Advertisement

20 सितंबर को Campa Sure, 22 को GST दरों में बदलाव और 30 को Bisleri का सैंपल; क्या मुकेश अंबानी के कारोबार के लिए बिसलेरी को बनाया जा रहा है निशाना?

नई दिल्ली। देश के बोतलबंद पानी के कारोबार में इन दिनों एक ऐसा घटनाक्रम चर्चा में है, जिसने कारोबारी प्रतिस्पर्धा, सरकारी नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली और खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की समय-सीमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ मुकेश अंबानी की Reliance Consumer Products Limited (RCPL) ने अपने नए बोतलबंद पानी के ब्रांड Campa Sure को बाजार में उतारने की तैयारी शुरू की, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने पानी की कुछ श्रेणियों पर GST की दरों में बदलाव किया और इसके ठीक आठ दिन बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने Bisleri के गोवा संयंत्र से पानी के नमूने एकत्र किए। अब लगभग 14 महीने बाद उसी मामले में बिसलेरी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी की खबर सामने आई है। इन तारीखों का मेल क्या केवल संयोग है या इसके पीछे कारोबारी प्रतिस्पर्धा से जुड़ा कोई बड़ा घटनाक्रम है? इसका जवाब आरोपों से न

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *