नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया और शनिवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। ट्वीट्स कर उन्होंने कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” आबे के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
Corona Vaccine : अब 9 की जगह 6 महीने बाद ही लगवा सकते है बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। कोरोना अब भी भारत सहित दुनियाभर में चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। देश में पहली और दूसरी लहर के दौरान बहुत से लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवा दी। अंतत: जब कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) आईं तो इससे होने वाली मौतों में कमी आयी। लेकिन एक समय के बाद वैक्सीन से मिली रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी कमजोर पड़ने लगती है।…
सावधान : सिंगल यूज प्लास्टिक पर आज से बैन, इन 19 चीजों पर लगी रोक; मार्केट जाने से पहले दें ध्यान
नई दिल्ली। सिंगल-यूज प्लास्टिक आमतौर पर ऐसी वस्तुएं होती हैं जिन्हें केवल एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है और रीसाइक्लिंग प्रक्रिया के लिए नहीं जाता है। प्लास्टिक प्रदूषण में इनका बड़ा योगदान है। प्लास्टिक की बर्बादी को कम करने के लिए केंद्र द्वारा चुनिंदा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध आज से लागू हो गया है। सिंगल-यूज प्लास्टिक आमतौर पर ऐसी वस्तुएं होती हैं जिन्हें केवल एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है और रीसाइक्लिंग प्रक्रिया के लिए नहीं जाता है। प्लास्टिक प्रदूषण में…
2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर होगी इंडियन डिजिटल इकोनॉमी- पीएम मोदी
नई दिल्ली, जून 22। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर पीएम मोदी 23 और 24 जून को पांच देशों के समूह ब्रिक्स के बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। यह सम्मेलन डिजिटली आयोजित होगा। बुधवार को इसके उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सफलता इनोवेशन और स्टार्टअप के साथ प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाले विकास पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है। यही नहीं इसमें…
संसदीय दल की बैठक के बाद जेपी नड्डा का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई अहम बैठक के बाद इस नाम का ऐलान किया गया। जेपी नड्डा ने बताया कि 20 नामों पर हमने चर्चा की है जिसमें से एक नाम निकल कर सामने आया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगी।…
Sarkari Naukari : 10 लाख युवाओं को नौकरियां देगी मोदी सरकार, प्रधानमंत्री ने विभागों को दिए निर्देश
नई दिल्ली। देश में आने वाले डेढ़ साल में रोजगार की बहार आने वाली है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभाग और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की है। पीएम मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लोगों की भर्ती की जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस निर्देश के बाद जल्द ही बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट…
कोविड-19 : कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘महामारी अभी खत्म नहीं हुई, सतर्क रहें’
नई दिल्ली। चौथी लहर की आशंकाओं के बीच देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। केंद्र की तरफ से राज्यों को कोरोना नियमों (Coronavirus) के पालन में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतने की सलाह दी गई है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें सतर्क रहने तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन…
चुनाव आयोग ने किया राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान,18 को होगी वोटिंग, 21 जुलाई को मतगणना
नई दिल्ली। महामहिम रामनाथ कोविंद के बाद भारत के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे, इसे लेकर हर एक देशवासी के मन में जिज्ञासा है। चुनाव आयोग अब से थोड़ी ही देर में देश में अगले राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले चुनाव की तारीख और पूरे कार्यक्रम का ऐलान करनेवाला है। आज दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग द्वारा सीईसी राजीव कुमार चुनाव आयोग अनूप चंद्र पांडे के साथ भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय, 2022 ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के…
कोविड-19 : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद एयरपोर्ट और विमानों में मास्क फिर अनिवार्य, DGCA ने लागू किए नए नियम
नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर पाबंदियों (Covid Restriction) की शुरुआत हो गई हैं। कई राज्यों में मास्क को अनिवार्य किये जाने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरपोर्ट और विमान में मास्क लगाना जरूरी (Mask Mandatory) कर दिया है। नए नियमों के बाद अब सिर्फ असाधारण स्थिति में ही मास्क हटाने की इजाजत दी जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के आदेश के अनुसार, उल्लंघन करने वालों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा जा सकता है। देश में बुधवार…
मन की बात : भारत में यूनिकॉर्न का शतक हुआ पूरा, स्टार्टअप बना न्यू इंडिया की पहचान :पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 89वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का होगा। आज की मन की बात के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यूनिकॉर्नों की बढ़ती संख्या से लेकर योग दिवस की तैयारियों तक की चर्चा की, साथ ही अपनी जापान यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कई मुद्दों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत अच्छी खबर के साथ की, उन्होंने कहा कि…
