रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बाजारों में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को गोदाम में प्याज का स्टॉक रखने की सीमा कम करके आधा कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार बड़े व्यापारी अब 25 टन और कमीशन अभिकर्ता 5 टन तक प्याज का स्टॉक रख सकते है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से प्याज के स्टॉक सीमा में संशोधन करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई करने के…
श्रेणी: चर्चित समाचार
चर्चित समाचार
पंचायत चुनाव में पांचवी-आठवीं पास की बाध्यता खत्म अब केवल साक्षर होने पर भी उम्मीदवार लड़ सकेंगे चुनाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पांचवीं और आठवीं की बाध्यता समाप्त होगी। अब केवल साक्षर होने पर उम्मीदवार लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 में संशोधन के इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। यह प्रस्ताव अब विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में दो नये विश्वविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, इनमें महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी…
विकसित और खुशहाल बीजापुर का सपना जल्द होगा साकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित विशाल पंच-सरपंच एवं किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित और खुशहाल बीजापुर जिले का सपना जल्द साकार होगा। बस्तर के इस दूरस्थ जिले में विकास की असीम संभावनाएं हैं, इस जिले के समग्र विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। जिले के अंदरूनी इलाके में 16 नयी सड़कें बनायी गयी है। अभी 69 करोड़ 65 लाख रुपये लागत की 60 नई सड़कों का निर्माण करेंगे और 71 करोड़ 75 लाख रुपये के…
किसानों का धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से ही खरीदा जाएगा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोला में आयोजित पंच-सरपंच, कृषक सम्मेलन एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान की खरीदी एक दिसम्बर से 15 फरवरी 2020 तक की जाएगी। ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राशि की कमी नही होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, महिला…
उम्मीदवार नगरीय निकाय चुनावों में ऑनलाइन निर्देशन पत्र भर सकेंगे, ऑनलाइन नाम निर्देशन व्यवस्था वाले गिनेचुने राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
रायपुर। आगामी नगरीय निकायों के चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवार ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ओनो (ONNO) के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त की व्यवस्था स्थापित करने वाले राज्यों में अब छत्तीसगढ़ भी शामिल हो गया हैं। ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र भरने तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देने के लिए आज रायपुर में जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर्स ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह तथा राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ…
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन, स्टॉलों का किया अवलोकन ली जानकारी
रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में शिरकत कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कारीगरों की प्रशंसा करते हुए विजिटर बुक में भी उल्लेख किया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के स्टॉल में हमारे मेहनतकश कारीगरों…
मां का घर बसाने बिटिया ढूंढ रही है 50 साल का दूल्हा, ट्वीट कर लिखी ये बात
नई दिल्ली। अपनी मां का घर बसाने की कोशिशों में जुटी एक LLB छात्रा ने उपयुक्त दूल्हे की तलाश के लिए माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा लिया है। आस्था वर्मा ने हैशटैग ‘ग्रूम हंटिंग’ के तहत ट्वीट किया है, ‘मैं अपनी मां के लिए 50 साल का दूल्हा ढूंढ रही हूं। शाकाहारी, शराब से दूर रहने वाले और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति को तरजीह दी जाएगी।’ आस्था के इस प्रस्ताव को ट्विटर पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। निधि कामदार नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘ट्विटर के…
राष्ट्रीय राजधानी “दिल्ली” में अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उपभोक्ताओं को देंगे 5 गुना ज्यादा राहत : मनोज तिवारी
नई दिल्ली। बीजेपी दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आती है तो वह पानी और बिजली उपभोक्ताओं को आप सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा राहत देगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके इलाज के खर्च के बारे में सवाल किया और कहा कि उन्होंने अपना इलाज मोहल्ला क्लीनिक में क्यों नहीं करवाया? तिवारी ने बताया कि भाजपा की ओर से दायर किए गए एक RTI आवेदन के अनुसार 2015 में दिल्ली में सत्ता में…
मुख्यमंत्री निवास गौठान के गोबर के दीयों से होगा रोशन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हस्तशिल्पियों और महिला समूहों के स्टॉल पहुंचकर की दीवाली की खरीददारी
रायपुर। इस दीवाली गौठान के गोबर के दीयों से रोशन होगा मुख्यमंत्री निवास। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास से लौटने के बाद दीपावली की खरीदी करने सीधे राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे। यहां परिक्रमा पथ पर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान और देवभोग के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाये गए दीये, सजावट की वस्तुएं, उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अन्य सामग्रियां प्रदर्शन और विक्रय के लिए…
इन पार्टियों के लिये सत्ता व्यक्तिगत लूट-खसोट का माध्यम है और उनका जनकल्याण से कोई सरोकार नहीं है : विधानमंडल में बोले योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के लगातार 36 घंटे तक चलने वाले विशेष सत्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विधान परिषद में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों और महात्मा गांधी की विचारधारा के प्रति विपक्षी दलों की कोई आस्था नहीं है। श्री योगी ने उच्च सदन में अपने सम्बोधन में कहा विपक्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विशेष सत्र का बहिष्कार कर रहा है। ये वो लोग हैं जिनकी लोकतांत्रिक मूल्यों और महात्मा गांधी की विचारधारा में कोई आस्था…
