नई दिल्ली। भारत की ‘‘पड़ोस प्रथम’’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 अगस्त तक भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि PM मोदी की यह यात्रा दर्शाती है कि…
श्रेणी: आज के कार्यक्रम
आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे आज सावन मेला का शुभारंभ, पंडरी हाट रायपुर में दस दिवसीय सावन मेला का आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पंडरी हाट में आयोजित दस दिवसीय सावन मेला का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ हाट पंडरी रायपुर में 9 अगस्त से 18 अगस्त तक दस दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ हाट में निर्मित पक्के 24 स्टॉलों के अलावा 20 वाटर प्रूफ स्टॉलों का निर्माण कराया गया है। इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिले…
विश्व आदिवासी दिवस आज : राजधानी के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अध्यक्षता की अध्यक्षता में ’’विश्व आदिवासी दिवस’’ पर 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रायपुर के बुढ़ा तालाब के सामने स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह, वाणिज्यकर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया…
मुख्यमंत्री आज कोण्डागांव और रायपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कायक्रमों में शामिल होंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कोण्डागांव और रायपुर में आयोजित कायक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.10 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर 1.00 बजे रायपुर पहुंचेंगे और बूढ़ातालाब के पास इंडोर स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री आज बिलासपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक अगस्त को बिलासपुर और दुर्ग जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर के ग्राम गनियारी पहुंचेंगे। वे गनियारी में ग्रामीण औद्योगिक संस्थान और मल्टी स्किल सेन्टर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम गनियारी से कार से रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्राम नेवरा पहुंचेंगे और वहां गौठान का लोकार्पण कर हरेली त्यौहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस ग्राम गनियारी…
मुख्यमंत्री निवास में एक अगस्त को हरेली जोहर और हरेली यात्रा का आयोजन होगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली तिहार को धूमधाम से मनाएँगे। सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली एक अगस्त के अवसर पर सुबह 9 बजे हरेली जोहर का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे। वे हल उठाकर हरेली यात्रा की शुरूआत करेंगे। वे सावन झूले में बहनों से मुलाकात भी करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा सुआ, कर्मा, ददरिया और गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हरेली गीत भी गाए जाएंगे। यह आयोजन सुबह…
मुख्यमंत्री निवास पर जन चौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन 31 जुलाई को
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 31 जुलाई को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे। जनचौपाल में मुख्यमंत्री जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, इसके लिए पंजीयन का कार्य दोपहर एक बजे तक होगा। मुख्यमंत्री निवास में बुधवार 31 जुलाई को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोगों से…
मुख्यमंत्री होंगे बिलासपुर जिले में हरेली तिहार के मुख्य अतिथि,जिलों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ी त्यौहारों की श्रृंखला में पहला तिहार हरेली को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ते हुए परम्परागत ढ़ंग से मनाने के लिए सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिलों में एक अगस्त को आयोजित होने वाले हरेली तिहार कार्यक्रम के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों की सूची राज्य शासन द्वारा जारी कर दी गई है। जिला कोरबा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, रायपुर में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य…
’स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी’
रायपुर। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत दुर्ग में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जांजगीर-चांपा में और गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र…
