प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे विश्‍व की सबसे लंबी हाईवे टनल ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार, 3 अक्तूबर को दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग टनल ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन करेंगे। 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग मनाली को लाहौल स्‍पीति से जोड़ती है। इस सुरंग के कारण अब यहां हर मौसम में यातायात संभव है। इससे पहले यह घाटी भारी बर्फबारी के कारण लगभग 6 महीने तक अलग-थलग रहती थी। यह टनल हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला में समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर अति-आधुनिक निर्देशों के साथ बनाई गई है। यह टनल मनाली और लेह के बीच सड़क…

संयुक्त राष्ट्र (UNGA) की ऐतिहासिक सत्र, आम सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, दो चर्चाओं में लेंगे हिस्सा

न्यूज़ डेस्क। इस साल के संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतिहासिक सत्र का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भागीदारी होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो बेहद उच्चस्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत व स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने UNGA के 75वें सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने जा रहे इस डिजिटल सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो डिबेट में हिस्सा लेंगे। तिरुमूर्ति ने कहा…

प्रधानमंत्री मोदी 27 सितंबर को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 27 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम न्यूज चैनल भी…

राष्ट्रपति 7 सितंबर को सभी राज्य के राज्यपालों के साथ करेंगे ‘नई शिक्षा नीति 2020’ पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद “नई शिक्षा नीति 2020” विषय पर सभी राज्य के राज्यपालों के साथ 7 सितंबर को वीडियो कॉफ्रेंसिंग करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ओखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके तथा सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपाल व कुलपतिगण शामिल होंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020 : मुख्यमंत्री राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ तिरंगे को राष्ट्रीय धुन और गार्ड ऑफ आनर द्वारा सलामी दी जाएगी। इसके बाद सुबह 9.02 से 9.22 बजे तक मुख्यमंत्री राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। सुबह 9.23 से 9.29 तक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक आयोजित होगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आमंत्रितों को मास्क…

लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं’ विषय पर होगी बात, लोकवाणी की आगामी कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त को

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 अगस्त, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं ’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

प्रधानमंत्री मोदी 1 अगस्त को करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन हैकाथन ग्रांड फिनाले को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे संबोधित

न्यूज़ डेस्क। एक अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन हैकाथन ग्रांड फिनाले को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शाम 7 बजे संबोधित करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि स्‍मार्ट इंडिया हैकेथौन-2020 का समापन समारोह कार्यक्रम तीन अगस्‍त को होगा। इस हैकाथन को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और आई4सी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान के लिए नए डिजिटल तकनीकी नवाचारों की…

प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को करेंगे एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, भारत दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाला देश बना

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से किय वादा पूरा करते हुए ऊर्जा सेक्टर को रौशन कर दिया। मोदी राज में भारत दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाला देश है। प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सौर ऊर्जा परियोजना की क्षमता 750 मेगावाट है। मध्यप्रदेश में विंध्य क्षेत्र के इस रीवा सोलर प्लांट…

ब्रिटेन में ‘इंडिया ग्लोबल वीक’ 2020 को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने करेंगे विचार

लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से ब्रिटेन में आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ में एक प्रमुख विश्वव्यापी संबोधन देंगे जिसमें भारत के व्यापार और विदेशी निवेश की संभावनाओं पर, उनके ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। इंडिया इंक ग्रुप के चेयरमैन और CEO मनोज लाडवा ने कहा, ‘‘जैसा कि विश्व कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है, भारत अपनी अपार प्रतिभा, अपनी तकनीकी क्षमता और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि…

LAC पर चीन से टकराव के बाद PM मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे। ज्ञात हो कि भारत-चीन तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ लगातार बैठके कर रहे हैं। In order to discuss the situation in the India-China border areas, Prime Minister @narendramodi has called for…