कोविड-19 : सावधान! पीक की ओर बढ़ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में मिले 2 लाख 64 हजार नए केस, 315 लोगों की गयी जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए केसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह बीते एक दिन का जो आंकड़ा सामने आया है, उससे ऐसा लगता है कि कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। देश भर में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश भर में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 12,72,073 हो गई है। राहत की बात यह है कि इसी एक दिन में 1 लाख 9 हजार…

PM मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत, बोले- हम भारत के 130 करोड़ लोग अपने प्रयासों से कोरोना से जीतेंगे

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कोरोना के रोजाना मामले ढाई लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस में 27 फीसदी का इजाफा देखा गया है। एक दिन में मौत का आंकड़ा भी 380 पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत से ऊपर है। नए केस और मौत का आंकड़ा जो सामने आ रहा है वो बता रहा है कि…

कोविड-19 : कोविड की दवा के दुरुपयोग और अधिक मात्रा में इस्तेमाल को लेकर केंद्र ने किया आगाह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग तथा इसके अधिक मात्रा में इस्तेमाल के खिलाफ बुधवार को आगाह किया। सरकार ने लोगों से कहाकि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान दवाओं का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से करें। नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने प्रेस वार्ता में दवाओं के दुरुपयोग तथा इसके अधिक मात्रा में इस्तेमाल पर चिंता जताई। पॉल ने कहा, ‘‘हम जो भी दवा देते हैं उसका विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए, इसका अधिक मात्रा…

Omicron Booster: 60 साल से ज्यादा उम्र वाला कोई भी ले सकेगा बूस्टर खुराक, सरकार जल्द हटा सकती है ये शर्त

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है, फिलहाल यह डोज सिर्फ उन लोगों को दी जा रही है जो को-मॉर्बिडिटी (comorbidity) हैं, यानी की जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। लेकिन अब खबर मिल रही है कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए को-मॉर्बिडिटी की शर्त को खत्म कर सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शर्त इसलिए रखी गई थी क्योंकि ज्यादा उम्र के लोग जोकि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन…

संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों को कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं, जब तक कि…

नई दिल्ली। देश में कोरोना और उसके नए ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron) वेरिएंट की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत में रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं। राज्य सरकारों ने कई पाबंदियों का ऐलान किया है। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने कोरोना टेस्टिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी (New Covid Testing Guidelines) की है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी नए दिशा निर्देश में कहा गया है कि…

कोविड-19: टीका न लेने वालों सावधान! मुंबई में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 96% मरीजों ने नहीं ली वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को अब तक हल्का माना जा रहा है। शायद इसलिए भी क्योंकि बीते साल डेल्टा वेरिएंट की तुलना में यह कम जानलेवा है लेकिन अगर किसी ने कोरोना टीका नहीं लिया है तो उसके ओमिक्रॉन भी कहर बरपा सकता है। मुंबई के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। यहां कोरोना से संक्रमित जिन लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने की जरूरत पड़ रही है, उनमें से अधिकांश ने टीका नहीं लिया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका के मुखिया ने इसकी जानकारी दी। छह जनवरी तक के…

कोविड-19: देश में कोरोना से मचा कोहराम, 24 घंटों में मिले 1,41,986 नए मरीज और 285 की मौत, दिल्ली-मुबंई- बंगाल में हो रहा है कोरोना विस्फोट

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के केस काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं और दैनिक मामलों की संख्या डेढ़ लाख के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 285 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40,895 है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मुकाबले…

सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन होम क्वारंटाइन, 8वें दिन RT-PCR ज़रूरी

नई दिल्ली। भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर सात दिनों के लिए घर पर पृथकवास में रहना और आठवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। इस सलसिले में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को जारी दिशानिर्देश 11 जनवरी से प्रभावी होंगे और अगले सरकारी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर नया आदेश जारी किया गया है। हम आपको बता दें कि इससे पहले, जोखिम वाले देशों के…

12 जनवरी से दुकानों में मिलेगी Omicron Test Kit, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

नई दिल्ली। 12 जनवरी से ओमिक्रॉन की जांच आसान होने वाली है और सामान्य RC-PCR टेस्ट की तरह इसकी रिपोर्ट भी कुछ ही घंटों में मिल सकती है। ओमिक्रॉन की जांच के लिए एक स्वदेशी टेस्ट किट विकसित की गई है, जिसके इस्तेमाल के बाद जीनोम सिक्वेंसिग का लफड़ा ही खत्म होने जा रहा है। ओमिश्योर टेस्ट किट को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी इसे बाजारों में लॉन्च करने के लिए तैयार है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि ओमिश्योर टेस्ट किट…

कोविड-19: पहली दो डोज वाली वैक्सीन ही होगी ‘प्रीकॉशन डोज’, केंद्र सरकार ने किया साफ

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि पहली डोज वाली वैक्सीन ही प्रीकॉशन डोज के रूप में दी जाएगी। देश में 10 जनवरी से प्रीकॉशन डोज की शुरुआत होगी। सबसे पहले यह स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर दी जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि वो प्राइवेट अस्पताल जो कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं,…