भाजपा का घोषणा पत्र आज होगा जारी
रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए विलंब से सही भारतीय जनता पार्टी आठ अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस के न्याय के मुकाबले विकास,राष्ट्रवाद और हिंदुत्तव का मुद्दा शामिल रहेगा ऐसा माना जा रहा है। इस बार पार्टी का नया नारा स्ट्रांग इंडिया,कैपेबल इंडिया रखा गया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को शपथ पत्र का नाम दिया है।