नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित किया। भारत के सामान मानव के जीवन को आसान बनाने के लिए जो अभियान चल रहा है, डिजिटल बैंकिंग इकाइयां उस दिशा में एक और बड़ा कदम है। ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो कम से कम इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक से अधिक सेवा देने का काम करेगा। ये सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी। इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी। गांव और छोटे शहर में जब…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
भारत की विकास यात्रा में प्रौद्योगिकी और प्रतिभा दो बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बयान। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा हम अंत्योदय के विजन पर काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ है मिशन मोड में अंतिम छोर पर अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना। इस सम्मेलन का विषय वैश्विक गांव को भू-सक्षम बनाना है। किसी को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। यह एक ऐसा विषय है जो पिछले कुछ वर्षों में भारत द्वारा उठाए गए कदमों में देखा जाता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में पीएम मोदी ने कहा…
PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, आज से देश के इन शहरों में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
नई दिल्ली। भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए 5G का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G इंटरनेट सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। उन्होंने दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 1 अक्टूबर से शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 आयोजन के पहले दिन इन सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद सबसे पहले इंडस्ट्रीज और फिर बाकी यूजर्स के लिए ये 5G सेवाएं रोलआउट की जाएंगी। लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों ने 5G रोलआउट के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन में शोकेस किए गए 5G सेवाओं…
करोड़ों देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त राशन की स्कीम तीन महीने के लिए फिर बढ़ी
नई दिल्ली। देश के गरीब राशन कार्ड धारकों के लिए मोदी सरकार ने एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब राशन कार्ड धारकों को दिसंबर महीने तक फ्री में राशन मिलता रहेगा। आपको बता दें कि फ्री राशन से देश के गरीबों का कल्याण हुआ है। दिवाली, दशहरा और छठ जैसे मौकों…
PFI के खिलाफ जांच एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन, दिल्ली-UP समेत 8 राज्यों में जारी है छापेमारी; कई नेता गिरफ्तार
नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने खिलाफ जारी अभियान में कल रात देश के 8 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम समेत 8 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापेमारी अभियान को अंजाम दिया गया। कई जगहों पर नेताओं की गिरफ्तारी भी की गई है। कई जगहों पर नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले की गई छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर इन नेताओं को गिरफ्तार किया…
EWS कोटे पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- गरीबों की मदद करना संवैधानिक दायित्व
नई दिल्ली । सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS )कोटे पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- गरीबों की मदद करना संवैधानिक दायित्व के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का बचाव करते हुए केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि, उनकी आर्थिक स्थिति के कारण अवसर नहीं मिलने वालों की आकांक्षा को पूरा करना सरकार का कर्तव्य है। 103वें संविधान संशोधन का बचाव करते हुए केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित की अध्यक्षता…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की जरूरी दवाओं की सूची, इन 26 मेडिसिन से है कैंसर का खतरा!, आवश्यक दवाओं की सूची से हटीं, जोड़ी गई 34 दवाएं
न्यूज़ डेक्स। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची जारी की। इस दौरान मनसुख मंडाविया ने कहा कि 384 दवाओं की यह सूची 2015 के बाद अपडेट की गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बहुत लंबी प्रक्रिया में 350 से अधिक विशेषज्ञों के साथ 140 लोगों के विचार-विमर्श के बाद इस सूची को जारी किया गया है। पीएम मोदी के दावे के लिए उपयोगी साबित होगी यह सूची इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि ये…
पीएम मोदी ने दी लोगों को हिंदी दिवस की बधाई, कहा – हिंदी की सरलता, संवेदनशीलता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि हिंदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट सम्मान दिलाया है और इसकी सरलता व संवेदनशीलता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है। हिंदी दिवस पर किए ट्वीट में मोदी ने उन सभी लोगों का दिल से आभार जताया, जिन्होंने देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली को समृद्ध और सशक्त बनाने में बड़ा योगदान दिया है। हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं…
कांग्रेस के ट्वीट पर घसामान, BJP का राहुल गांधी पर पलटवार; कहा- भारत जोड़ो नहीं, आग लगाओ यात्रा
नई दिल्ली। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक तस्वीर पर सियासी घमासान मच गया है। दरअसल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आरएसएस की ड्रेस में आग लगी पैंट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के सहारे कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को ट्वीट कर लिखा है कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने के लिए और आरएसएस बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी एक-एक कदम आगे…
राजपथ नहीं अब ‘कर्तव्य पथ’, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के रोड का बदल गया नाम
नई दिल्ली। अब तक राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट की सड़क को राजपथ के नाम से जाना जाता था, वह अब ‘कर्तव्य पथ’ हो गया है। यानी राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया है। नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने बैठक में इसे मंजरी दे दी है। NDMC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजपथ रोड का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में विशेष परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी…
