मनोरंजन डेस्क। अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म राधे श्याम के सह-कलाकार प्रभास ने उन्हें जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार दिया है। प्रभास ने उनके जन्मदिन पर अभिनेत्री को शुभकामना देने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ले गए और अपनी आगामी फिल्म राधे श्याम से एक नए पोस्टर का भी अनावरण किया। उन्होंने फिल्म से पूजा के किरदार के नाम का भी खुलासा किया। प्रभास ने लिखा, “हमारी प्रेरणा पूजा हेगडे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पोस्टर में, हम देख सकते…
श्रेणी: बड़ी खबर
चुनाव आयोग ने UP और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया ऐलान, जानें कब वोटिंग-कब नतीजे
नई दिल्ली। राज्यसभा की 11 सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 9 नवंबर को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन 11 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को ही वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम भी सामने आएंगे। Biennial Elections to the Council of States to fill the seats of members from Uttar Pradesh & Uttarakhand, retiring on 25.11.2020- date of poll n counting 9th…
विरोध के बाद तनिष्क ने हटाया मुस्लिम परिवार में गर्भवती हिन्दू बहू की गोदभराई वाला ‘सेक्यूलर विज्ञापन वीडियो’, #BoycottTanishq सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने विवाद का कारण बने उस विज्ञापन को हटा लिया है जिसकी वजह से उस पर लव जिहाद को फैलाने का आरोप लगाया गया था। विज्ञापन (वीडियो) तनिष्क के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया था जिसे फ़िलहाल प्राइवेट कर दिया गया है। इसके अलावा, आज पूरे दिन ट्विटर पर तनिष्क ज्वैलर्स के बहिष्कार का हैशटैग भी ट्रेंड में रहा था। इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर तमाम दर्शकों और ग्राहक वर्ग ने तनिष्क ज्वैलर्स की खूब आलोचना की थी। इस…
अटल टनल से गायब हुई सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका, कांग्रेस ने दी आंदोलन की धमकी
चंडीगढ़। रोहतांग दर्रे में बने अटल टनल से सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका के हटाए जाने से कांग्रेस पार्टी नाराज हो गई है। हिमाचल कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे राज्य में आंदोलन की धमकी दी है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर को अटल टनल का उद्घाटन किया था। वहीं, यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सोनिया गांधी ने जून 2010 में सुरंग की नींव रखी थी। कांग्रेस के राज्य प्रमुख कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के नाम की आधार…
गोबर से बने दीयों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग चलाएगा कामधेनु दीपावली अभियान
नई दिल्ली। दीपावली पर चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार सुनिश्चित करने और गाय के गोबर से निर्मित दीयों और भगवान गणेश एवं लक्ष्मी की प्रतिमाओं सहित अन्य सामग्रियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने सोमवार को‘‘कामधेनु दीपावली अभियान’’ चलाने की घोषणा की। आयोग के अध्यक्ष वल्लभ भाई कथीरिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘गोमय गणेश अभियान’ की सफलता से उत्साहित होकर आयोग ने ‘गोमय दीपक’ को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए यह अभियान चलाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय कामधेनु…
जिनका जमीनी स्तर पर कोई जुड़ाव नहीं वे कर रहे तानाशाही, सोनिया गांधी को लिखा खत, प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने छोड़ी कांग्रेस
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस का कुनबा लगातार बिखरता जा रहा है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में खुशबू ने आरोप लगाया कि पार्टी में ऊपर बैठे जिन लोगों का जमीनी स्तर पर कोई जुड़ाव नहीं है और वे तानाशाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी तरह जो लोग काम करना चाहते हैं उन्हें दबाया जा रहा है। अपने पत्र में खुशबू सुंदर ने लिखा कि कांग्रेस के 2014 लोकसभा चुनाव हार जाने के बावजूद…
जहरीली आक्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले न्यूज़ चैनलों को विज्ञापन नहीं : Parle-G, सोशल मीडिया पर फैसले की जमकर हो रही है जमकर तारीफ
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में न्यूज चैनल के बीच मची TRP की होड़ और सनसनीखेज खबरें पेश करने के चक्कर में ऐसे कंटेंट दिखाए जा रहे हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। इस बात को गंभीरता से लेते हुए पारले कंपनी ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। कंपनी अब ऐसे न्यूज चैनल पर विज्ञापन नहीं देगी, जो समाज में खबर के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पारलेजी ट्रेंड कर रहा है। कंपनी के इस फैसले की सभी तारीफ कर रहे हैं।…
मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर की पत्नी सविता 7 कंपनियों में निदेशक
नई दिल्ली । मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में विवादित TRP घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बाद दो अलग-अलग संस्थाओं के नाम पर दो एफआईआर दर्ज की गई है। अब एक उनकी पत्नी का नाम एक कॉर्पोरेट प्लेयर के तौर पर सामने आया है, जिससे घटनाक्रम एक नया मोड़ ले रहा है। हालांकि उनकी पत्नी क्या करती हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, मगर यह स्पष्ट है कि 1988 बैच के IPC अधिकारी परमबीर सिंह और…
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) कट-ऑफ पहुंचा 100 फीसदी, छात्र निकायों में चिंता
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शनिवार को सत्र 2020 में दाखिले के लिए एक दर्जन कॉलेजों में कट-ऑफ की घोषणा की, जो 100 फीसदी तक पहुंच गया है। लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन ने BA ऑनर्स इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान विषयों में 100 फीसदी तक अंक लाने वाली छात्राओं से दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। पहली सूची के तहत तीन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संबंधित विषय में 100 फीसदी अंक होने चाहिए। सीटें खाली रहने पर दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस बीच, किरोड़ी…
उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा स्थापना और रामलीला के लिए लेनी होगी अनुमति, यंहा पढ़ें पूरी गाइडलाइन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नवरात्र, दशहरा व रामलीला से संबंधित सामूहिक आयोजनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके अनुसार किसी भी कार्यक्रम जैसे जयंती, मेला, प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन, रामलीला, जागरण, प्रदर्शनी, रैली व जुलूस आदि के लिए नोएडा व लखनऊ में पुलिस कमिश्नर तथा अन्य जिलों में डीएम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव RK तिवारी की तरफ से जारी इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सामूहिक गतिविधियां कतिपय प्रतिबंधों के अधीन होंगी। किसी भी बंद स्थान, हॉल या कमरे की…
