नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। 10 जनवरी को गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।…
श्रेणी: विधानसभा चुनाव : 2025
विधानसभा चुनाव : 2024 , Assembly elections: 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव की जीत संविधान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है : राहुल गांधी
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कहा कि…
#ElectionResult2024: महाराष्ट्र में फिर एक बार महायुति सरकार, CM की रेस बरकरार…, झारखंड में हेमंत सोरेन का चमत्कार..
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने 133 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। भाजपा का यह प्रदर्शन शानदार रहा है। भाजपा राज्य में 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। जबकि अजित पवार…
हरियाणा चुनाव के तारीख में हुआ बदलाव, अब 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, 8 अक्टूबर को J-K और Haryana दोनों के आएंगे नतीजे
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया है। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। इससे पहले मतदान 1 अक्टूबर को होना था। अब वहां एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा, पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा और अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों…
Assembly Elections 2024: Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में 3 तो हरियाणा में एक चरण में डाले जाएंगे वोट, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को होगा। दूसरा चरण 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को की जाएगी। यहां सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे द्वारा भी की जाएगी। वहीं हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों…