मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा- MP की शासकीय नौकरियां अब सिर्फ प्रदेश के बच्चों को दी जाएंगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की शासकीय नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएंगी और इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं। चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘आज मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। प्रदेश की शासकीय नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएगी।’’ मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य ‘बेरोजगारी भत्ते’ की बैसाखी पर टिका रहे यह हमारा लक्ष्य ना कभी था और ना ही है। जो यहाँ…

Dream-11 बना इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 का टाइटल स्पांसर, 222 करोड़ में खरीदे राइट्स

नई दिल्ल। फंतासी खेल प्लेटफॉर्म ड्रीम11 ने चीनी कंपनी Vivo की जगह लगभग साढे चार महीने के करार के लिए 222 करोड़ रुपये की बोली के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटिल प्रायोजन अधिकार हासिल किया। ड्रीम11 पहले से ही पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल के प्रायोजन से जुड़ा है। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने बताया, ‘‘ड्रीम11 ने 222 करोड़ रुपये की बोली के साथ अधिकार हासिल किया है।’’ यह पता चला कि टाटा समूह ने अंतिम बोली नहीं लगाई जबकि दो शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां बायजूस (201 करोड) और…

छत्तीसगढ़ के बिजली घर देश भर में अव्वल, सर्वाधिक पी.एल.एफ. 69.83 का रचा कीर्तिमान, 33 स्टेट के पावर सेक्टर में बजा डंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों ने सर्वश्रेष्ठ प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ) का प्रदर्शन कर देश भर में सर्वोच्च स्थान पर होने का गौरव प्राप्त किया है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी के विद्युत गृहों ने चालू वित्त वर्ष में 69.83 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर को अर्जित किया है जो कि देशभर के 33 स्टेट पावर सेक्टर द्वारा संचालित विद्युत गृह में सर्वाधिक होने का कीर्तिमान है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट…

प्रख्यात शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

नई दिल्ली। प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका के न्यूजर्सी में आखिरी सांस ली। इस बार की जानकारी पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने दी। वह 90 वर्ष के थे। पंडित जसराज का जन्म 28 फरवरी 1930 को हुआ था। पंडित जसराज का अमेरिका के न्यूजर्सी में आवास है और वहां पर उनका संगीत का विद्यालय भी चलता है। ज्ञात हो कि पंडित जसराज ने संगीत की शिक्षा पिता पंडित मोतीराम से ली थी। बाद में उनके भाई ने उनको तबला का प्रशिक्षण दिया…

छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की प्रथम इकाई के लिए MOU, सेना के लिए किया जाएगा बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग और रक्षा उत्पादों की औद्योगिक इकाई स्थापित करने वाली कम्पनी मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।…

#गद्दार_आमिर_खान : आमिर खान गद्दार है… कल ये ना कहना की #गद्दार के बारे में बताया नहीं था: फातिमा रसूल

न्यूज़ डेस्क। अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। तुर्की का रुख भारत विरोधी रहा है। तुर्की आजकल पाकिस्तान के साथ भारत विरोधी गतिविधियों मे लगा हुआ है। 370, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाला तुर्की आजकल भारतीय मुसलमानों को कट्टर बनाने के लिए फंडिग कर रहा है। ऐसे में आमिर खान के तुर्की जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। भारत के खिलाफ जहर उगलने और मुसलमानों का मसीहा बनने की कोशिश में लगे तुर्की के राष्ट्रपति की…

स्वतंत्रता दिवस- 2020 : सुराजी तिहार के पावन बेरा म छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हा जम्मो सियान, दाई-दीदी, संगी-जहुंरिया, नोनी-बाबू मन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई दीस

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगाठ पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाईडलाईन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस का संक्षिप्त और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मैं पुनः सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं…

प्रशांत भूषण अवमानना मामले में दोषी करार, 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट सुनायेगा सजा पर फैसला, विवादों से रहा है पुराना नाता

नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना मामले में सीनियर वकील प्रशांत भूषण को दोषी करार दिया। उनकी सजा पर 20 अगस्त को फैसला होगा। प्रशांत भूषण को देश के मुख्य न्यायाधीश और चार पूर्व CJI को लेकर अपमानजनक ट्वीट के लिए अवमानना ​​का दोषी माना गया है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने इस मामले में फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण के खिलाफ आरोप गंभीर हैं। कोर्ट ने मामले को खुद नोटिस में…

बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल का कटाक्ष, बोले- यह संभली स्थिति है तो बिगड़ी स्थिति किसे कहेंगे ?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 की यह ‘संभली हुई स्थिति’ है तो ‘बिगड़ी स्थिति’ किसे कहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना का ग्राफ कम नहीं हो रहा है, भयावह होता जा रहा है। अगर ये प्रधानमंत्री की ‘संभली हुई स्थिति’ है तो बिगड़ी स्थिति किसे कहेंगे?’’ कांग्रेस नेता ने देश में कोरोना वायरस के मामले…

चर्चित बॉलीवुड गैंग को सोशल मीडिया के लोगों ने दिखाई अपनी ताकत, सड़क-2 फिल्म ने डिसलाइक में बनाया रिकॉर्ड

फिल्म डेस्क। महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ ने डिसलाइक (Dislike) में रिकॉर्ड बना लिया है। ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के साथ #Sadak2dislike और #BoycottSadak2 ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर महेश भट्ट की फिल्म को निशाना बना रहे हैं। फिल्म नेपोटिज्म से भरा हुआ है। नेपोमीटर में फिल्म ‘सड़क 2’ को नेपोटिज्म के पैमाने पर 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक फिल्म ठहराया गया है। संजय…