असत्य-फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के गौरेला थाने में पुलिस ने अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रही समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल…

पाकिस्तान ने LOC के पास तैनात किए 2000 जवान, घुसपैठ की कोशिश को दे सकते हैं अंजाम !

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से लगातार पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सेना की एक और टुकड़ी को तैनात किया है। यह टुकड़ी पुंछ इलाके के समीप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बाग और कोटली सेक्टर में तैनात की गई है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना की इस टुकड़ी में 2000 से अधिक सैनिक हैं। पाक सेना ने टुकड़ी को…

‘गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल’ गा तो पूरा इंडिया रहा है, ये चर्चित गाना आया कहां से है यहां जानिए

भोपाल। ये गाना सुना तो होगा ही। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों ने तो पक्का ही सुना होगा. वहां के कई लोगों की तो सुबह ही इस गाने को सुनकर होती है। बहुतई फेमस है ये गाना इन दो राज्यों में। वैसे तो राजस्थान और कुछ दूसरे राज्यों में भी ये गाना बजता है, लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसका तगड़ा क्रेज़ है। ‘देख-देख-देख तू यहां वहां न फेंक देख फैलेगी बीमारी होगा सबका बुरा हाल… तो का करे भैया? गाड़ी वाला आया घर से कचरा…

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, दो बसें जलाईं, स्कूल-कॉलेज बंद

बेंगलुरू। मनी लॉन्ड्रिंग केस प्रवर्तन निदेशालय(ED)ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को गिरफ्तार करने के बाद से कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया है। रामनगर में मंगलवार देर रात दो बसों में आग लगा दी , जबकि कई बसों पर पथराव किया गया। पुलिस ने बताया कि रामनगर मंडल में करीब 10 बसों पर पथराव किया गया है। बसों के शीशे टूट कर बिखर गए हैं। रामनगर पुलिस ने बसों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। रामनगर के सभी स्कूल-कॉलेज आज…

भूपेश सरकार के कैबिनट का महत्वपूर्ण निर्णय, विशेष पिछड़ी जनजातियों के सभी शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार मिलेगी सरकारी नौकरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास पर आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगले बजट में भवन विहीन अनुसूचित जनजाति छात्रावासों-आश्रमों के भवन निर्माण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की सहमति दी है। बैठक में परिषद के सदस्यों ने जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थित छात्रावास आश्रमों की सीट बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा था कि इन छात्रावास आश्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सीटें…

विश्वास, सुरक्षा और विकास की नीति से नक्सलवाद करेंगे समाप्त : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सलवाद और आदिवासी इलाकों में हमारी नीति विश्वास, सुरक्षा और विकास की रही है। इस नीति के ही दम पर हम प्रदेश से नक्सलवाद का जड़ से समाप्त करेंगे। इसके बिना नक्सल समस्या को खत्म नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। Had a very fruitful meeting with the…

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं में लिप्त 22 अधिकारियों को घर बैठाया

नई दिल्ली। क्या करप्शन खत्म नहीं हो सकता। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, हो सकता है। बस थोड़ा सा बदलाव लाना होगा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान PM मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने रुख को कुछ इस तरह जाहिर कर संकेत दे दिया था कि केंद्र में काबिज मोदी सरकार इसे लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर हैं। दूसरे कार्यकाल के शुरूआती दौर में ही इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के…

ड्राइवर-निजी स्टाफ के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का खर्च जेटली ही वहन करते थे, उन्होंने अपने ड्राइवर के बच्चों को भी वहीं पढ़ाया जहाँ उनके बच्चे पढ़े

नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की शख्सियत का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जिस स्कूल से उनके बच्चों ने पढ़ाई की चाणक्यपुरी स्थित उसी कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में उन्होंने अपने ड्राइवर और निजी स्टाफ के बच्चों को भी पढ़ाया। जेटली अपने निजी स्टाफ के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते थे। उनके परिवार की देखरेख भी अपने परिवार की तरह ही करते थे, क्योंकि वे इन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। दूसरी ओर, कर्मचारी भी परिवार के सदस्य की तरह…

जब कृष्ण-राधा बन बच्चे पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, यह करने से स्वंय को रोक नहीं पाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर आज नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण राधा का रूप धरे बच्चों की आव-भगत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राधा-कृष्ण का रूप धरे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम सब धूम-धाम से भगवान कृष्ण…

पोषणअभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज पोषण अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ ने दो श्रेणियों के तहत उत्कृष्टता पुरस्कारों में दूसरा स्थान हासिल किया है। राज्य को आईसीडीएस-सीएएस कार्यान्वयन और क्षमता निर्माण, अभिसरण,व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक जुटाव श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ को जिला, ब्लॉक और पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम स्तर पर तीन पुरस्कार और नेतृत्व एवं अभिसरण के लिए एलएस स्तर भी मिला। पोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…