नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सार्वजनिक जगहों पर नहीं किया जाएगा। लोग अपने घरों में रहकर ही इस बार योग दिवस पर प्रणायाम करें और खुद को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। भारत सरकार ने योग दिवस से पहले ‘माई लाइफ माई योगा’ ब्लॉग कॉम्पटीशन लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने ‘माई लाइफ, माई योग’ नाम से एक…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
भारत का खुला ऐलान गिलगित-बाल्तिस्तान POK खाली करो पाकिस्तान
नई दिल्ली। भारत ने गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र में अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहरों की तोड़फोड़ और ध्वस्त किए जाने पर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि प्राचीन सभ्यता से जुड़ी और सांस्कृतिक धरोहरों का ऐसा निरादर अत्यंत निंदनीय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी गतिविधियों का प्रदर्शन और प्राचीन सभ्यता से जुड़ी और सांस्कृतिक धरोहरों का ऐसा निरादर अत्यंत निंदनीय है। प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान के अवैध और बलपूर्वक कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र में स्थित अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहरों की तोड़फोड़,…
मोदी कैबिनेट ने लिये कई ऐतिहासिक फैसले,पूरी हुई बरसों पुरानी मांग, एशेंसियल कमोडिटी एक्ट को मंजूरी, वन नेशन-वन मार्केट का एलान
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता आज बुधवार, 3 जून को कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले किए गए जो देश के किसानों की मदद करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने में भी काफी मददगार साबित होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे से कई कृषि उत्पादों को बाहर करने की घोषणा को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए तीन बड़े निर्णय हुए…
चीन के साथ तनाव के बीच ट्रंप का मोदी को कॉल, दिया भारत को G-7 में शामिल होने का न्योता, भारत ने प्रस्ताव स्वीकारा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंगलवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत में चीन के प्रति एक सामूहिक दृष्टिकोण पर चर्चा के लिए विस्तारित G-7 का हिस्सा बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। G-7 दुनिया के सर्वाधिक ताकतवर राष्ट्रों का एक समूह है। ट्रंप ने सप्ताह के प्रारंभ में G-7 की बैठक सितंबर तक स्थगित करने और चीन के भविष्य के साथ निपटने की एक योजना पर चर्चा के लिए भारत, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। कोरोनावायरस महामारी…
कोरोना संकट काल में राहुल की तुलना में बढ़ी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता, अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत
न्यूज़ डेस्क । कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों से देश के ज्यादातर लोग खुश हैं। आईएएनएस-सीवोटर स्टेट ऑफ द नेशन सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से ज्यादा लोकप्रिय बने हुए हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 65.69 प्रतिशत देखने को मिली है। प्रधानमंत्री की ओडिशा में उच्चतम 95.6 प्रतिशत, जबकि हिमाचल प्रदेश में 93.95 प्रतिशत संतुष्टि रेटिंग मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और…
भारत को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘5 आई’ फॉर्मूला, आत्मनिर्भर मंत्र, ऐसे प्रोडक्ट बनाएं जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर वर्ल्ड’ हों
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारोबारियों को भरोसा दिया कि वो उनके साथ हैं, आप एक कदम आगे बढ़ाइए, सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी। PM मोदी ने CII को 125 साल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि 125 सालों की यात्रा बहुत लंबी होती है। सवा सौ सालों तक किसी संगठन को चलाना बहुत बड़ी बात है। बल्कि मैं तो ‘Getting Growth Back’ से आगे बढ़कर…
आत्म निर्भर पैकेज पर कैबिनेट की मुहर, PM स्वनिधि स्कीम के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 10 हजार का लोन, तो किसानों को मिलेगा बेहतर दाम
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिसका किसानों, MSMEs और रेहड़ी पटरी वालों पर एक परिवर्तनकारी असर देखने को मिलेगा। इस दौरान जावड़ेकर ने MSMEs को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में MSMEs को पर्याप्त…
मन की बात : कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई अभी बाकी है, इसलिए सभी सावधानियों का पालन करते रहना है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को बताया कि कोरोना संकट के समय दुनिया के बड़े नेताओं को ऐसा लगता है कि कोरोना से जंग में आयुर्वेद अहम रोल अदा कर सकता है। लॉकडाउन खत्म होने पर मिल रही छूट (Unlock 1.0) पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिलहाल सावधानियों को बरतना न छोड़ें क्योंकि कोरोना कहीं नहीं गया है। आइए विस्तार से जानते हैं अपने दूसरे कार्यकाल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 12वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या…
मोदी सरकार 2.0 का एक साल : प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम पत्र- हम आगे बढ़ेंगे, हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे, हम होंगे विजयी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर देशवासियों के नाम एक पत्र है। पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से लेकर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि देश कोरोना संकट से निकल आएगा और अर्थव्यवस्था भी उबर जाएगी। श्री मोदी ने कहा है कि हमें यह हमेशा याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ति तय नहीं कर सकती। हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और अपना भविष्य भी। हम…
कोरोना काल में #GDP में बड़ी गिरावट, चौथी तिमाही में घटकर 3.1 फ़ीसदी रही विकास दर
नई दिल्ली। GDP वृद्धि दर मार्च तिमाही में 3.1 फीसदी तक गिर गई। सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 20 में जीडीपी वृद्धि दर महज 4.2 पर्सेंट रही, जबकि पिछले साल यह दर 6.1 पर्सेंट रही थी। मौजूदा सीरीज में यह पिछले 8 साल में सबसे खराब प्रदर्शन है। सरकार ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के डेटा में सुधार करते हुए कहा है कि पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 5.2 पर्सेंट, दूसरी तिमाही में 4.4 पर्सेंट और तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी से…
