नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं। शनिवार को बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ‘जीत की गूंज’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किए। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ‘आज आपका जो उत्साह है वो बताता है कि 2014 में भी आप नरेन्द्र मोदी जी के साथ थे, 2019 में भी थे और 2020 में भी आप मोदी जी के साथ हैं। दिल्ली के लिए समर्पित भाव से काम करने का आपका…
श्रेणी: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने देश बदला, अब दिल्ली बदलनी है: अमित शाह
नई दिल्ली। दिल्ली के करावल नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरव्ंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक ओर आम आदमी पार्टी की सरकार है जिन्होंने बड़े-बड़े वादे करके, दिल्ली में 5 साल तक शासन किया और दिल्ली को आगे ले जाने की जगह पीछे ले जाने का काम किया है। केजरीवाल आज पुराने वादे याद नहीं करते हैं। वो जब भी आएं तो उन्हें पूछना कि नए स्कूल बनाने थे वो कहां हैं। 700…
अंतर्विरोध दरकिनारकर JDU-BJP ने की किलाबंदी, दिल्ली में मोदी और नीतीश देंगे केजरीवाल को चुनौती
नई दिल्ली। JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर…
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया 57 उम्मीदवारों का ऐलान, AAP के बागी कपिल को मॉडल टॉउन से टिकट, देखें पूरी सूची
नई दिल्ली(बीएनएस)। बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। तिवारी ने बताया कि पार्टी के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और चार महिलाएं हैं। दिल्ली विधानसभा में…
Delhi Election 2020 : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहाँ मिला टिकट
नई दल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव का शंखनाद हो चुका है और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। 8 महिलाओं को टिकट मिला है। दिल्ली के CM और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी इस बार पहले से ज्यादा सीटें जीतने के लक्ष्य लेकर मैदान में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी…
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विशाल बाइक रैली के साथ किया चुनाव अभियान की शुरुवात, CAA के समर्थन में किया जागरूक
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश की जनता तक पहुंच बनाने के लिए तथा साथ ही CAA के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करने के इरादे से दिल्ली भाजपा के स्वयंसेवकों ने आज विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय से आरंभ हुई। केन्द्रीय, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली को छूकर चलती इस रैली में बाइकर्स और आम जनता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर−पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में 4200 से ज्याद बाइकर्स दिल्ली की सड़कों पर…
दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं, दिल्ली की जनता BJP को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है : जावड़ेकर
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी बिगुल बजते ही केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है।…
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को आएंगे परिणाम
नई दिल्ली। आज भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। आज से ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गयी है। 70 सदस्यीय वाली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा। चुनाव आयोग ने जारी किया #DelhiAssemblyElections का पूरा कार्यक्रम ⬇️ ▪️ 14 जनवरी- अधिसूचना जारी होगी▪️ 21 जनवरी- नामांकन भरने…
भाजपा अकेली पार्टी है जो वंशवाद से मुक्त है, विपक्ष के पास नेता, नीयत और कार्यक्रम का अभाव : जे पी नड्डा
नई दिल्ली। बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो वंशवाद से अलग, विचारवाद के आधार पर राष्ट्र सेवा में जुटी है जबकि विपक्ष के पास नेता, नीयत और कार्यक्रम का अभाव है । भाजपा के दिल्ली प्रदेश के बूथ स्तर के कार्यकर्ता के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने जोर देकर कहा, ‘‘बाकी सभी पार्टियां वंशवाद से ग्रसित हैं । भाजपा ऐसी पार्टी है जो विचारवाद के…