आपातकाल में संघर्ष करने वालों के बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों को याद किया और कहा कि उनके बलिदान को देश भूल नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन! उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। आज से…

MSME पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा – ‘सुधार यात्रा जारी है’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का उद्देश्य आर्थिक विकास तथा अंतरिक्ष में देश की उन्नति को गति प्रदान करना एवं किसानों, ग्रामीणों व छोटे कारोबारों की मदद करना है। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि इन फैसलों से करोड़ों भारतीय लाभान्वित होंगे। उन्होंने ग्रहों की खोज के मिशनों समेत अंतरिक्ष की गतिविधियों में निजी क्षेत्र को शामिल होने की अनुमति देने के फैसले का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सुधार…

भारत – चीन गतिरोध के चलते देश के 68.2 प्रतिशत लोग चीनी उत्पादों के बहिष्कार को तैयार : सर्वे

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के मद्देनजर देश के 68.2 प्रतिशत लोगों का कहना है वे चीन द्वारा निर्मित मोबाइल फोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य उत्पादों को खरीदना बंद कर देंगे। यह जानकारी आईएएएस सी-वोटर स्नैप सर्वेक्षण में सामने आई है। सर्वेक्षण के अनुसार, 68.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे, जबकि 31.8 प्रतिशत ने कहा कि इस तरह का कुछ भी नहीं होने जा रहा है और हमेशा की तरह व्यापार होगा, जहां लोग चीनी उत्पादों को…

राहुल के बयाना पर बीजेपी ने किया पलटवार, कहा कांग्रेस के रुख को देखकर तय करना मुश्किल हो रहा है कि वे देश के साथ है या चीन के

न्यूज़ डेस्क। LAC पर चीन के साथ सीमा विवाद और गलवान घाटी में झड़प के बाद जहां देश एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खड़ी है, वहीं कांग्रेस शुरू से ही लगातार सरकार पर हमला कर रही है। कांग्रसे के रुख को देखकर ये तय करना मुश्किल हो रहा है कि वे देश के साथ है या चीन के साथ खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने सरकार से एक बार फिर पूछा है कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा…

जय जगन्नाथ- प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा आज निकाली जाएगी जिसको लेकर जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने के लिए पुजारी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और…

आखिरकार मोदी सरकार ने कर दिखाया 60 सालों का अधूरा काम पूरा, सीमा पर सौ फीसदी कनेक्टिविटी हासिल करने के करीब पहुंचा भारत, सिर्फ 50.3 किमी सड़कों का निर्माण बाकी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र की सत्ता संभालते ही जहां पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर करने की कोशिश की, वहीं देश की सीमाओं पर बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया। सीमा पर सेना की पहुंच को आसान और तीव्र बनाने के लिए मोदी सरकार ने फंड और अन्य सुविधाएं देने में काफी तेजी दिखाई, जिसका नतीजा है कि चीन सीमा से लगी 61 रणनीतिक सड़कों की 98 प्रतिशत कनेक्टिविटी पूरी कर ली गई है। सिर्फ दो प्रतिशत काम बचा है। इसके बाद भारत एलएसी पर…

जगन्नाथ रथयात्रा पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय से पूरा देश हर्षित है: गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय से पूरा देश हर्षित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले के सकारात्मक हल के लिए पहल की जिससे ‘‘हमारे देश की महान परंपरा’’ कायम रही। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘कल शाम मैंने प्रधानमंत्री की सलाह पर गजपति महाराज जी (पुरी के राजा) और पुरी के शंकराचार्य जी से बात की और यात्रा को लेकर उनके विचारों को जानकर प्रधानमंत्री को अवगत कराया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह प्रधानमंत्री के…

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बीजेपी का करारा पलटवार – सेना का मनोबल तोड़ने वाली ये वही कांग्रेस है जिसने बिना लड़े बेचारों की तरह जमीन सरेंडर की

न्यूज़ डेस्क। पूर्वी लद्दाख LAC पर गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद देश के लोगों में चीन को लेकर भारी गुस्सा है। लेकिन कांग्रेसी नेता सेना का मनोबल बढ़ाने या चीन को कुछ कहने के बजाय बार बार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मनमोहन सिंह पर करारा पलटवार किया। JP नड्डा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन…

शर्तों के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट की मंज़ूरी, ओड़िसा मुख्यमंत्री, अमित शाह ने भक्तों और ओडिशा के लोगों को दी बधाई।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य मुद्दों के साथ बिना समझौता किए और मंदिर समिति, राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय के साथ रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 18 जून को हुई सुनवाई में पुरी में 23 जून को होने वाली रथयात्रा को कोरोना महामारी के कारण रोक लगा दी थी। Considering the urgency and importance of the matter, it was placed in front of…

पहले कहा ‘घायल जवानों के लिए रक्तदान करना पार्टी विरोधी’, अब CPIM ने अपने समचार पत्र ‘गणशक्ति’ मे भारतीय सेना को बताया सीमा संघर्ष के लिये दोषी

न्यूज़ डेस्क। दुनिया भर में कम्युनिस्ट अथवा वामपंथी एक ऐसी प्रजाति है, जो लोकतान्त्रिक देशों में लोकतंत्र ख़त्म होने की बात करते हैं लेकिन जहाँ उन्हें सत्ता मिल जाती है वहाँ वो लोकतंत्र का गला घोंट देते हैं। भारत-चीन तनाव के बीच भारतीय वामपंथियों का भी चेहरा बेनकाब हुआ है, जिन्होंने चीन की निंदा में अभी तक एक शब्द भी नहीं कहा। इन कम्युनिस्टों ने उलटा अमेरिका और भाजपा को इस विवाद के लिए दोषी ठहरा दिया। भारतीय कम्युनिस्टों की एक ख़ास बात यह है कि ये अपने धर्म और…