चेन्नई। अभिनेता और राजनेता सीमन ने शनिवार को ट्विटर पर द फैमिली मैन के दूसरे सीजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं अब तमिल फिल्म निर्माता चेरन ने भी वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए वेब सीरीज पर आरोप लगाया है कि द फैमिली मैन ने श्रीलंका में तमिलों की मुक्ति की लड़ाई के पीछे के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है। चेरन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेजन प्राइम की सदस्यता भी छोड़ दी…
श्रेणी: फिल्म मनोरंजन- टीवी जगत-फिल्म समीक्षा
दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की एक्ट्रेस जूही चावला की 5जी वाली याचिका, 20 लाख का जुर्माना ठोक कहा- पब्लिसिटी स्टंट किया
नई दिल्ली। मोबाइल की 5जी तकनीक के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने जूही की याचिका को खारिज करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगा दिया है। हाई कोर्ट ने इस दौरान तल्ख टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने याचिका को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। बता दें कि जूही चावला ने देशभर में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित किए जाने के खिलाफ सोमवार को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने याचिका में दावा किया था…
पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं ‘तारक मेहता’ शो के ‘नट्टू काका’! बोले- ‘मैं बेरोजगार…’
मनोरंजन डेस्क। मशहूर टीवी कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की शूटिंग इन दिनों मुंबई से बाहर चल रही है। हालांकि इस दौरान शो में कई सारे किरदार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन नट्टू काका का रोल निभाने वाले घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) इस वक्त शो में नही हैं, दरअसल स्थिति ऐसी बनी हुई है कि सीनियर कलाकार महाराष्ट्र से बाहर शूटिंग नहीं कर सकते हैं औऱ ये फैसला उनके स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऐसे में नट्टू काका…
पाकिस्तान ने मिया खलीफा के TikTok अकाउंट को किया बैन, इमरान खान पर भड़की मिया खलीफा
इस्लामाबाद। प्रसिद्द पॉर्न स्टार मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है, जिसके बाद मिया खलीफा पाकिस्तान की सरकार पर भड़क गई हैं और उसे तानाशाह करार दे रही हैं। पाकिस्तान कई बार टिकटॉक पर बैन लगा चुका है और बैन हटा चुका है, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को ही पाकिस्तान में बैन कर दिया है, वो भी बिना किसी पूर्व जानकारी दिए। पाकिस्तान सरकार ने कंटेट सेंसरशिप के तहत पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को…
शूट से पहले अटक गई सनी लियोनी की ड्रेस की चेन, पूरी टीम को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि सनी की ड्रेस की जिप अटक गई है। शूट से पहले सनी की ड्रेस फिक्स करने के लिए उनकी पूरी लगी हुई नजर आ रही है। वीडियो में सनी की टेंशन साफ देखने को मिल रही है और उनकी टीम के सभी…
एक्ट्रेस सोनम कपूर की इन तस्वीरों पर मचा हंगामा, बोल्डनेस की सारी हदें हो गईं पार- Photos Viral
मूवी डेस्क। संजय लीली भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अपने हुस्न और अपने फैशन सेंस से लोगों को मदहोश करने वाली सोनम इंडस्ट्री की फैशन आइकॉन के नाम से मशहूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनम (Sonam Kapoor Viral Photos) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने हर तरफ सनसनी मचा दी है। सोनम ने इन तस्वीरों (Sonam Kapoor Hot Photos) में बोल्डनेस की सारी…
सोनू सूद – कुमार विश्वास ने ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान को दिया समर्थन
राय बरेली । हास्य कवि और व्यंग्यकार पंकज प्रसून द्वारा शुरू किए गए ‘आओ गांव बचाएं’ अभियान का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और कवि कुमार विश्वास आगे आए हैं। अभियान के तहत रायबरेली जिले के छह ग्राम पंचायत प्रखंडों के 30 गांवों के निवासियों को कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सहायता के साथ साथ कोविड दवाएं, ऑक्सीमीटर, थमार्मीटर और राशन किट उपलब्ध कराई जाएंगी। पंकज प्रसून के मुताबिक, “मैंने सोनू सूद और कुमार विश्वास को अपने ट्वीट में ग्रामीण जनता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मांग…
Neena Gupta ने पिता को ही मान लिया था बॉयफ्रेंड! पर्सनल लाइफ के राज से उठा पर्दा, उड़ गए होश…
नई दिल्ली। TV और फिल्मों की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता (Neena Gupta) अक्सर अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल वजहों से ख़बरों में रहती हैं। नीना ने अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में हमेशा खुलकर बात की है। इस बार नीना गुप्ता ने कुछ ऐसी बातें साझा की है जिसे सुनकर कोई भी सोच में पड़ जाए। साल 1982 में आई फिल्म ‘ये नजदीकियां’ से अपने हिंदी फ़िल्मी सफर की शुरुआत करने वाली नीना ने अपने हालिया इंटरव्यू में यह बताया कि उन्होंने कई बार बहुत लंबे वक़्त तक खुद को अकेले…
कंगना रनौत का वीडियो वायरल, कहा- ‘हर स्टूडेंट के लिए आर्मी में सेवा देना अनिवार्य कर दें’
मुंबई। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का कुछ वक्त पहले ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था, जिसके बाद से कंगना इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। कंगना अक्सर इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात रखती हैं। वहीं इस बार कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले उन्होंने सभी को त्योहारों की बधाई दी है और फिर उसके बाद देश के मौजूदा हालातों पर अपनी राय रखी है। कंगना ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘वेक अप इंडिया।’ वीडियो की शुरुआत करते हुए कंगना कहती हैं, ‘नमस्ते…
‘लव यू जिंदगी’ पर झूमने वाली लड़की कोरोना से खा गई मात, सदमे में सोनू सूद ने किया ये ट्वीट
मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच ऐसी कई खबरें आ रही हैं जिन्हें सुनकर हर किसी का दिल दहल जा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली के अस्पताल से एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लड़की अस्पताल के बेड पर ‘डियर जिंदगी’ फिल्म का गाना ‘लव यू जिंदगी’ सुनते हुए झूम रही थी। सभी उसके हौसले की तारीफ कर रहे थे। अब अस्पताल की डॉक्टर मोनिका लंगेह ने बताया कि कोरोना से लड़की जिंदगी की जंग हार गई और उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल…
