प्रक्रिया
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (23 अगस्त) को नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन यानी एनएमपी प्रोग्राम को लॉन्च किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को यह समझना होगा कि हमारी संपत्ति का अधिकतम लाभ उठाने का समय आ गया है। सरकार केवल अंडर-यूटिलाइज्ड एसेट्स को ही बेचेगी। इसका हक सरकार के पास ही रहेगा, जबकि प्राइवेट सेक्टर के पार्टनर्स को तय समय के बाद अनिवार्य रूप से वापस करना होगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम कोई जमीन नहीं बेच रहे हैं। केवल इसमें निजी हिस्सेदारी…
CoronaVirus Third wave Alert : रहें सतर्क, अक्टूबर में कोरोना फिर मचा सकता है कोहराम, बच्चों को होगा ज्यादा खतरा
न्यूज़ डेक्स। गृह मंत्रालय (MHA)की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी (National Institute Of Disaster Management Committee) ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Corona virus 3rd wave) की आशंका जाहिर की है और चेतावनी दी है कि इसे लेकर सतर्क रहें। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)को भेजी है। इसके मुताबिक अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी और ये बच्चों और युवाओं के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगी। कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह…
अटल जी – गुलाबजामुन से अयोध्या तक… PM मोदी ने ओलंपिक वीरों को दी पार्टी, देंखे Video आपके लिए हैं खास
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री आवास में एक दावत दी, जहाँ वो खुद भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को आइसक्रीम खिलाने का भी वादा पूरा किया। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू समेत कई खिलाड़ियों से उन्होंने बातचीत की। इस दौरान माहौल काफी हल्का रहा और बातों-बातों में ही परम मोदी ने खिलाड़ियों से कई रोचक चीजें जानीं और उनका मनोबल बढ़ाया। दुनिया में जेवलिन थ्रो के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक नीरज…
