कोण्डागांव में बनेगी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट
जगदलपुर। कोण्डागांव में जल्दी ही मक्का प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। इसकी आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखिल भारतीय कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को बस्तर आने का न्यौता दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस प्लांट के लग जाने से यहां के आसपास के 65 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। उनके मक्के की उनको अच्छी कीमत मिलेगी। राज्य के बस्तर संभाग में मक्के की अच्छी पैदावार होती है। यहां मक्का भी बिचौलियों की मदद से औने-पौने दामों में खरीदा जाता था। जो इसका उपयोग मुर्गी दाना बनाने में करते थे। अब ऐसे किसानों को उनके उत्पाद की उचित कीमत मिलेगी। इससे तमाम किसानों को फायदा होगा।