राजस्व निरीक्षक संघ अनिश्चितकालीन धरने पर

राजस्व निरीक्षक संघ अनिश्चितकालीन धरने पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के राज्य भर के 700 से भी अधिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पांचवें दिन रायपुर राजस्व निरीक्षक संघ के करीब 50 कर्मचारी धरना स्थल पर डटे रहे। ये सभी अपने साथी कर्मचारी पर लगाए गए गलत आरोप के खिलाफ 21 मई से अनिश्चतकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

मामला धमधा में फर्जी पट्टा बनाने के आरोप में जेल भेजे गए कर्मचारी कुंदन शर्मा से जुड़ा है। कर्मचारियों का आरोप है कि कर्मचारी पर फर्जी पट्टा बनवाने के गलत आरोप में वहां के टीआई ने गलत जांच कर उसे जेल भेज दिया। दुर्ग कलेक्टर को जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई सही कार्यवाही नही हुई है,जिसके कारण अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर के राजस्व निरीक्षक संघ के सदस्य धरना में शामिल हो रहे है। इससे पहले कुंदन शर्मा अपने खिलाफ लगे गलत आरोपों के कारण स्वंय 13 दिन के आमरण अनशन पर थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.