नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दो दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद महामारी की तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। सोमवार-मंगलवार को जहां कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से नीचे पहुंची, वहीं गुरुवार को ये आंकड़ा एक बार फिर से 26 हजार के पार पहुंच गया। इस बीच दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए लोगों को…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0: कचरे के ढेर व गंदे पानी से मुक्त होंगे शहर, PM ने लॉन्च किया स्वच्छता 2.0, सफाईकर्मियों को बताया ‘महानायक’
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार, 1 अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इन अभियानों का मकसद सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाना और सुरक्षित जलापूर्ति की व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का-ODF बनाने का संकल्प लिया था। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है कचरा मुक्त शहर, कचरे के ढेर से…
PM-पोषण स्कीम : अब 1 से 5 साल तक के बच्चों को भी मिलेगा मिड डे मील का फायदा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पीएम-पोषण योजना की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी मिली है। इससे देश भर के 11.2 लाख से अधिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है। अहम बात ये है कि इस योजना के दायरे में अब एक से 5 साल तक के बच्चे भी आएंगे। आपको बता दें कि मिड-डे मील योजना का लाभ 6 से 14 साल तक के बच्चों को मिलता था लेकिन अब पीएम-पोषण योजना के…
केंद्र ने 31 अक्टूबर तक कोरोना को लेकर बढ़ाये दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को कुछ राज्यों में महामारी के प्रसार को देखते हुए देश भर में कोविड-19 को लेकर दिशा- निर्देश को लेकर 31 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के साथ एक संवाद में कहा कि “देश में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के निर्देश पर देश में आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर मामलों की संख्या में किसी भी संभावित वृद्धि को रोकने की आवश्यकता पर विचार करते हुए, एक आदेश…
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : PM मोदी बोले- गरीबों के इलाज में होने वाली परेशानी होगी दूर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पिछले 7 सालों से लगातार प्रयास कर रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं आज गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानि 27 सितंबर, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत की। इसके जरिए मोदी सरकार देश की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। इससे जहां अस्पतालों की प्रक्रियाओं में सुधार होगा,…
Mann Ki Baat : विश्व नदी दिवस पर पीएम मोदी ने बताया नदियों का महत्व, लोगों से की नदियों को प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग की अपील
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए सबसे पहले ‘वर्ल्ड रिवर डे’ यानी ‘विश्व नदी दिवस’ का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियो, ‘वर्ल्ड रिवर डे’ जब आज मना रहे हैं तो इस काम से समर्पित सबकी मैं सराहना करता हूँ, अभिनन्दन करता हूँ। लेकिन हर नदी के पास रहने वाले लोगों को, देशवाशियों को मैं आग्रह करूँगा कि भारत में, कोने-कोने में साल में एक बार तो नदी उत्सव मनाना ही चाहिए।’ नदियां भौतिक वस्तु…
कोरोना काल में वरदान साबित हुई मोदी सरकार की ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने वाली योजनाएं
नई दिल्ली। 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए पिछले 7 सालों से मोदी सरकार अथक प्रयास कर रही है। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं आज गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आइए जानते हैं, मोदी सरकार किस तरह ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है… कोरोना काल में वरदान ई-संजीवनी सेवा मोदी राज…
दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ के पूरे हुए तीन साल, गरीबों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, 2.19 करोड़ लोग हुए लाभान्वित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। इसी क्रम में मोदी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना’ (पीएम-जेवाई) की शुरुआत की थी, जिसने आज (23 सितंबर, 2021) तीन साल पूरा कर लिया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि यह योजना पिछले तीन सालों से गरीबों के इलाज में अहम भूमिका निभा रही हैं। दवाओं की लागत, उपचार सहित विभिन्न प्रकार के खर्च की…
कोरोना पॉजिटिव होने के 30 दिन के भीतर सुसाइड करने वालों के परिजन भी 50 हजार रु के हकदार, केंद्र ने SC को बताया
नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के 30 दिन के अंदर आत्महत्या करने वाले लोगों के परिजन दिशानिर्देशों के मुताबिक 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पाने के हकदार होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 जांच होने या संकमण की पुष्टि होने 30 दिनों के अंदर होने वाली मौत महामारी से हुई मृत्यु मानी जाएगी, चाहे क्यों ना मौत अस्पताल के बाहर हुई हो। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को केंद्र…
SC में केंद्र का हलफनामा- कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा
नई दिल्ली। कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को सरकार 50 हजार रुपये का मुआवजा देगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत हलफनामा दाखिल किया है। सर्वोच्च न्यायालय में केद्र सरकार ने बताया कि कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि राज्य आपदा मोचन…
