नई दिल्ली। इस स्टडी में 51 लोगों ने भाग लिया था, जिन्हें 6 महीने पहले ही कोवैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। इन्हें वैक्सीन की तीसरी डोज या बूस्टर शॉट लगाने के 28 दिन बाद असर का अध्ययन किया गया। कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत SARS-CoV-2 वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न्स के खिलाफ काफी असरदार है। ICMR और भारत बायोटेक की स्टडी में यह खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया कि दो खुराक वाले प्राथमिक टीकाकरण के छह महीने बाद Covaxin की बूस्टर खुराक ने अच्छी एंडीबॉडी…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
केंद्र ने 5 राज्यों को कोविड के मामलों में मामूली वृद्धि को लेकर पत्र लिखा
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को पत्र लिखकर ताजा संक्रमण के प्रसार की निगरानी जारी रखने के लिए कोविड के मामलों में मामूली वृद्धि की सूचना दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों- केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और मिजोरम को संक्रमण के प्रसार की निगरानी जारी रखने और कोविड प्रसार के प्रबंधन के लिए त्वरित कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को पत्र लिखकर चिंता के उभरते क्षेत्रों में नियमित निगरानी और…
हर गरीब को घर मुहैया कराने के लिए कदम उठा रही सरकार : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के हर गरीब को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए अहम कदम उठा रही है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सभी घर मूलभूत आवश्यकताओं से सुसज्जित हैं और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ घरों का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई…
मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, देश की सुरक्षा को खतरा बता सरकार ने चार पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। इनमें से 4 चैनल पड़ोसी देश पाकिस्तान के हैं। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय…
कोविड-19: टास्क फोर्स ने दी चेतावनी- अचानक से सभी प्रतिबंध हटाना ठीक नहीं, कोरोना अभी भी है
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले अब बहुत कम हो गए हैं। ऐसे में कई राज्यों की सरकारें इससे सम्बंधित प्रतिबन्ध हटा रही हैं। दिल्ली में मास्क (Mask) तक को अनिवार्य श्रेणी से हटा दिया गया है। इस बीच लैंसेट आयोग और कोविड-19 टास्क फोर्स (Covid-19 Task Force) ने इसे गलत बताया है। टास्क फोर्स की सदस्य डॉ. सुनीला गर्ग ने कहा कि कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार और अन्य संबंधित प्रतिबंधों को अचानक से हटाना अच्छा नहीं है, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। डॉ गर्ग ने बताया, “मास्क का…
ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचना है तो कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवानी जरूरी: स्टडी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और दोनों के मिश्रण की खुराक ले चुके लोगों में एंटीबॉडी का स्तर छह महीने के बाद घटने लगता है। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) के एक अध्ययन से यह संकेत मिला है। एनआईवी में वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि डेल्टा और अन्य चिंताजनक स्वरूप के मामले में पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे मिले। स्टडी के नतीजे जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में प्रकाशित किए गए…
राज्य आबादी के आधार पर हिन्दुओं को भी दे सकते हैं, अल्पसंख्यक का दर्जा : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि राज्य सरकारें, जहां हिंदू या अन्य समुदायों की संख्या कम है, उन्हें अपने क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय घोषित कर सकती है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक हलफनामे में कहा : “यह प्रस्तुत किया जाता है कि राज्य सरकारें उस राज्य के भीतर एक धार्मिक या भाषाई समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में घोषित कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने यहूदियों को अल्पसंख्यक के रूप में अधिसूचित किया है। महाराष्ट्र राज्य के भीतर समुदाय।”…
COVID-19 : अमेरिका, ब्रिटेन में कहर ढा रहा स्टील्थ ओमिक्रॉन वैरिएंट, भारत के लिए कितनी चिंता
नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया भर के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के नए केसों में गिरावट का दौर जारी है। इसके चलते उम्मीद की जा रही थी कि जल्दी ही देश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अब ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट कहर बरपा रहा है। जिसके बाद भारत में भी चिंता बढ़ने लगी है कि कहीं आने वाले दिनों में कोरोना फिर से चिंता का कारण न बन…
मोदी सरकार ने मुफ्त राशन योजना को छह महीने के लिए बढ़ाया- केंद्रीय कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब सितंबर 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मुफ्त राशन योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह योजना मार्च 2022 में समाप्त होने वाली थी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानि पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत देश के 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब सितंबर 2022 तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा,…
भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का WHO ने भी माना लोहा, ग्लोबल सेंटर स्थापित करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पारंपरिक चिकित्सा के लिए ग्लोबल सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार के साथ समझौता किया है। गुजरात के जामनगर में यह केंद्र स्थापित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र धरती को स्वस्थ बनाने और वैश्विक हित में हमारी समृद्ध पारम्परिक विधियों के दोहन बनाने में अपना योगदान करेगा। आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ ने केंद्र के लिए एक मेजबान देश समझौता किया। आयुष…
